इंडोर गार्डनिंग में मददगार हैं ये 3 स्मार्ट पॉट्स, क्लिक एंड ग्रो स्मार्ट गार्डन से फूलों के अलावा टमाटर जैसी सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं
घर के अंदर गार्डन बनाना चाहते हैं तो कुछ स्मार्ट पॉट्स काफी काम आएंगे। इन पॉट्स पर स्मार्टफोन की मदद से नजर रख पाएंगे कि कब पानी देना है। साथ ही इनसे रोशनी की टेंशन भी नहीं रहेगी। क्लिक एंड ग्रो स्मार्ट गार्डन यह देखने में एक साधारण प्लांट पॉट की तरह ही है, पर बहुत ज्यादा मेहनत के बिना ही यहां पौधे उगा सकते हैं। इस पॉट में स्मार्ट खाद और कैप्सूल्स का यूज करें। कैप्सूल्स को मिट्टी में डालने के साथ पॉट को एक निर्धारित लेवल तक पानी से भरना होता है। फिर इस पॉट को इलेक्ट्रिक सप्लाई से कनेक्ट करना होता है। इससे फूलों के साथ खाने लायक कुछ पौधे यहां तक कि टमाटर भी उगाए जा सकते हैं। प्लांटुई प्लांटुई ने ऐसा गैजेट तैयार किया है, जो कम रोशनी की स्थिति में भी पौधे उगाने में मदद करता है। यह यूनिक इंडोर गार्डन डिवाइस है, जिसमें हाई क्वालिटी के एलईडी लाइट पौधों को सही मात्रा में रोशनी मुहैया कराते हैं। वैसे, क्लिक एंड ग्रो की तरह ही इसमें भी कैप्सूल की जरूरत होती है। जैसे ही पौधे इस पॉट में फूटते हैं, यह ऑटोमैटिक लाइट को एडजस्ट कर लेता है। प्लांटुई में पौधे उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं ह...