Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:12PM

न्यूजीलैंड की ज़िना अली पुलिस यूनिफाॅर्म के साथ हिजाब पहनने वाली पहली महिला बनीं, वे चाहती हैं मुस्लिम महिलाएं इस क्षेत्र में नाम कमाएं

Image
न्यूजीलैंड की कॉन्स्टेबल ज़िना अली पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें पुलिस की ड्रेस में शामिल हिजाब को सबसे पहने पहनने का मौका मिला है। यहां मुस्लिम महिलाओं को पुलिस विभाग में लाने के लिए ये फैसला लिया गया है। 30 वर्षीय ज़िना पिछले साल क्राइस्ट चर्च में हुए आतंकवादी हमले के बाद पुलिस में भर्ती हुईं। वे अपनी कोशिश से मुस्लिम समुदाय की मदद करना चाहती हैं। महिलाओं के लिए पुलिस यूनिफॉर्म के साथ हिजाब का डमी फोटो। इस हफ्ते ज़िना पुलिस अफसर बन जाएंगी, साथ ही वे न्यूजीलैंड की पहली ऐसी महिला होंगी जो अपनी यूनिफॉर्म के साथ खासतौर से डिजाइन किये गए हिजाब में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि ''न्यूजीलैंड पुलिस की यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस हिजाब की डिजाइन प्रोसेस का हिस्सा भी बनी। उन्हें अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने की बहुत खुशी है''। पुलिस की ड्रेस में ज़िना अली। ज़िना के अनुसार, उनके पुलिस सेवा में आने से अन्य मुस्लिम महिलाएं भी इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित होंगी। उन्हें इस बात पर फख्र है कि पुलिस प्रशासन ने उनके कल्चर और धर्म को पुलि...

इस त्योहार की बची हुई सजावट यूं करें पूरी, फर्नीचर के आसपास स्ट्रिंग लाइट्स लपेंटें या टेबल लैंप को सजाएं इससे

Image
दीपावली को फेस्टिवल ऑफ लाइट्स भी कहा जाता है। ऐसे में सजावट के लिए चमचमाती रोशनी का इस्तेमाल तो होना ही चाहिए। स्ट्रिंग लाइट्स के साथ घर के हर कोने को जगमगाया जा सकता है। 1. केवल मेन गेट पर ही नहीं, घर के हर कमरे के दरवाजों और खिड़कियों पर स्ट्रिंग लाइट्स लगा दें। इस तरह आप दिवाली को घर के अंदर लेकर आ सकते हैं। इन्हें दरवाजे के बॉर्डर पर लपेटा जा सकता है। इनकी मद्धम रोशनी आपके पूरे घर को रोशन करेगी। 2. फर्नीचर के आसपास स्ट्रिंग लाइट्स लपेट सकते हैं कि ड्रेसिंग टेबल से लेकर डाइनिंग टेबल तक घर में रोशनी दिखाई दे। चाहें तो एक दिन के लिए लिविंग रूम में एक लंबा मिरर रख दें और इस पर स्ट्रिंग लाइट्स लगा दें। पूरा घर चमक उठेगा। 3. घर में साइड यूनिट्स और कैबिनेट्स पर भी स्ट्रिंग लाइट्स सजा दें। लकड़ी का कोई पुराना फ्रेम रखा है तो फ्रेम में किसी पेड़ की शाखाएं लगाकर उस पर स्ट्रिंग लाइट्स लगा दें। यह इस स्थिति में जलाने पर बेहद खूबसूरत लगेंगी। 4. पर्दों पर भी स्ट्रिंग लाइट्स लपेट सकते हैं। भारी पर्दों को साइड में कर लें और हल्के ट्रांसपरेंट कर्टन्स को बीच में रखें। इन पर स्ट्रिंग लाइट्स लं...