Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:43PM

कर्नाटक की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर त्रिनेत्रा, वे सोशल मीडिया पर लेस्बियंस के प्रति लोगों की सोच बदलना चाहती हैं

Image
एक जमाना वो था जब लोग ट्रांसजेंडर का मजाक उड़ाते थे। लेकिन इस समुदाय के लोगों ने संघर्ष के बल पर समाज में खास मुकाम हासिल किया है। इस बात की मिसाल बेंगलुरु की त्रिनेत्रा हल्दर गम्माराजू हैं। वे कर्नाटक की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर के रूप में अपनी खास पहचान रखती हैं। बेंगलुरु में त्रिनेत्रा कभी अंगद गम्माराजू के नाम से जानी जातीं थीं। त्रिनेत्रा ने विदेश में जेंडर चेंज करने के लिए सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद अंगद ने अपना नाम मां दुर्गा के नाम पर 'त्रिनेत्रा' रखा। अपने परिवार के सपोर्ट से त्रिनेत्रा डॉक्टर बनीं। त्रिनेत्रा कहती हैं - ''बचपन से मैंने अपने ट्रांसजेंडर होने की वजह से बहुत अपमान सहा है''। त्रिनेत्रा की जिंदगी का सबसे यादगार पल वो था जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रैक्टिकल सेशन के दौरान एक मां की डिलिवरी करवाई। वे कहती हैं - 'अपनी गोद में मैं एक बच्चे को देखकर खुशी से झूम रही थी। भविष्य में वे खुद सरोगेसी से एक मां बनने की ख्वाहिश रखती हूं''। फिलहाल वे कस्तूरबा मेडिकल हॉस्पिटल, मणिपाल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कई बार त्रिनेत्...