Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:58AM

सबसे लंबे बालों वाली निलांशी पटेल ने तीसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अर्जेंटीना की टीनएज गर्ल को हराकर दर्ज किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

Image
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू ट्यूब चैनल लोगों में छिपी अद्भुत योग्यता को सारी दुनिया के सामने लाता है। हाल ही में निलांशी पटेल ने तीसरी बार अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर लोगों को हैरान कर दिया है। वे गुजरात में अरवल्ली जिले के मोडासा की रहने वाली हैं। निलांशी दुनिया की पहली टीनएजर हैं जिन्होंने तीसरी बाल अपने ही बालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। वे बताती हैं उसने छ: साल की उम्र में आखिरी बार बाल कटवाए थे। 2018 में उसके बालों की लंबाई 170.5 सेंटीमीटर थी। बाद में उसने बालों को और बढ़ाया। पिछले साल इसके बालों की लंबाई 190 सेमी या 6 फीट, 2.8 इंच थी। वहीं फिलहाल पटेल की बालों की लंबाई 6 फीट, 6.7 इंच है। 2018 की शुरुआत में सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना की ऐब्रिल लॉरेनजटी के नाम था। उसके बालों की लंबाई 152.5 सेमी थी। ऐब्रिल का रिकॉर्ड 17 साल की कीटो कवाहरा ने तोड़ा था जिनके बाल 155.5 सेमी लंबे थे। लेकिन इसी साल के आखिर में निलांशी ने 15 सेमी के मार्जिन से सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया। निलांशी के अनुसार, ''मैं जब 6 साल की थी तब एक लोकल सैलून में मेरे बालों को इतनी ब...