Posts

Showing posts with the label 1733 June 14

कुर्सी, हैंगर और कपड़े से बनाए ट्राईपॉड से पढ़ा रहीं पुणे की ये टीचर, इंटरनेट पर लोगों की मिल रहीं खूब सराहना

Image
देशभर में जारी लॉकडाउन की वजह से बीते कई महीनों से लगातार सभी शिक्षण संस्थान बंद है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास की मदद ली जा रही है। लेकिन इसकीवजह से कई शिक्षकों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही है। हाल ही में इंटरनेट पर ऑनलाइन क्लास लेती ऐसी ही एक टीचर काफी वायरल हो रही हैं। पुणे में केमिस्ट्री की टीचर मोउमिता बी ने स्टूडेंट्स को बिना रुकावट पढ़ाने के लिए एक देसी जुगाड़ अपनाया, जो इंटरनेट पर काफी तारीफ बटोर रहा है। ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाने में हो रही थीदिक्कत दरअसल, बच्चों को पढ़ाने के लिए केमिस्ट्री टीचर मोउमिता को ब्लैक बोर्ड की मदद लेनी पड़ रही थी। लेकिन लगातार मोबाइल पकड़े रहने की वजह से वह बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर आसानी से पढ़ा नहीं पा रही थी। उनके पास फोन रखने के लिए ट्राइपॉड ना होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने इस समस्या का एक ऐसा जुगाड़ निकाला, जिससे अब वह बिना रुकावट लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए बच्चों को पढ़ा रही हैं। लोगों से मिल रही सराहना उन्होंने कुर्सी, हैंगर और कपड़ों के कुछ टुकड़ों की मदद से एक ट्राइपॉड बना...

लंबे समय से वार्डरोब में रखी सिल्क साड़ियों की बढ़ाएं उम्र, आजमाएं ये उपाय

Image
इस समय सारे फंक्शंस और पार्टीज बंद हैं। ऐसे में आपके वार्डरोब में लंबे समय से साड़ियां रखी हुई होंगी। जानें कुछ ऐसे टिप्स जो सिल्क साड़ियों की उम्र बढ़ाएंगे। अगर आप सिल्क की साड़ी को घर में धोना चाहती हैं तो इसके लिए साड़ी को तीन भागों में मतलब पल्लू, बॉर्डर और साड़ी के बाकी हिस्सों को अलग धोएं।{जब भी साड़ी घर पर धोएं तो शैंपू यूज करें। आप साड़ी घर में नहीं धोना चाहती हैं तो ड्राइक्लीन करें या करवाएं। सिल्क साड़ी पर फोल्ड के निशान जल्दी बनते हैं इसलिए हर तीन महीने में साड़ी को वार्डरोब से निकालकर उन्हें उलट-पलटकर रीफोल्ड करें ताकि साड़ी में पड़े फोल्ड के निशान दिखाई न दें।{ सिल्क की साड़ियों को हमेशा बाकी फैब्रिक से अलग रखें। इन्हें हमेशा साफ कॉटन और मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें।{ सिल्क की साड़ी को कभी भी अलमारी में हैंग करके न रखें। बारिश आने वाली है। ऐसे में साड़ी में नमी की गंध न आए, इसके लिए साड़ियों को थोड़ी देर धूप जरूर दिखा लें। साड़ी को हमेशा ठंडे और डार्क प्लेस में ही स्टोर करें।{ साड़ी में अगर दाग लग जाए तो उसे हटाने के लिए पेट्रोल का प्रयोग कर सकते हैं। जूस, आइसक्रीम व चाय ...

लॉकडाउन के बाद चार दीवारी में बंद रहे आपके रिश्ते सुधारेंगी ये 4 बातें, इन पर करें अमल

Image
इस लॉकडाउन के दौरान संबंधों की अग्नि परीक्षा और उसमें खरा उतरना न केवल चुनौतीपूर्ण रहा, बल्कि संबंधों को बेहतर तरीके से जोड़े रखना भी महत्वपूर्ण हो गया। इन रिश्तों के विज्ञान को एक मॉडल से समझा जा सकता है, जिसे अतिसंवेदनशील तनाव अनुकूल मॉडल कहा जाता है। इस मॉडल के तीन महत्वपूर्ण कारक हैं अतिसंवेदनशीलता, तनाव और अनुकूलन। इस मॉडल के साथ जानिए वह बातें जो लॉकडाउन में चार दीवारी में बंद रहे आपके रिश्ते सुधारने में मदद कर सकती हैं। 1. समय का सामंजस्य परिवार और खुद को देखने के लिए पर्याप्त समय दें। लॉकडाउन में आपने घर के काम मिलकर निपटाएं हैं तो इसी क्रम को आगे भी जारी रखने की कोशिश करें। इससे काम का तनाव भी नहीं रहेगा और आपके संबंधों में मजबूती व मिठास भी आएगी। 2. रचनात्मक होना यह समय रचनात्मक होने का अच्छा मौका दे रहा है, खासकर यदि आप अपने परिवारजन के साथ नहीं रह रहे हैं तो उन्हें फूल, भोजन और विचारशील पत्र/मैसेज/वीडियो कॉल भेजें और आश्चर्यचकित करें। वह इस व्यवहार से खुश होते नजर आएंगे। 3. खुद को खुश रखना जरूरी खुशी की महत्ता को बनाए रखना जरूरी है। इसमें स्वयं और परिवार की खुशी शा...