Posts

Showing posts with the label 1733 December 04

नॉन स्टिक पैन की सफाई के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करें, बेकिंग सोडे से चमकाएं प्रेशर कुकर

Image
किचन में रखी कुछ चीजों का उपयोग करके आप ग्रेटर से लेकर प्रेशर कुकर की सफाई आसानी से कर सकते हैं। महामारी के बीच हाइजीन का ख्याल रखते हुए भी इन चीजों की सफाई जरूर करें। इससे इनकी उम्र बढ़ेगी और कम बजट में किचन की ये चीजें चमकती रहेंगी। नॉन-स्टिक पैन इसे साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल को बॉल्स की तरह लपेटकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिक्स करके पैन की सफाई करें। इससे बर्तन पर लगे दाग निकल जाएंगे। प्रेशर कुकर प्रेशर कुकर अगर जल गया है तो उसे बेकिंग सोडे से साफ करें। सूखे प्रेशर कुकर की सतह पर बेकिंग सोडा डालें। एक सूखे कपड़े या स्पंज से इसे प्रेशर कुकर के चारों ओर लगाएं। गैस एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इससे गैस पर छिड़काव करें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर स्पंज से पोंछ लें। चॉपिंग बोर्ड लकड़ी से बने चॉपिंग बोर्ड चाकू के लिए भी अच्छा होता है। इससे चाकू जल्दी खराब नहीं होता। इसकी सफाई के लिए इस पर नमक छिड़कें। इसके बाद नींबू से 5 मिनट तक इसकी सतह रगड़ें और गीले स्पंज से साफ कर लें। ग्रेटर ग्रेटर (कद्दूकस) पर यदि चीज़ अटक जाए...

हॉन्गकॉन्ग के एक रेस्टोरेंट में दिव्यांगों को दी जा रही खाना बनाने की ट्रेनिंग, कुकिंग से लेकर सर्विंग का काम कर रहे ये लोग

Image
हॉन्गकॉन्ग के एक रेस्टोरेंट में गर्मागर्म लस्का से लेकर शिफॉन केक की टेस्टी स्लाइस का आनंद लिया जा सकता है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'डिग्निटी किचन' है जिसे एक सोशल इंटरप्राइज कहा जा सकता है। यहां के अधिकांश स्टाफ मेंबर शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। इस रेस्टोरेंट में इन सभी लोगों को खाना पकाने के साथ ही इसे कस्टमर के सामने सर्व करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस रेस्टोरेंट के संस्थापक कोह सेंग चुन का कहना है कि दिव्यांगों की मदद की जाना जरूरी है क्योंकि ये भी समाज का खास हिस्सा हैं। 61 साल के इस आंत्रप्रेन्योर ने जनवरी में अपने रेस्टोरेंट को लॉन्च किया था। वे कहते हैं - '' इन लोगों को हमारी मदद की जरूरत है। अगर हम इन्हें नौकरी देंगे तो ही ये गरीबी के अंधेरे से निकल पाएंगे''। डिग्निटी किचन के माध्यम से दिव्यांगों की दी जा रही ट्रेनिंग का मकसद ये भी है कि अगर इन लोगों को सही ट्रेनिंग मिलेगी तो ये अपनी ही तरह के अन्य लोगों को भी यह काम सीखा सकेंगे। कोह ने सबसे पहले इस तरह के रेस्टोरेंट की शुरुआत सिंगापुर में की थी। उसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग में अपनी ब्रां...

शिकागो में एक कपल ने कोरोना की वजह से अपनी शादी की कैंसिल, कैटरिंग के लिए जमा किए गए पैसों से जरूरतमंदों में बांटा खाना

Image
कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका के इलिनॉइस में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी कैंसिल कर दी। इस कपल ने शादी के लिए आलीशान इंतजाम पहले ही कर रखे थे। उन्होंने अपनी कैटरिंग के लिए दिए पैसों को वापिस लेने के बजाय इससे 200 जरूरतमंदों को खाना खिलाया। सोशल मीडिया पर इस कपल की दरियादिली की तारीफ हो रही है। इस कपल का नाम बिली लेविस और एमिली बग है। इनकी शादी 1 अक्टूबर को शिकागो सिटी हॉल में होने वाली थी। अपनी शादी के सभी फंक्शंस को इस कपल ने महामारी की वजह से कैंसिल कर दिया। उन्होंने कैटरिंग के लिए दी गई राशि से जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट बांटे। इस पैकेट में टर्की, मैश्ड पोटैटोज, स्टफिंग, ग्रीन बींस, क्रेनबेरी सॉस, सलाद और कुकीज रखी गईं। इस कपल ने वेन्यू के लिए जमा की गई राशि एपिलेप्सी फाउंडेशन को दी ताकि भविष्य में यहां होने वाले इवेंट्स में इस पैसे का उपयोग हो सके। महामारी की वजह से इस कपल ने अपनी शादी की योजना कई बार बदली। लेकिन फिर सादे समारोह में शादी कर ली। लेविस को इस बात की खुशी है कि उन्हें एक समझदार बीवी मिली जो महामारी के बीच पैसे जमा करने के बजाय उसे दान देने या गरीबों में बा...

लेबनान की आर्टिस्ट बेरूत ब्लास्ट में अपने खिलौने खो चुके बच्चों के लिए बना रहीं डॉल, इन बच्चों के नाम पर ही रखती हैं अपनी गुड़िया का नाम

Image
4 अगस्त 2020 को लेबनान में हुए बेरूत धमाके में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए। इनमें ऐसे भी कई बच्चे हैं जिनके माता-पिता इस इस दुनिया में नहीं रहे या उनका परिवार इस धमाके से बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसे में कई परिवार बेघर हुए और इन बच्चों के खिलौने धुएं के ढेर में दब गए। इन सभी बच्चों के लिए लेबनान की एक आर्टिस्ट रंग-बिरंगी गुड़िया बना रही हैं। 5 अगस्त से योलेंडे लबाकी नाम की इस कलाकार ने डॉल्स बनाने का काम शुरू किया। इनकी इस पहल को सोशल मीडिया पर सराहा जा रहा है। लबाकी ने डॉल्स बनाने का काम लेबनान के एक एनजीओ के लिए शुरू किया था। ये एनजीओ विस्फोट में प्रभावित हुए लोगों की मदद करता है। वे अब तक 100 बच्चों को डॉल्स बनाकर दे चुकी हैं। वे रोज सुबह जल्दी उठती हैं और अपने काम निपटाने के बाद डॉल्स बनाना शुरू करती हैं। वे यह डॉल जिस लड़की को देती हैं, उसी के नाम पर अपनी डॉल का नाम भी रखती हैं। योलेंडे की बनाई हुई पेंटिंग। योलेंडे एक लैंडस्केप पेंटर भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई पेरिस से की। योलेंडे ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से सिल्कस्क्रीन टेक्नीक सीखी। इनकी बनाई...

सिर्फ 15 मिनट में बन जाता है हवाईयन सलाद, इसमें ड्रेसिंग और शक्कर सर्व करते समय ही डालें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Hawaiian salad is prepared in just 15 minutes, add dressing and sugar while serving. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3osHYpX https://ift.tt/2VGKs7r