कुर्ते और अनारकली के साथ पहनें फ्लैट फुटवियर, इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूब जंचेंगे ग्लेडियटर
अगर आपस्टाइलिशदिखना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस के साथ-साथ फुटवियर पर भी ध्यान दें। अलग-अलग आउटफिट के साथ इन तीन तरह के फुटवियर्स को टीमअप कर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। कुर्ते के साथ पहनें फ्लैट्स अगर आप कंफर्ट और स्टाइल का कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो आपको यकीनन फ्लैट्स में इनवेस्ट करना चाहिए। आपको मार्केट में कई तरह के फ्लैट्स सैंडल्स मिल जाएंगी। आप इन्हें अपनी कुर्ती व जींस से लेकर अनारकली आदि के साथ पहन सकती हैं। अगर आप थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो फ्लैट्स में बीड्स या मल्टीकलर ट्राय करें। इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी फ्लैट्स की पेयरिंग खूब जंचती है। आप इसे कुर्ती से लेकर स्कर्ट्स आदि के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। सलवार सूट के साथ पहनेंसैंडिल इसमें पॉम पॉम स्टाइल एक चिक लुक क्रिएट करती है। आप चाहे कॉलेज गोइंग गर्ल हो या फिर ऑफिस जाती हों, एक डिफरेंट लुक पाने के लिए पॉम पॉम सैंडिल को आसानी से पहन सकती हैं। जींस से लेकर सलवार सूट के साथ यह खूब फबते हैं। इसके ब्लैक या टैन कलर हर रंग की ड्रेस के साथ आकर्षक लगते हैं। इन्हें पहनकर मॉडर्न और एथनिक लुक पाना आसान होता है। आप शॉर्ट और ...