बॉलीवुड की इन दीवाज से सीखें कुर्ते को स्टाइल करने के तरीके, आलिया ने धोती पैंट से पाया डिफरेंट लुक तो कियारा पर खूब जंच रहा है पलाजो

कुर्तेके साथ कई एक्सपेरिमेंट पसंद करने वालों में बॉलीवुड दीवाज सबसे आगे हैं। वे हर फैब्रिक और स्टाइल में डिजाइन किए हुए कुर्ते पहनकर छा जाने का हुनर जानती हैं।

उन्हीं की देखादेखी आप भी कुछ ऐसा पहनें जो सबसे यूनिक हो। अगर आप लॉकडाउन के दौरान घर में कंफर्ट वियर की तलाश में हैं तो भी एथनिक वियर का ये ऑप्शन आपके लिए परफेक्ट साबित होगा।

आप प्लेन कुर्ते के साथ तरह-तरह के बॉटम पहनकर भी स्टाइल में इन रह सकती हैं।

आलिया का कुर्ता धोती पैंट के साथ स्टाइलिश लग रहा है।

आलिया भट्‌ट

एसिमेट्रिकल कुर्ते को बॉलीवुड क्वीन आलिया ने धोती पैंट के साथ पहना है। हालांकि चूड़ीदार या लैगिंग तो सभी पहनते हैं लेकिन पटियाला सलवार या आलिया की तरह धोती पैंट पहनकर आप सबसे अलग नजर आ सकती हैं।

कैसे दिया डिफरेंट लुक :

कुर्ते के किनारों पर लगे फ्रिंज से दिया पार्टी वियर लुक।

दिया की तरह कुर्ते से मैच करती हुई लैस लगाकर सिंपल ड्रेस को पार्टी वियर बना सकती हैं।

दिया मिर्जा

ग्रीन लॉन्ग कुर्ते के साथ मैरून पलाजो का कॉम्बिनेशन दिया पर खूब जंच रहा है। इस तरह के कुर्ते के साथ सिगरेट पैंट पहनकर भी आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

कैसे दिया डिफरेंट लुक :

कुर्ते पर की गई कढ़ाई इसे खास बना रही है।

करीना की ड्रेस फॉर्मल वियर के लिए बेस्ट है। इसके साथ कोल्हापुरी जूतियां सूट हो रही हैं।

करीनाकपूर

व्हाइट कॉटन के कुर्ते के साथ इसी तरह की सलवार का कॉम्बिनेशन आपको रॉयल लुक देगा। सफेद कुर्ते को दूसरे कलर के बॉटम के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पहन सकती हैं।

अगर आप व्हाइट कॉटन या टसर सिल्क का कुर्ता पहन रही हैं तो उसके साथ ग्रीन, इंडिगो या फुशिया पिंक कलर का ब्रोकेड सलवार या चूड़ीदार पहनें। साथ ही चंकी नैकपीस या स्कार्फ से अपने लुक को कंप्लीट करें।

कैसे दिया डिफरेंट लुक :

चप्पल के बजाय जूतियां पहनीं।

कृति का यह ड्रेस कंफर्ट वियर का बेहतर विकल्प हो सकता है।

कृति सेनन

कॉटन कुर्ते के साथ स्ट्राइप्ड वाली कॉटन पैंट कृति को स्टाइलिश लुक दे रही है। इसके साथ उन्होंने कुर्ते के कलर से मैच करता हुआ बेल्ट बखूबी पहना है। स्ट्रेट कुर्ते की ये स्टाइल पलाजो या ट्राउजर के साथ भी सूट करती है।

कैसे दिया डिफरेंट लुक :

हाफ स्लीव्स और फ्लैट फुटवियर पहनें।

का कॉटन कुर्ता के साथ परफेक्ट लुक दे रहा है।

कियारा आडवाणी

प्रीटी पिंक कलर कियारा के एयरपोर्ट लुक काे खास बना रहा है। इसके साथ उन्होंने कंगन और फ्लैट चप्पल पहनी है। सनग्लास उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। इस ड्रेस के साथ ओपन हेयर स्टाइल या पोनीटेल दोनों सूट करती हैं।

कैसे दिया डिफरेंट लुक :

लेदर के बजाय हैंडक्राफ्टेड बैग कैरी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Learn how to style kurta from these 5 divas of Bollywood, Alia finds a different look with dhoti pants, so Palaja is looking good on Kiara


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eRrja3

https://ift.tt/2WKLi48

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी