Posts

Showing posts with the label 1733 November 06

परफेक्ट आई मेकअप के लिए फ्लफी डोम शेप्ड ब्रश चुनें, कलरफुल लुक के लिए आईशैडो स्टैंप ब्रश है बेस्ट चॉइस

Image
इन दिनों मास्क के साथ चेहरे का मेकअप करना फिज़ूल है, लेकिन आंखों को जरूर हाइलाइट किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है सही ब्रश। सही ब्रश के बिना सही आई मेकअप भी संभव नहीं है। 1. गोल फ्लफी ब्लेंडिंग ब्रश फ्लफी डोम शेप्ड ब्रश सॉफ्ट फोकस फिनिश के लिए परफेक्ट है। पाउडर्ड प्रोडक्ट्स और पिग्मेंट्स को अच्छी तरह ब्लेंड करता है। क्रीस लाइन के लिए भी अच्छा है। इससे कंसीलर भी ब्लेंड किया जा सकता है। 2. मीडियम आईशैडो ब्रश हाल ही में मेकअप शुरू किया है तो ये आपके लिए परफेक्ट ब्रश साबित हो सकता है। इसके साथ कोल पेंसिल्स स्मोक आउट की जा सकती है। कलर डिपॉजिट किया जा सकता है। इसके फैन शेप के साथ मेकअप लगाना बहुत आसान हो जाता है। ये प्रोडक्ट को बिल्कुल सही मात्रा में लेता है। 3. क्रीस ब्रश टेपर्ड एज के साथ कलर डिपॉजिट करना आसान हो जाता है। क्रीस ब्लेंड करने के लिए आदर्श है और जितना चाहिए केवल उतना ही प्रोडक्ट लेता है। इसके साथ सॉफ्ट कट क्रीस भी बनाई जा सकती है। छोटे इनर कॉर्नर्स तक ये आसानी से पहुंचता है। 4. आईशैडो स्टैंप ब्रश ब्राइट, कलरफुल लुक पसंद है तो यह ब्रश होना ही चाहिए। यह कलर और ग्लिटर...

अगरतला की 25 महिलाएं मोमबत्ती बनाकर कर रहीं अच्छी कमाई, उन्हें उम्मीद है फेस्टिवल सीजन में लॉकडाउन की वजह से बिगड़े हालात सुधरेंगे

Image
कोरोना काल का बुरा दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि लोग एक बार फिर अच्छी कमाई की उम्मीद में काम में जुट गए हैं। उन्हें आशा है कि दीवाली की वजह से बाजार में मंदी खत्म होगी और काम बढ़ेगा। इसी उम्मीद के साथ अगरतला की 25 महिलाएं मोमबत्तियां बनाने में जुटी हैं। इन महिलाओं को विश्वास है कि दीवाली पर मोमबत्तियों की मांग बढ़ने से उनकी कमाई भी बढ़ेगी। इन्हीं में से एक महिला पूर्णिमा देब ने बताया कि ''दीवाली पर मोमबत्तियों की मांग ज्यादा होती है। हम सभी महिलाओं को उम्मीद है कि दीवाली पर हमारा बनाया सारा सामान बिक जाएगा। ग्राहकों की मांग के हिसाब से हमने अपने काम का समय भी बढ़ा दिया है''। इन महिलाओं में से कुछ इस काम को लंबे समय से कर रही हैं। तो कुछ ने ये काम अभी करना शुरू किया है। अगरतला में 30 साल पहले इस मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट की शुरुआत सुधान बैनर्जी ने की थी। पूर्णिमा को यहां काम करते हुए 20 साल हो गए हैं। वे कहती हैं- ''इसी कमाई से मुझे मेरी बेटी की शादी करना है। मेरे बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए भी मेरे पास इसके अलावा कोई और साधन नहीं है''। यहां काम करन...

केरल की 30 वर्षीय दिव्यांग राजी राधाकृष्णन खुद बनाती हैं मास्क, अपने मेहनत से कर रहीं कोरोना वॉरियर्स की मदद

Image
केरल की 30 वर्षीय दिव्यांग राजी राधाकृष्णन ने लॉकडाउन के कुछ महीनों पहले ही सिलाई सीखी थी। कोरोना काल के दौरान राजी केरल के उन हेल्थ वर्कर्स और पुलिस प्रशासन के लिए मास्क सिल रही हैं जो लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। कुछ महीनों पहले के के शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजी की तारीफ की थी। अप्रैल में राजी ने अपनी मां प्रभा उन्नी के साथ मिलकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा को 1000 मास्क सिलकर दिए थे। प्रभा के अनुसार, राजी को दिव्यांगों के लिए बने विशेष स्कूल में जाना अच्छा नहीं लगता लेकिन पिछले साल नवंबर में वे कुछ दिनों के लिए इस स्कूल में गई थीं। तभी उसने ये मास्क सिलना सीखा। राजी की मां प्रभा एक समाज सेविका हैं जो तिरूवनंतपुरम में 'मदर क्वीन फाउंडेशन' के नाम से दिव्यांग बच्चों के लिए एक एनजीओ का संचालन करती हैं। प्रभा कहती हैं ''राजी के दिमाग का पूरी तरह विकास नहीं हुआ। इसलिए उसे कोरोना से मची तबाही के बारे में ज्यादा समझ में नहीं आता। फिर भी मुझे इस बात की खुशी है कि उसने मास्क सिलकर कोरोना वॉरियर्स की मदद का प्रयास किया है''। Download Dainik...

46 वर्षीय लंग कैंसर सर्वाइवर जोनिता की कहानी, वे चाहती हैं कि उनके बारे में जानकर कैंसर पेशेंट अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस बीमारी को हराएं

Image
जोनिता सेगुरा 47 वर्षीय महिला और दो बच्चों की मां हैं। वे एक सर्टिफाइड ट्रेनर हैं और खुद को क्रॉस फिट दीवा मानती हैं। जब उन्हें कैंसर का पता चला तब वे जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहीं थीं। जोनिता के डॉक्टर ने उन्हें फौरन कीमोथैरेपी और रेडिएशन की सलाह दी। इस ट्रीटमेंट से जोनिता की हालत में सुधार हुआ। वे कहती हैं - ''किसी भी व्यक्ति को लंग कैंसर का पता चलते ही उसे जेनोमिक टेस्ट करवाना चाहिए''। इस बीमारी से जूझते हुए उनके परिवार ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। इस महिला ने ओंकोलॉजी टीम द्वारा बताए गए ट्रीटमेंट को पूरी तरह फॉलो किया। वे इस बीमारी से उबरने की बहुत बड़ी वजह अपनी सकारात्मक सोच को मानती हैं। वे कहती हैं - ''आप जिस धर्म का पालन करते हैं, उसमें अपना विश्वास बनाए रखें। यही विश्वास आपको कैंसर जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में भी मदद करेगा''। फिलहाल जोनिता कैंसर को मात देने वाली जाबांज महिलाओं में से एक हैं। वे शिकागो के पास ग्रिफिन, इंडियाना में अपने क्रॉसफिट स्टूडियो से लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। लॉकडाउन के दौरान जोनिता ने अप...

भूमि पेडनेकर ने शेयर की वजन कम करने वाली बूलेट प्रूफ कॉफी की रेसिपी, एक्सपर्ट से जानें कितना सही है वेट लॉस का यह फार्मूला

Image
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। अपनी पहली ही फिल्म के बाद से लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली इस एक्ट्रेस का नाम वेट लॉस को लेकर भी चर्चित रहा है। भूमि ने अपने फिटनेस रिजीम को लॉकडाउन के दौरान भी बनाए रखा। हाल ही में उन्होंने कॉफी की एक रेसिपी शेयर की है। इसे वे वजन कम करने के लिए उपयुक्त मानती हैं। इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि भूमि ने घी डालकर कॉफी बनाई है। इस कॉफी को घी इंफ्यूज्ड कॉफी या बूलेट प्रूफ कॉफी कहा जाता है। इस कॉफी के बारे में आमतौर पर यह कहा जाता है कि इसे पीने से वजन कम होता है। इस बारे में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली कहती हैं कि ''यह कॉफी कीटो डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए मुफीद है। लेकिन इसमें घी के बजाय नारियल तेल मिलाकर पिएं तो ज्यादा फायदा होगा। इस डाइट के जरिये अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो सिर्फ कॉफी पीने से फायदा नहीं होगा बल्कि आपको दिनभर में ली जाने वाली डाइट से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम क...

हेल्दी-टेस्टी दलिया इडली बनाने की आसान रेसिपी, 20 मिनट तक भाप में पकाएं, चटनी या सॉस के साथ सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Easy recipe to make healthy and tasty porridge idli, cook it in steam for 20 minutes and serve with chutney or sauce. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32jVJ1l https://ift.tt/3mXH0Ry