शारजाह का एक रेस्टोरेंट जरूरतमंदों को रोज दे रहा है मुफ्त खाना, बचा खाना फेंकने के बजाय गरीबों को देना मानते हैं खाने का सही इस्तेमाल करना
दुबई के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले स्टाफ को रोजाना रात के समय जरूरतमंदों के लिए फूड पैकेट पैक करते हुए देखा जा सकता है। वे इन पैकेट्स में दाल, बिरयानी और चिकन करी पैक करते हैं। ये इंडियन रेस्टोरेंट शारजाह में स्थित है। जब रात में यहां स्थित आसपास के अन्य रेस्टोरेंट बंद हो जाते हैं तो भी यह बिरयानी स्पॉट गरीबों को खाना देने के लिए खुला रहता है। यहां काम करने वाला स्टाफ रात में कस्टमर के जाने के बाद किचन में बचा बाकी खाना पैक करके गरीबों में बांट देते हैं। रात को दस बजे से पहले यहा आकर कोई भी जरूरतमंद इनसे ये खाना मुफ्त में ले सकता है। इस रेस्टोरेंट के मालिक मोहम्मद शुजात अली ने बताया कि कोरोना काल की वजह से ऐसे कई लोग हैं जो इस वक्त बेरोजगार हैं या कम सैलेरी में अपना घर चला रहे हैं। इन लोगों के पास खाने के लिए भी कुछ नहीं होता। ऐसे वक्त रेस्टोरेंट में बचा हुआ खाना फेंकने से अच्छा है कि उसे गरीबों में बांट दिया जाए। इन दिनों शारजाह में कई लोगों के छोटे-मोटे काम बंद पड़े हैं। ऐसे में अली और उनकी बीवी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ये तरीका खोजा। ये रेस्टोरेंट खोलने से पहले अली मैकेनि...