Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:41PM

कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए 3 अमेरिकी डांसर्स ने किया सराहनीय प्रयास, सारी दुनिया के डांस लवर इस मंच के जरिये बयां कर रहे अपनी भावनाएं

Image
कोरोना वायरस महामारी और बाद में लॉकडाउन के कारण दुनिया भर के सिनेमाघर अभी भी बंद हैं। ऐसे माहौल में तीन साउथ अमेरिकी डांसर्स ने इंस्टाग्राम पर एक डिजिटल डांस-ऑफ की शुरुआत की है। यहां अर्जेंटीना और ब्राजील से लेकर इजराइल और इटली तक के प्रतियोगी अपनी डांस क्लिप्स को पोस्ट कर सकते हैं। आप चाहे दुनिया में कहीं भी हो लेकिन इस मंच के माध्यम से डांस के द्वारा अपनी बात कह सकते हैं। ये डांस कॉम्पिटीशन 6 सितंबर को खत्म हो जाएगा। जजेस डांस वीडियो का आकलन करते हैं इस कॉम्पिटीशन ने दुनिया भर के डांसर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। लॉकडाउन के दौरान ये सभी प्रतिभागी अपने घर में रहते हुए इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। यहां जाने-माने एक्सपर्ट जजेस सारे डांस वीडियो का आकलन करते हैं। इनके लिए दर्शक वोट भी कर सकते हैं। जो वीडियो एक दर्शक होने के नाते आपको पसंद आए, आप उसे लाइक करके डांसर्स का हौसला भी बढ़ा सकते हैं। स्टे होम डांस कॉम्पिटीशिन को शुरू करने वाली तीन डांसर्स में से एक अर्जेंटीना की फेसुन्डो लुक्वी हैं। लोगों को यही मंच देने का प्रयास किया वे कहती हैं ''लॉकडाउन के दौरान ...