Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:00PM

दुनियाभर में अपनाए जाते हैं ये 5 स्किन केयर प्रोडक्ट्स, इससे ठंड के मौसम में रूखापन दूर होता है, यह चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं

Image
रूप निखारने के लिए उबटन हो या मोरक्कन आर्गन ऑइल, हर देश के अपने स्किन केयर सीक्रेट्स हैं जिन्हें दुनिया आज भी अपना रही है। थेरेप्यूटिक फायदों के लिए इन दिनों लोग इसमें एसेंशियल ऑइल भी मिला रहे हैं। बड़े ब्यूटी ब्रैंड्स स्किन टाइप के अनुसार तरह-तरह के उबटन कस्टमाइज कर रहे हैं। यहां जानिए दुनिया भर में अपनाए जाने वाले ऐसे ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में। 1. भारत के उबटन ये प्री-वेडिंग सेरेमनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। ये फेस और बॉडी क्लेंसर्स होते हैं जो स्किन को चमक देते हैं। चने को पीसकर बेसन तैयार किया जाता है और उसका उबटन बनता है। इसमें चंदन, हल्दी, गुलाब जल और थोड़ा दूध मिला सकते हैं। 2. ग्रीस का योगर्ट और ऑलिव ऑइल ग्रीक योगर्ट केवल खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता, इससे बेहद असरदार फेस मास्क भी तैयार किया जाता है। योगर्ट को हाथों से चेहरे पर लगाकर लोकल्स पोस्ट सन केयर की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों ही इंग्रीडिएंट्स के साथ कभी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से शहद भी मिलाया जाता है। कई बड़े ब्रैंड्स मॉइश्चराइजर्स, क्लेंसर्स सिरम्स और मास्क में ग्रीक योगर्...

स्किन ब्राइटनिंग के लिए उपयोगी 4 कोरियन होम रेमेडीज, चेहरा चमकेगा और दाग-धब्बे दूर होंगे

Image
कोरियन ब्यूटी बेहद असरदार स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स के लिए तो मशहूर है ही, होम रेमेडीज़ के लिए भी इसे बेहद उपयोगी माना जाता है। ग्लासी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो ये घरेलू कोरियन नुस्खे अपना सकते हैं। 1. फर्मेंटेड राइस वॉटर फेस मिस्ट एशियन देशों में चावल केवल खाया ही नहीं जाता। चीन और कोरिया जैसे देशों में फर्मेंटेड राइस वॉटर बेहद जरूरी स्किन केयर इंग्रीडिएंट है। अच्छी बात ये है कि इसे घर में ही बनाया जा सकता है। चावल को उबालकर पानी निथार लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें और फिर एक स्प्रे बॉटल में भर दें। 2-3 दिन के लिए फर्मेंट होने दें। अब इसे फेस मिस्ट की तरह सुबह-शाम इस्तेमाल कर सकते हैं। 2. लेमन एंड स्ट्रॉबेरी फेस मास्क 5-6 स्ट्रॉबेरी का पल्प लेकर इसमें लेमन एसेंशियल फेस ऑइल की 2-3 बूंदें मिक्स करें। अब इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस मिक्स को फेस और नेक पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। स्किन बेहद फ्रेश लगेगी। 3. ग्रीन टी फेशियल रिंस एक-चौथाई कप पानी को गर्म कर ग्रीन टी बनाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। हर बार जब आप चेहरा धोएं तो फाइनल...

पर्सनलाइज्ड क्रिसमस कुशन देकर करें अपनों को खुश, सिरेमिक मग और क्रिसमस ग्रीटिंग्स बॉटल भी है परफेक्ट आइडिया

Image
क्रिसमस पर अगर आप अपनों को गिफ्ट देने के बारे में सोच रही हैं तो अभी से ऑनलाइन बुक करा दें। इस फेस्टिवल के अवसर पर एक से बढ़कर एक गिफ्ट बाजार में तो उपलब्ध हैं ही, साथ ही ऑनलाइन भी मिल रहे हैं। 1. पर्सनलाइज्ड स्टॉकिंग : स्टॉकिंग्स का उपयोग 18वीं सदी में सेंट निकोलस डे पर होता था जो बाद में क्रिसमस ईव पर भी होने लगा। स्टॉकिंग के अंदर क्रिसमस गिफ्ट्स रखते हैं। आप इस स्टॉकिंग में चॉकलेट्स भी रख सकते हैं। 2. क्रिसमस कुशन : किसी भी घर को फेस्टिव मूड देगा ये पर्सनलाइज्ड क्रिसमस कुशन। इसे सोफे पर रखें या बेड पर, फाइन डिटेलिंग और रंग लोगों का ध्यान खींचेगा। 3. सिरेमिक मग : क्रिसमस ईव के लिए सिरेमिक मग परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकता है। ये माइक्रोवेव और डिशवॉशर सेफ भी है। मग को पर्सनलाइज़ भी किया जा सकता है। 4. आर्टिफिशल क्रिसमस ट्री और केक एक फीट के क्रिसमस ट्री और मिक्सफ्रूट एगलेस ड्राय केक के साथ छोटा ट्री डेकोरेटिंग किट भी मिलता है। 5. क्रिसमस ग्रीटिंग्स बॉटल यूटिलिटी गिफ्ट के तौर पर वॉटर बॉटल दी जा सकती है। एल्युमिनियम की प्रिंटेड बॉटल भी एक अच्छा गिफ्ट है, इसमें ज्यादा पानी भरा ...

इस विंटर लेदर, वेल्वेट और क्विल्ट के दिखेंगे निराले अंदाज, वाइड लेग पैंट्स से लेकर कॉम्बैट बूट्स बढ़ाएंगे आपका लुक

Image
देश-विदेश के जाने-माने ब्रांड्स विंटर के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर वियर की शानदार रेंज पेश कर रहे हैं। इसे आप भी अपनी पसंद के अनुसार वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 1. लूज़ लेदर : वरसाचे और फेरीगेमो जैसे बड़े नाम लेदर को नया लुक देने की तैयारी कर रहे हैं। वे इसे एक नो ब्रेनर विंटर स्टेपल मानकर प्रयोग कर रहे हैं। तेज ठंड के दिनों में बेहद स्मूद और बटरी लेदर शर्ट को टर्टल नेक पर लेयर किया जा सकता है। थोड़ी-सी ढीली लेदर पैंट्स को ओवरसाइज स्वेटर के साथ पहना जा सकता है। 2. पफर पीस : आउटवेयर को केवल गर्म रहने के लिए ही न पहनें। प्राडा और डिऑर के रनवे कलेक्शन देखें और एक फैशन-फॉर्वड पफर जैकेट में इन्वेस्ट करें। पफर्स में डीप-सेट साइड पॉकेट्स, सिंच्ड वेस्ट और नॉन-ट्रेडिशनल ज़िपर प्लेसमेंट देखे जा सकते हैं। 3. क्विल्ट स्कर्ट : जैकेट्स, स्कर्ट्स और शर्ट्स में भी अब क्विल्ट दिखाई देंगे जो कि क्राफ्ट-लविंग फैशनिस्टाज़ के लिए बहुत मजेदार साबित हो सकते हैं। क्विल्टेड सेपरेट्स को न्यूट्रल कलर्स में भी पहना जा सकता है। 4. वेल्वेट फुल स्लीव्स : वैलेंटीनो और शनेल जैसे डिजाइनर्स इस सीजन में सब...

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए माइल्ड जेल बेस्ड फेसवॉश लगाएं, ड्राय स्किन के लिए अल्कोहल फ्री फेसवॉश चुनें

Image
ऐसे कई लोग हैं जो फेश वॉश का इस्तेमाल तो करते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि उनकी स्किन के अनुसार उनके लिए कौन सा फेस वॉश सही है या किसे लगाने से त्वचा को नुकसान हो कसता है। यहां जानिए आपकी स्किन के स्वभाव अनुसार क्या होना चाहिए फेस वॉश का सही तरीका : ऑइली स्किन: क्लेंसिंग जेल या फोम बेस्ड नियासिनामाइड, एएचए, बीएचए, चारकोल, क्लेयुक्त क्लेंसिंग जेल या फोम बेस्ड फेस वॉश की तलाश करें। प्रोडक्ट्स खरीदने के दौरान ऐसे फोम बेस्ड विकल्प की तलाश करें जो स्किन के जरूरी ऑइल्स खींचे बिना ही स्किन साफ करता हो। डबल क्लेसिंग करें। इसके लिए पहले स्किन से ऑइल को साफ करें, फिर किसी वॉटर-बेस्ड क्लेंसर से स्किन की सफाई कर सकते हैं। प्रोडक्ट के टेक्सचर के अनुसार मात्रा तय की जा सकती है। जेल और क्रीमी क्लेंसर बहुत कम (चने बराबर) मात्रा में लिए जा सकते हैं। फोम बेस्ड प्रोडक्ट का एक पंप ही काफी होगा। मेकअप हटाने के लिए पहले मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल किया जा सकता है, फिर क्लेंसर लगाया जा सकता है। ड्राय स्किन: अल्कोहल फ्री फेसवॉश होना चाहिए गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से रूखापन बढ़ सकता है। फेशियल स्क...

हर तरह के टेक्सचर वाले बालों के लिए परफेक्ट चॉकलेट हेयर मास्क, इसे 15 दिन में एक बार ही लगाएं

Image
स्किन पर कोको के बेहतर नतीजे देखने के बाद अब बालों में भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। कोको बिल्कुल नैचुरल प्रोडक्ट है और इसीलिए ये बाल और स्किन दोनों के लिए अच्छा है। हर तरह के टेक्सचर वाले बालों के लिए चॉकलेट हेयर मास्क को परफेक्ट बताया जा रहा है। आप भी इसे बनाने का तरीका जानें : इंग्रीडिएंट्स : डार्क चॉकलेट बार (70 प्रतिशत कोको) ऑलिव ऑइल थोड़ा सा पानी इसे बनाने का तरीका : - बॉइलर में चॉकलेट को पिघला लें। चॉप्ड चॉकलेट को सॉसपैन में डालें। इसे सीधे आंच पर न चढ़ाएं, बल्कि एक अन्य पैन में पानी गर्म कर उसकी स्टीम के जरिए इसे मेल्ट करना है। बीच में वुडन स्पून से हिलाते रहें। - चॉकलेट पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें ऑलिव ऑइल और पानी मिला लें। अब स्पैट्यूला डालकर देखें। अगर ये ड्रिप नहीं हो रहा है, इसका मतलब मिक्स तैयार है। - मिक्स को एक कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें। बस, कुछ ही देर में यह मास्क बालों में लगाने के लिए तैयार हो जाएगा। बालों को पहले गीला कर लें, फिर रूट से टिप तक मास्क लगा लें। - अब बालों को नरिश करने के लिए रूट और टिप्स पर हल्के हाथ से मसाज करें। 30 मिनट के लिए इसे ल...

कारपेट से चाय या कॉफी के दाग हटाना हो तो विनेगर का इस्तेमाल करें, तेल के दाग हटाने के लिए काम आएगा शेविंग क्रीम

Image
दाग के निशान आपके कारपेट को जल्दी खराब कर सकते हैं। इसलिए इसकी सही देखभाल करते हुए इन दागों को मिटाने का आसान तरीका जानें ताकि कारपेट सालों साल खराब न हो। यहां बताई जा रहीं आसान ट्रिक आपके जरूर काम आएंगी। चाय और कॉफी : सफेद विनेगर को पानी में मिक्स करना है और दाग पर ऐसे मलना है कि ज्यादा फैल न जाए। विनेगर का मिक्स दाग पर रब करना है। इसके लिए साफ कपड़ा, टॉवल या स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें। खाने के दाग : सबसे पहले तो केवल पानी से कपड़ा गीला करके ही सफाई करें। इसके बाद अगर स्मेल की दिक्कत आए तो बेकिंग सोडा लेकर दाग पर लगा सकते हैं। इससे स्मेल भी चली जाती है और कारपेट सैनिटाइज़ भी हो जाता है। नेल पॉलिश : डेढ़ चम्मच विनेगर, डिटर्जेंट और पानी का मिक्सचर लेकर इसे स्पॉन्ज या साफ कपड़े से दाग पर मलना है। इसके बाद एक बार ठंडे पानी से दाग को रिंस करना है। नेल पॉलिश के दाग हट जाएंगे। फ्रूट ज्यूस : डिशवॉशिंग डिटर्जेंट की दो या तीन ड्रॉप्स दाग पर रखकर मलना है। ऐसे दागों को घिसना नहीं चाहिए वरना ये और फैल जाते हैं और अंदर तक धंस भी जाते हैं। इन्हें धीरे धीरे मलकर निकाला जा सकता है। ऑइल : तेल के ...

घर-परिवार की जानकारियां किसी और के साथ साझा न करें, निजी विवाद और मनमुटाव घर के बाहर किसी को न बताएं

Image
कई बार हम अपनी निजी ज़िंदगी की जानकारियां दोस्तों या क़रीबियों से साझा कर बैठते हैं। पर हमारे जीवन से जुड़ी कुछ बातें हम तक ही सीमित रहें तो अच्छा है। ये सुरक्षा के लिहाज़ से भी ज़रूरी है। पासवर्ड और पिन नंबर एटीएम का पिन नंबर हो या ईमेल/ सोशल मीडिया का पासवर्ड, ये सभी गोपनीय जानकारियां हैं। आपका एटीएम पिन और सोशल मीडिया का पासवर्ड किसी के साथ न बांटें, फिर वो चाहे कोई क़रीबी या मित्र ही क्यों न हो। इनकी जानकारी सिर्फ़ परिवार के सदस्यों को होनी चाहिए, उनके अलावा और किसी को नहीं। पॉलिसी आदि के विवरण आपकी कितनी बीमा पॉलिसीज़ हैं और कितने रक़म की हैं या उनमें नॉमिनी कौन हैं इत्यादि की जानकारी भी अपने तक रखें। इसी तरह बैंक में कितनी रक़म जमा है या कितने क्रेडिट कार्ड आपके पास हैं, ये परिवार के अलावा किसी को न बताएं। सतर्क रहें, क्योंकि कई बार पैसों का दिखावा भी मुश्किलें खड़ी कर देता है। घर-परिवार की जानकारियां परिवार में माता-पिता या भाई-बहन कब और कहां जाते हैं, कितने बजे घर आते हैं या दफ्तर जाते हैं तो कब आते हैं, वहां से घर आने में कितना समय लगता है आदि जानकारियां संवेदनशील होती हैं। इस...

हाइजीन का ख्याल रखते हुए बार-बार हाथ धोने से ड्राई हो गई है हाथों की स्किन, इन 5 तरीकों से बनाएं इसे सॉफ्ट

Image
कोरोना काल के चलते बार-बार हाथ धोना आपकी जरूरत है। लेकिन इस वजह से अगर हाथों की स्किन ड्राई हो गई है तो यहां बताए जा रहे ये पांच टिप्स आपके हाथों की स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेंगे। इसे अप्लाय करने के कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 1. ग्लिसरीन में गुलाब जल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से नमी बनी रहती है। हफ्ते मे तीन बार इस टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को मुलायम रख सकते हैं। 2. कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोज़ाना ऐसा करने पर कुछ ही वक्त में आपको फायदा नजर आएगा। 3. पका हुआ केला मैश करके उसमें शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। इसे हाथों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। 4. एलोवेरा जैल अपने हाथों पर लगाएं और कुछ समय बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे स्किन की सॉफ्टनेस तो बढ़ती ही है, साथ ही कालापन भी दूर होता है। 5. दो छोटे चम्मच मलाई में एक छोटा चम्मच दूध और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और...

मिली-जुली दालों को उबालकर बनाएं मिक्स दाल थेपला, पापड़ पर सब्जियों को मसाले के साथ स्प्रेड करके सर्व करें मसाला पापड़

Image
हम तरह-तरह की दालें पकाकर और चने की सब्ज़ियां बनाकर परोसते हैं। अगर थोड़ा परिवर्तन किया जाए, तो इनसे मसाला पापड़ या थेपले जैसे कई व्यंजन बना सकते हैं। इन्हें बनाना कैसे है, इसकी रेसिपी देखते हैं। मिक्स दाल थेपला सामग्री : मिली-जुली दाल (अरहर, मूंग, मसूर, चना, उड़द)- कुल 1 कप पालक के पत्ते- 1/2 कप आटा- 4 कप बेसन- 2 बड़े चम्मच तेल- 1 बड़ा चम्मच, मोयन के लिए अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच नमक- स्वादानुसार अजवाइन-1 छोटा चम्मच सफ़ेद तिल- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच हींग- 1/4 छोटी चम्मच ऐसे बनाएं दालों को 4-5 घंटे पहले धोकर और पानी में भिगोकर रखें। कुकर में दाल, पालक, नमक और पानी डालकर उबालें। तीन सीटी आने पर पांच मिनट तक धीमी आंच पर और पकाएं। पकी दाल को ठंडा करके मथनी या चम्मच से एक-सी करें। अब बोल में आटा लें और पकी हुई दाल समेत सभी सामग्रियां मिलाएं और नरम आटा गूंध लें। इसे 5-10 मिनट के लिए ढंककर रखें। आटे की बराबर आकार की लोइयां बनाएं और पतला व गोलाकार थेपला बेलें। गर्म तवे पर मध्यम से तेज़ आंच पर दो...

दिवाली में लगातार इस्तेमाल हो रहे किचन को साफ़-सुथरा रखने के 7 आसान तरीके, इससे आपका काम होगा आसान

Image
दिवाली आते ही घर में काम बढ़ जाता है। ऐसे में दिनभर किचन में कुछ न कुछ काम चलता ही रहता है। अगर आप बार-बार गंदा हो रहे किचन की सफाई आसानी से करना चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे हैं टिप्स फॉलो करें। 1. सफाई- किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है काउंटर टॉप और सिंक। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है इन्हें साफ़ रखना। इनकी सफाई करते रहेंगे तो किचन साफ़ बना रहेगा। 2. खाली सिंक - कोशिश करें कि सिंक हमेशा साफ़-सुथरा और खाली रहे। इस तरह किचन में बदबू नहीं ठहरती है। 3. सफाई के लिए सही टूल्स - अपने नैपकिंस रोज धोएं और ऐसी जगह रखें, जहां से इन्हें आसानी से उठाया जा सके। ज्यादा इस्तेमाल हो चुके नैपकिन को तुरंत ही हटा दें वरना उसमें से बदबू आने लगेगी। 4. फर्श और टाइल्स - किचन से जर्म्स और कीड़े वगैरह दूर रहें इसलिए जरूरी है फर्श की रोज सफाई करना। फर्श के साथ ही काउंटर टॉप के ऊपर वाली टाइल्स की सफाई भी हर मील को बनाने के बाद नियमित होनी चाहिए। 5. स्पिल-इन चेक - जब भी किचन में खाना गिरे, तो उसे तुरंत ही साफ़ करें जिससे बाद में और ज्यादा गंदा न हो। गिरे हुए खाने को लंबे समय तक वहीं पड़े न रहने दें, इससे...

बटर को लंबे समय तक इस्तेमाल करना है तो इसे फ्रीजर में रखें, आलू-प्याज को कभी एक साथ न रखें वरना ये जल्दी खराब हो जाएंगे

Image
फूड आइटम्स की लाइफ बढ़ाने के लिए उन्हें रखने का सही तरीका जानना जरूरी है। कई फलों को एक साथ रखने से बचें वरना ये जल्दी खराब होने लगते हैं। वहीं सब्जियों और सॉस को रखने का तरीका भी जानें ताकि ये अधिक समय तक फ्रेश रहें। फ्रूट्स सभी फ्रूट्स एक साथ एक ही बास्केट में रखेंगे तो वे तेजी से पकना शुरू होंगे और सब एक साथ ही खराब भी हो जाएंगे। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ फ्रूट्स इथीलिन गैस छोड़ते हैं जो फलों को जल्दी खराब कर देती है। इसलिए केले, सेब, टमाटर, नाशपाती को एक दूसरे से अलग रखना चाहिए ताकि वे ज्यादा दिनों तक खराब न हों। बटर फ्रिज में बटर रखना ठीक है, लेकिन इसे तेज खुश्बू वाले आइटम से दूर रखें। बटर बेहद तेजी से कोई भी खुश्बू एब्जॉर्ब कर लेता है। अगर कुछ हफ्तों के अंदर ही इस्तेमाल करना है तो ठीक है, लेकिन लंबा चलाना है तो बटर को फ्रीजर में रखें। आलू-प्याज़ आलू और प्याज एक साथ नहीं रखने चाहिए। यदि इन दोनों को साथ रखते हैं तो आलू जल्दी स्प्राउट होंगे। आलू को हमेशा ठंडी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। सब्जियां जिन थैलियों में सब्जियां आती हैं यदि उन्हीं थैलियों सहित सब्जियों को फ्रिज मे...

कहानी 'चंगा पो' बयां करती है लॉकडाउन में दादी को मिला परिवार का सुख, वहीं कविता 'दिमाग वाली स्त्री' से जानें आधुनिक नारी के ख्यालात

Image
कहानी...चंगा-पो लेखक : अतुल कनक पिता की परवाह की सीमा उनकी सम्पत्ति है, इसका अहसास बाबूजी को था। उन्होंने वसीयत की, अपनी अहमियत को ध्यान में रखते हुए। कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ तो देश भर में अजीब-सी दहशत का माहौल बन गया। पोती दूसरे शहर में पढ़ रही थी, लेकिन उन्होंने बेटे से ज़िद करके उसे भी अपने पास ही बुला लिया। जान से ज़्यादा क़ीमती थोड़े ही होती है पढ़ाई। ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा! यही न कि एक साल ख़राब हो जाएगा। लेकिन उस पराए शहर में बेटी को कुछ हो गया तो? हालांकि वापसी के बाद पोती ने बताया कि उसका काॅलेज दो दिन बाद बंद हो जाएगा और कब खुलेगा- यह पता नहीं। प्रिंसिपल ने कहा है कि वो काॅलेज के सोशल मीडिया ग्रुप में ख़बर कर देंगी। पोती को लौटे कुछ दिन ही हुए थे कि देश भर में लाॅकडाउन की घोषणा हो गई। अब वो सबको समझाते हुए कहने लगीं- ‘मैं तो जानती थी कि ऐसा ही कुछ होगा। तभी तो मैंने पोती को भी बुला लिया था। आंखों की रोशनी कमज़ोर हुई है, लेकिन पच्यासी सालों में इन आंखों ने दुनिया को इतना देखा है कि बहुत सारी चीज़ों को समझने के लिए कुछ भी देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।’ फिर वो अपनी पसंद की क...