Posts

Showing posts with the label 1733 November 12

फेस्टिवल सीजन में ब्लैक कुर्ते के 5 ऑप्शंस, इसे प्रिंटेड लहंगे के साथ पहनें या चूड़ीदार के साथ कैरी कर बन जाएं स्टाइल दीवा

Image
दीवाली के करीब आते ही कपड़ों की शॉपिंग हर घर में होने लगी है। अगर आप भी अपने लिए ब्लैक कुर्ता खरीद रही हैं तो ये स्टाइलिश आप्शंस ट्राय करें। इससे आपका लुक तो बढ़ेगा ही साथ ही लोगों की तारीफें भी मिलने लगेंगी। 1. ब्लैक कुर्ते को प्रिंटेड लहंगे के साथ पहनें। इसके साथ चांदबाली और मैचिंग ऐसेसरीज ट्राय करें। ये लुक बैलीज से लेकर हील के साथ परफेक्ट लगता है। 2. आपको दीवाली गेट टूगेदर या पूजा के लिए ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो ब्लैक कुर्ते के साथ बांधनी दुपट्टा ओढ़ें। इस देसी लुक को ओपन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट करें। प्लेन ब्लैक कुर्ते के साथ भी इस तरह के दुपट्‌टे अच्छे लगते हैं। 3. कैजुअल लुक के लिए अपने काले अनारकली कुर्ते को चूड़ीदार पजामे के साथ कैरी करें। इसके साथ हाई हील और गोल्डन कंगन आपको सोबर लुक देंगे। 4. नी लेंथ अनारकली कुर्ते के साथ कंट्रास्ट दुपट्‌टे की पेयरिंग परफेक्ट है। ब्लैक के साथ रेड का कॉम्बिनेशन आपको परफेक्ट लुक देगा। कानों में झुमकी और हाथों में चूड़ियां पहनकर छा जाएं। 5. ब्लैक फ्रॉक के साथ इसी कलर की पैंट का कॉम्बिनेशन ट्राय करें। आजकल जिग जैग स्टाइल कुर्ते भी ट्रेंड ...

इस दिवाली स्मार्ट बल्ब से करें सजावट, इन्हें मोबाइल एप से करें कनेक्ट या स्मार्ट स्पीकर से जोड़कर काम में लाएं

Image
दीपावली की सजावट में इस साल स्मार्ट बल्ब अहम रोल निभाएंगे। वजह साफ है कि अब इनकी कीमत सभी की पहुंच में आने लगी है और खूबियां तो इनमें तमाम हैं। जानिए, स्मार्ट बल्ब से जुड़ी कुछ खास बातें। 1. स्मार्ट बल्ब सामान्य बल्ब से काफी अलग होता है। इनमें आमतौर पर एलईडी का उपयोग होता है जिनकी उम्र आम बल्ब की तुलना में अधिक होती है। इसी वजह से यह कम बिजली की खपत में ज्यादा रोशनी देते हैं। इन्हें आम सॉकेट में ही लगाया जा सकता है। 2. इन्हें मोबाइल एप से तो कनेक्ट कर ही सकते हैं, स्मार्ट स्पीकर से भी आसानी से जोड़ा जा सकता है। एमेजॉन इको, गूगल नेक्स्ट, एपल होमपॉड जैसे किसी भी प्रोडक्ट से इन्हें कनेक्ट कर सकते हैं। हर बल्ब के लिए अलग प्रोग्रामिंग इसमें संभव है, इसलिए पूरे घर की रोशनी को एक जगह बैठे-बैठे कंट्रोल कर सकते हैं। वाई-फाई कनेक्शन इनके लिए जरूरी होता है। 3. स्मार्ट बल्ब रंग बदल सकता है, रोशनी को कम या ज्यादा कर सकता है। आपके बोलने पर ऑन या ऑफ भी हो सकता है। इन्हें टाइमर लगाकर भी ऑन-ऑफ किया जा सकता है। हर जगह के अनुसार उनका उपयोग बदल सकता है। जैसे बेडरूम में सोते समय आप लेटे-लेटे ही ‘एलेक्...

एक पायलट ने नौकरी छूटने पर शुरू किया फूड स्टॉल, कैप्टन की यूनिफॉर्म में खाना सर्व करने पर मिली इतनी शोहरत जिसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी

Image
कोरोना वायरस महामारी की वजह से जिन लोगों ने अपनी नौकरी खोई उनमें बड़ी संख्या टूरिज्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की भी रही। इसके चलते आज कई लोग बेरोजगार हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो नए बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों में मलेशियन पायलट अजरिन मोहम्मद जवावी भी शामिल हैं। इन्होंने पायलट की नौकरी छूटने पर अपने फूड बिजनेस की शुरुआत की। 44 साल के अजरीन कहते हैं-''मुझे मेरी कंपनी से हटा दिया गया। फिर मेरे पास कोई काम नहीं था। ऐसे में यह फूड स्टॉल मैंने अपनी आय का जरिया बनाया''। चार बच्चों के पिता अजरीन अपने स्टॉल पर कई मलेशियन डिशेज जैसे करी नूडल्स, लस्का और कई फलों को मिलाकर बनाई गई डिश रोजक बेचते हैं। अजरीन ने जब ये काम शुरू किया था, तब कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इतनी शोहरत मिलेगी। एक फोटोग्राफर ने अजरीन के कैप्टन की ड्रेस में फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। अपने फूड स्टॉल को अजरीन ने 'कैप्टन कॉर्नर' नाम दिया। वे अपने स्टॉल पर व्हाइट यूनिफॉर्म के साथ ब्लैक हैट पहनकर जब ग्राहकों को खाना सर्व करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी हो...

लिसिप्रिया कांगुजम ने सरकार से दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी लगाने की अपील की, दीवाली पर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पटाखे न जलाने का दिया संदेश

Image
लिसिप्रिया कांगुजम की उम्र 9 साल है। दिल्ली में हो रहे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वह अभियान चला रही हैं। हाल ही में जब शहर में वायु प्रदूषण बढ़ा तो इस बच्ची ने सरकार से दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी लगाने की अपील की है। उसने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपनी बात रखी। उसने कहा - ''मैं सभी लोगों से दीवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करना चाहती हूं क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। हर साल लाखों बच्चे वायु प्रदूषण की वजह से अपनी जान गवां देते हैं''। उसने अपनी बात को एक कार्ड बोर्ड पर लिखकर व्यक्त किया। लिसिप्रिया मणिपुर की रहने वाली हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते वे इस दिशा में प्रयास करने के लिए जागरूक हुईं। 2015 में नेपाल में आए भूकंप की खबरें देखकर उनका दिल दहल गया। उन्होंने परिवार के साथ इंफाल से काठमांडू तक सहायता पहुंचाई। 2016 में जब वे दिल्ली आईं तो यहां की गंदगी और प्रदूषण को देखकर इसके खिलाफ मुहिम छेड़ी। जब वह ओडिशा गईं तो वहां पर लगातार टिटी जैसे तूफानों ने उन्हें पर्यावरण सुधारने पर विचार करने को मजबूर किया। लिसिप्रिया ने वायु प्रदूषण के खिल...

सब्जियों को मिक्स करके बनाएं घंटे तकरारे, सूखे मसाले डालकर चावल के साथ सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mix vegetables and prepare for hours, add dried spices and serve with rice from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kmvc9O https://ift.tt/35jZuWz