Posts

Showing posts with the label 2020 at 10:33AM

कभी पोर्सलिन पेंटर रहीं जूडित इंटरनेशनल ब्रांड जिंजरब्रेड के लिए बना रहीं एंब्रॉयडरी वाली कुकीज, लोगों को देती हैं इसे बनाने की ट्रेनिंग

Image
कार्टून कैरेक्टर और एनिमल्स के हूबहू चित्र जिंजरब्रेडब्रांड ने अपनी मिठाइयों पर उकेरकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। आज जिंजरब्रेड कुकीज पर बनाया गया तरह-तरह का आर्ट इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। 2012 में एक प्रोजेक्ट मैनेजर जेनेट ओडेक्ट ने अपने फॉरेन बिजनेस पार्टनर के लिए कुछ स्वादिष्ट जिंजरब्रेड कुकीज पैक करने के लिए जूडितको कहा था। यह कुकीज उस पार्टनर को इतनी पसंद आई कि उसने जूडित को ऑफर दे डाला कि मेरे साथ बिजनेस शुरू करोगी? पहले पोर्सलिन पेंटर थी आज जूडित काफी फेमस पेस्ट्री शेफ हैं, लेकिन किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि इस प्रोफेशन में आने से पहले जूडित पोर्सलिन पेंटर थीं। यानी वे मिट्‌टी के बर्तनों पर पेंट से डिजाइन बनाया करती थीं। यही कारण है कि उनकी हर कुकीज में बेहतरीन पेंटिंग और डिजाइन देखने को मिलती है। टाइम लगता है कुकीज में देखते ही लोगों को लगे कि ये तो चमत्कार है, ऐसी मिठाइयां बनाने में बहुत कम समय खर्च होता है। क्योंकि हर काम एक स्टेज में करना होता है, जैसेपहले बेक करके ठंडा होने के लिए घंटे भर रखना। फिर उसके बेस पर ग्लेज लगाकर सुखाना। इ...