Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:34PM

41 वर्षीय ए के सबिता पिछले 8 सालों से जरूरतमंद दुल्हनों को मुफ्त में वेडिंग ड्रेस देती हैं, उनकी मदद करने के लिए पूरी दुनिया से महिलाओं ने डोनेट किए ब्राइडल वियर

Image
लगभग दो महीने पहले 41 वर्षीय ए के सबिता के पास एक 23 साल की लड़की का फोन आया। इस लड़की की कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी। ये लड़की पैसों की तंगी के चलते अपनी शादी के लिए कपड़े नहीं खरीद पा रही थी। वह सबिता के आठ साल पुराने बुटीक के बारे में जानती थी। इसलिए उसने सबिता को फोन लगाया ताकि उसकी मदद से लड़की को शादी के लिए मुफ्त में कपड़े मिल सकें। सबिता ने इस लड़की की मदद की और उसे ब्राइडल ड्रेस के साथ-साथ एसेसरीज भी भिजवाई ताकि वह अपनी शादी में खूबूसरत दुल्हन बन सके। उसने इस ड्रेस के बदले कोई चार्ज नहीं किया। इस लड़की की मदद करने के बाद सबिता को लगा कि मैंने एक लड़की का सपना तो पूरा कर दिया। लेकिन अगर इसी तरह कई जरूरतमंद लड़कियों की मदद की जाए तो हर लड़की का शादी के दिन पहने जाने वाले डिजाइनर कपड़ों का सपना पूरा हो सकता है। अपनी इसी सोच के साथ सबिता ने दुल्हन को मुफ्त में ब्राइडल ड्रेस देने की शुरुआत की। सबिता ने सोशल मीडिया पर इस पहल के प्रति जब लोगों को आगाह किया तो ऐसे कई लोग थे जो उसकी मदद के लिए आगे आए। कई महिलाओं ने अपनी शादी की ड्रेस सबिता के इस नेक काम में डोनेट की। उनका कहना था कि वैस...