Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:06PM

नेपाल में महिला सैनिक कर रहीं कोरोना के मृतकों की अंत्येष्टि, वे इस काम को करते हुए गर्व महसूस करती हैं

Image
नेपाल में कोरोना से दम तोड़ने वालों की अंत्येष्टि महिला सैनिक कर रही हैं। नेपाल जैसे हिंदू राष्ट्र में जहां महिलाओं के मृत शरीर को छूने पर भी पाबंदी है, वहां महिला सैनिकों को इस साहसिक काम की जिम्मेदारी दी गई है। 25 साल की महिला सैनिक रचना ने कहा - ''जब से मेरी ड़यूटी शुरू हुई है, तब से मैं अपने परिवार के साथ नहीं हूं, लेकिन मेरा परिवार और मेरे दोस्त खुश हैं। पिछले महीने अपने इस काम के पहले दिन ही मैं अस्पताल से श्मशान घाट तक छ: कोरोना पेशेंट को अंत्येष्टि के लिए लेकर आई थी''। कोरोना से मृत मरीजों को अंत्येष्टि के लिए ले जाती महिलाओं को काठमांडू में पशुपति श्मशान गृह में देखा जा सकता है। नेपाल आर्मी के प्रवक्ता संतोष बी पोद्याल ने बताया कि ''महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे पहले महिलाएं हॉस्पिटल, इंजीनियरिंग और विपदाओं के बीच खुद को साबित कर चुकी हैं। पहली बार उन्हें मृतकों की अंत्येष्टि का मौका मिला है। हम ये कह सकते हैं कि इस तरह से वे अपनी सीमाओं से बाहर काम कर रही हैं''। एक अन्य महिला सैनिक कृष्णा कुमार...

हिजाब पहनकर बैलेट करने वाली दुनिया की पहली लड़की स्टेफनी कार्लो, मां ने एकेडमी शुरू कर बेटी को बनाया स्टार

Image
स्टेफनी कार्लो 18 साल की रशियन ऑस्ट्रेलियन डांसर हैं। कई डांस स्कूलों से रिजेक्ट होने के बाद कार्लो की मॉम ने अपनी बेटी को बैलेट सिखाने के लिए खुद शुरू की एकेडमी। आज उन्हीं की बदौलत देश-दुनिया में स्टेफनी कार्लो छाई हुई हैं। कार्लो के पेरेंट्स ने इस्लाम धर्म उस वक्त अपनाया जब कार्लो की उम्र नौ साल थी। कार्लो जाहरा लारी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। जाहरा दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं जो हिजाब पहनकर आइस स्केटिंग करती हैं। हालांकि इस डांस को सीखते हुए उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे हिजाब के साथ पूरी दुनिया को अपने डांस से प्रभावित करेंगी। पॉइंट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कार्लो ने कहा जब जाहरा हिजाब पहनकर आइस स्केटिंग कर लेती हैं तो मैं हिजाब पहनकर डांस क्यों नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि बैलेट ही मेरा जीवन है। मैं इसके बिना कुछ नहीं हूं। कार्लो ने महज दो साल की उम्र से बैलेट सीखने की शुरुआत की थी। उनकी मां कहती हैं बचपन में कार्लो उस वक्त भी डांस करती थीं, जब वो ठीक से चल भी नहीं पाती थी। डांस के प्रति उसकी लगन को देखकर मैंने उसे डांस क्लास में एडमिशन दिलाने का फैसला क...