Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:19PM

स्विट्जरलैंड में खुला दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, 7 साल में तैयार 'लिंट होम ऑफ चॉकलेट' में 30 फीट ऊंचा चॉकलेट फाउंटेन भी है

Image
चॉकलेट प्रेमियों के लिए यह खुश खबरी है। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट म्यूजियम में जाने का मौका मिलेगा। इस म्यूजियम की शुरुआत स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख में 13 सितंबर को हुई है। इस संग्रहालय के अंदर जाते ही दरवाजे से लेकर हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। लिंट होम ऑफ चॉकलेट में स्थित चॉकलेट फाउंटेन की ऊंचाई 30 फीट है। इंटरनेशनल न्यूज रिपोर्ट के अनुसार इस फाउंटेन को म्युजियम के आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है। यह विजिटर्स द्वारा म्यूजियम के अंदर जाते ही दिखाई देता है। वैसे भी ज्यूरिख को कई लोग दुनिया की चॉकलेट राजधानी कहते हैं। यह म्यूजियम अपने में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है। इसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। यहां आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट घर भी ले जा सकते हैं। साथ ही उन्हें चॉकलेट के इतिहास से लेकर इसके प्रोडक्शन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी। यहां मौजूद चॉकलेटेरिया में लोगों को खुद अपने हाथ से चॉकलेट बनाने का मौका मिलेगा। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए भी यह जगह परफेक्ट है। Download Dai...

रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बढ़ा जेंडर गैप, महिलाओं की आर्थिक स्थिति हुई पहले से बदतर 

Image
कोरोना महामारी सेपहले भी भारत में महिलाएं रोजगार, वेतन और शिक्षा जैसे मुद्दे को लेकरलैंगिकअसनामता झेल रहीं थीं।ऐसे मेंकोविड-19 के प्रभाव ने भारत की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह से प्रभावित किया है। ब्यूटी सैलून में काम करना पड़ा अगर हम बात उत्तराखंड की25 साल वर्षीयआशा शर्मा की करें तो आशापांच साल पहले उत्तराखंड से दिल्ली डांस के सहारे अपना कॅरिअर संवारने आईं थीं। उनका ये सपना उस वक्त टूटा जब बेहतरीन डांस करने के बाद भी उन्हें दिल्ली के किसी डांस ट्रूप में जगह नहीं मिली। उत्तराखंड से यहां आने तक की गई उनकी मेहनत असफल रही। आखिर दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें एक ब्यूटी सैलून में काम करना पड़ा। इस सैलून में आशा को 12,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता था। इसमें से कुछ पैसा वो अपनी मां के लिए भेजती थी। अकेले घर चलाना भी मुश्किल हो गया जब से आशा के पिता इस दुनिया से चले गए तो उनकी मां के लिए अकेले घर चलाना भी मुश्किल हो गया। आशा की मुश्किलें उस वक्त बढ़ी जब लॉकडाउन की वजह से सैलून बंद हो गए। आशा कहती हैं मेरी मां ने बचपन से हम भाई-बहनों की परवरिश के लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन आज मैं इतनी बेबस हूं कि उ...