फंकी कलर्स और हेयर स्टाइलिंग के साथ एक्स्पेरिमेंट कर मोनोटोनी को ब्रेक कर रहे गर्ल्स और बॉयज
फ्री-बर्ड की तरह जिंदगी जीने वाले लोगों के लिए अचानक घरों में लॉक हो जाना किसी एग्जाम से कम नहीं था। ऐसे में कई लोगों को सैडनेस, मूड स्विंग्स, लो-मूड और थिक-हेडेड जैसी फीलिंग आने लगी थी। इन सबसे बाहर निकल खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए अब शहर के लोग अपने लुक्स में चेंज करवा रहे हैं। इसके लिए कुछ जहां बालों पर तरह-तरह के हेयर कलर्स ट्राय और कट्स ट्राय किएतो कुछ ने बालों के टेक्सचर को बदल दिया। मूड को पैम्पर करने के यह तरीके कितने कारगर हुए, जानने की कोशिश की शहर के यंगस्टर्स से। रिस्ट्रिक्टेड फीलिंग को कहा नो साइकोलॉजी की स्टूडेंट श्रेया नामदेव ने अभी कुछ दिनों पहले बालों में पर्पल और ब्लू कलर करावाया। श्रेया कहती हैं कि लॉकडाउन में रिस्ट्रिक्टेड टाइप की फीलिंग आ रही थी। लेकिन अब हेयर कलर में कुछ नया ट्राय करने से एक मोनोटोनी तोड़ने की खुशी मिली। महसूस हुआ किअब धीरे-धीरे सब पहले की तरह नाॅर्मल हो जाएगा। फीलगुड के लिए लुक चेंज स्टोरी टेलर भास्कर इंद्रकांति ने भी अपने लुक को बदला। इंद्रकांति कहते हैंलाॅकडाउन के दो महीनों में बोर और इनएक्टिव टाइप की फीलिंग आने लगी थी। इसको कंट्रोल करने क...