Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:58PM

कोरोना काल में अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए घर में ही सैलून और पार्लर वाले दे रहे अपनी सेवाएं, हाइजीन यहां भी पहली प्राथमिकता

Image
कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए घर पर सैलून सर्विस सेफ्टी के लिहाज से लोग जरूरी मान रहे हैं। ऐसे में होम सैलून सर्विस स्टार्टअप शुरू करने वाले स्पर्श गोयल ने अपने 3 फ्रेंड्स के साथ मिलकर कैंची ग्रूमिंग शरू की। उन्होंने डोर स्टेप सर्विसेज में शेविंग, कटिंग, हेड व बॉडी मसाज, हेयर कलर सर्विस देनी शुरू की। कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर शहर भर में उनकी सर्विस जारी है। हाईजीन का पूरा ख्याल इस दौरान इक्विपमेंट्स की फ्रेश किट कस्टमर के सामने खोलते हैं, जिसमें डिस्पोजेबल एप्रेन कस्टमर ही अनलॉक करते हैं। फिर कैंची, कॉम्ब, रेजर आदि सैनिटाइज की जाती है। इन्फ्रारेड थर्मामीटर से सर्विस देने वाले व कस्टमर का तापमान जांचते हैं। हर सर्विस के बाद टूल्स 24 घंटे के लिए क्वारेंटाइन होते हैं। महिलाएं भी हैं खुश फीमेल के लिए डोर-स्टेप पार्लर सर्विस शुरू करने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम जिंदल ने 50 कस्टमर्स से शुरुआत की है। सेफ्टी सबकी प्राथमिकता है, तो 4 एम्पलॉईज को इस सर्विस के लिए चुना। वे कस्टमर्स के घर पीपीई किट में उन्हें सर्विस देती हैं। साथ में डिस्पोजेबल नैपकिंस व एप्रिन का सेट हाईजीन के लिए जरूरी है।...