Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:40PM

46 वर्षीय एंजेलिका गैतान दो साल बाद समुद्र में जिंदा मिली, पति के अत्याचारों से तंग आकर आत्महत्या करने वाली इस महिला को मछुआरों ने दी नई जिंदगी

Image
दो साल पहले गुम हुई कोलंबिया की एक महिला समुद्र में जिंदा मिली। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम एंजेलिका गैतान है जिसे कोलंबिया में एक मछुआरे ने समुद्र में डुबते हुए देखा। सोशल मीडिया पर इस महिला के फुटेज वायरल हो रहे हैं। 46 साल की इस महिला को रोलैंडो विस्बर नाम के एक मछुआरे और उसके दोस्तों ने ढूंढा। सुबह लगभग छ बजे वह कोलंबिया के प्यूअटो समुद्र में डुबती हुई नजर आई। उस वक्त ये मछुआरे एंजेलिका से लगभग दो किलोमीटर अपनी बोट पर थे। इस घटना के वीडियो फुटेज विस्बल नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर शेयर किए। रौलेंडो का कहना है कि जब उसने दो किमी दूर से देखा तो उसे ऐसा लग रहा था कि एक लकड़ी पानी में तैर रही है। लेकिन पास आने पर उसे महिला दिखी। इस वीडियो में दिख रहा है कि रोलैंडो पानी में डुबती एंजेलिका को बोट पर चढ़ा रहा है। एंजेलिका भी अपनी ओर से बोट पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। एंजेलिका बोट पर चढ़ने के बाद रोने लगी। उसने बताया कि वह पिछले आठ घंटे से पानी में तैर रही हैं। वह बहुत घबराई हुईं थीं और उनके हाथ-पैर भी ठंडे पड़ गए थे। बोट पर चढ़ने के बाद उन्होंने कहा - ''मुझे आज न...

खिले-खिले चावल बनाने के लिए कुकर ठंडा होने पर ही ढक्कन खोलें, हरी मिर्च ताजा रखने के लिए इसके डंठल तोड़कर एयर टाइट डिब्बे में रखें

Image
दाल पकाते समय कुकर से पानी निकलना, बर्तनों से कम्पनी का स्टिकर न निकलना, हरी मिर्चों का जल्दी ख़राब हो जाना जैसी कई छोटी दिखने वाली बड़ी समस्याएं हर घर में होती हैं। इनसे निजात पाने में ये तरक़ीबें आपके काम आ सकती हैं। हरी मिर्च कैसे रखें हरी मिर्च अक्सर गल जाती हैं या रखे-रखे सूखने लगती हैं। इन्हें लंबे समय तक चलाने के लिए इनके डंठल तोड़कर हवाबंद डिब्बे में रखें। चावल बनाएं खिले-खिले चावल बनाते समय ख़्याल रखें कि जिस बर्तन से चावल लिए हैं, उसी से पानी डालें। जैसे 1 कप चावल लिए हैं तो डेढ़ कप पानी डालें। मोटे चावल हैं तो 2 कप से थोड़ा कम पानी लें। चावल पकाते समय 1 सीटी आने पर गैस बंद कर दें और कुकर ठंडा होने पर ही खोलें। चावल खिले-खिले बनेंगे। दाल भूनकर रखें मूंगदाल में कीड़े नहीं पड़ें, इसके लिए इसे भूनकर स्टोर करें। छोटे बच्चों के लिए भुनी दाल का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आसानी से पच जाती है। दाल बाहर नहीं आएगी कुकर में दाल बनाने रखते समय तेल की 2-4 बूंदें डालें। ढक्कन में अंदर सीटी वाले हिस्से पर भी 2-3 बूंद तेल की डालें। दाल बाहर नहीं आएगी। दुर्गंध भगाएं फ्रिज की दुर्गंध से निज...

बॉलीवुड की इन दीवाज से सीखें कुर्ते को स्टाइल करने के तरीके, आलिया ने धोती पैंट से पाया डिफरेंट लुक तो कियारा पर खूब जंच रहा है पलाजो

Image
कुर्तेके साथ कई एक्सपेरिमेंट पसंद करने वालों में बॉलीवुड दीवाज सबसे आगे हैं। वे हर फैब्रिक और स्टाइल में डिजाइन किए हुए कुर्ते पहनकर छा जाने का हुनर जानती हैं। उन्हीं की देखादेखी आप भी कुछ ऐसा पहनें जो सबसे यूनिक हो। अगर आप लॉकडाउन के दौरान घर में कंफर्ट वियर की तलाश में हैं तो भी एथनिक वियर का ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित होगा। आप प्लेन कुर्ते के साथ तरह-तरह के बॉटम पहनकर भी स्टाइल में इन रह सकती हैं। आलिया का कुर्ता धोती पैंट के साथ स्टाइलिश लग रहा है। आलिया भट्‌ट एसिमेट्रिकल कुर्ते को बॉलीवुड क्वीन आलिया ने धोती पैंट के साथ पहना है। हालांकि चूड़ीदार या लैगिंग तो सभी पहनते हैं लेकिन पटियाला सलवार या आलिया की तरह धोती पैंट पहनकर आप सबसे अलग नजर आ सकती हैं। कैसे दिया डिफरेंट लुक : कुर्ते के किनारों पर लगे फ्रिंज से दिया पार्टी वियर लुक। दिया की तरह कुर्ते से मैच करती हुई लैस लगाकर सिंपल ड्रेस को पार्टी वियर बना सकती हैं। दिया मिर्जा ग्रीन लॉन्ग कुर्ते के साथ मैरून पलाजो का कॉम्बिनेशन दिया पर खूब जंच रहा है। इस तरह के कुर्ते के साथ सिगरेट पैंट पहनकर भी आप अपने लुक में ...