Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:33PM

जम्मू कश्मीर की मुस्कानउन्निसा को मिला हर राइजिंग अवार्ड, औषधिय पौधों पर रिसर्च कर गंदरबाल गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Image
मीर मुस्कानउन्निसा जम्मू कश्मीर के गंदरबाल में आरामपुरा गांव में रहती हैं। उन्हें इस साल वुमन स्टार्टर्स श्रेणी के अंतर्गत हर राइजिंग अवार्ड मिला है। वे औषधिय पौधों पर पिछले कुछ सालों से लगातार रिसर्च कर रही हैं। मुस्कान ने शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। मुस्कान कहती हैं मैं इस गांव की उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी हूं जो अपने सपने पूरे करना चाहती हैं। मुस्कान की रुचि फॉरेस्ट्री में बचपन से थी। वे हमेशा स्कूल और कॉलेज में होने वाले वाद-विवाद और मार्शल आर्ट का हिस्सा बनीं। बेचलर्स डिग्री लेने के दौरान मुस्कान ने नेशनल लेवल डिबेट कॉम्पिटीशन में भाग लिया। यहां उनका एक सेशन 'रिओरिएंटेशन एग्रीकल्चरल एजुकेशन' भी था। इस सेशन में उनके आइडियाज की तारीफ हुई। मुस्कानउन्निसा ने बताया कि वे मेडिसिनल प्लांट में अपनी रिसर्च जारी रखना चाहती हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस और नॉलेज बढ़ा है। मुस्कान के भाई जिशान कहते हैं कि उन्हें अपनी बहन के इस अवार्ड मिलने पर नाज है। सिर्फ जिशान ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू और कश्मीर वासी मुस्कान के इस अचीवमेंट से खुश ह...

दिल्ली निवासी कृतिका सोढ़ी बुनाई को मानती हैं तनाव दूर करने का सबसे अच्छा जरिया, अपनी नानी के साथ शुरू किया गया उनका स्टार्ट अप देश भर में नाम कमा रहा है

Image
दिल्ली की रहने वाली कृतिका सोढ़ी अपनी नानी आशा पुरी को जब स्वेटर बुनते हुए देखती तो उसे बहुत अच्छा लगता। ऐसा कई घरों में अब भी होता है जब सर्दी के आते ही मां, नानाी, मौसी या दादी स्वेटर, स्कार्फ या मोजे बुनते हुए दिखाई देती हैं। जब नानी को देखकर कृतिका ने खुद बुनाई सीखी तो उसे इस बात का अहसास हुआ कि यह काम उसके लिए एक थैरेपी की तरह है। कृतिका की नानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके में रहती हैं। 2017 में वह अपनी नानी के पास रहने लगी। कृतिका कहती हैं वह मेरी लाइफ का मुश्किल दौर था। उस वक्त मुझे किसी ऐसे काम की जरूरत थी जो मेरे लिए स्ट्रेस बस्टर साबित हो सके। मैंने नानी को देखकर ये महसूस किया कि जब भी वे बुनाई करती हैं तो अपनी सारी तकलीफें भूल जाती हैं। उन्हें इस काम को करने से बहुत खुशी मिलती है। इसी खुशी की चाहत मे मैंने अपनी नानी से बुनाई सीखी। नानी के साथ रहते हुए मुझे ये भी लगा कि इतनी अच्छी बुनाई करने के बाद भी उन्हें कभी इस काम के बदले तारीफ नहीं मिली। न ही उनकी पहचान इस कला के जरिये बनी। मैंने उन्हीं दिनों यह तय किया कि मुझे कुछ ऐसा काम करना है जिससे नानी को पहचान मिल सके। इसी विचा...

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा को कहा जाता है ग्लोबल आइकन, बॉलीवुड की टॉप दीवाज हैं उनकी स्टाइलिंग कंपनी 'वार्डरोबिस्ट' की क्लाइंट

Image
सेलिब्रटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा के क्लाइंट्स में काजोल, कियारा आडवाणी, शिल्पा शेट्‌टी, यामी गौतम, कृति सेनन, एश्वर्या रॉय, दिशा पटानी और रकुल प्रीत सिंह जैसी बॉलीवुड दीवाज के नाम शामिल हैं। आस्था के लिए हर क्लाइंट उनके सामने नई चुनौतियां लेकर आते हैं। वे इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हर क्लाइंट को अपनी डिजाइनर ड्रेसेस से इम्प्रेस करने का हुनर बखूबी जानती हैं। आस्था पिछले सात सालों से ऐश्वर्या राय की स्टाइलिस्ट हैं। उनके रेड कार्पेट लुक से लेकर फोटोशूट में जान डालने का काम आस्था का होता है। ऐश्वर्या के बारे में वह बताती हैं - ऐश्वर्या इंडियन वियर के साथ ही वेस्टर्न गाउन पहनना भी पसंद करती हैं। आस्था से जब यह पूछा जाता है कि एक सेलिब्रटी स्टाइलिस्ट होते हुए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो वह कहती हैं - ''ये काम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का नहीं होता। इसे करते हुए आपको हर वक्त अपने क्लाइंट के साथ इंगेज रहना होता है। हालांकि देखने वालों के लिए ये जॉब ग्लैमरस है। लेकिन जो स्टाइलिस्ट इस काम को करते हैं, वे ही इस पेश में की जाने वाली मेहनत को समझ सकते हैं'...