शादी के साथ मिली नौकरी की खुशी, गरिमा अपने पति के साथ शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग में पहुंचीं तो प्रज्ञा ने काउंसिलिंग के बाद निभाई शादी की रस्में
परसामलिक क्षेत्र के खैरहवा दूबे गांव की गरिमा सिंह की एक दिसंबर को राणा प्रताप सिंह के साथ शादी हुई। इस दौरान शिक्षक भर्ती की चयन सूची में इनका नाम भी आ गया। वे शादी के अगले दिन दो दिसंबर को पति के साथ शादी के जोड़े में ही शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए बस्ती पहुंची। विवाह की रस्मों के दौरान गरिमा और राणा प्रताप सिंह। उसके बाद शिक्षक पद के लिए उनका चयन हुआ और वे नौकरी की खुशी के साथ ससुराल पहुंचीं। इस जोड़े को शादी और नौकरी की खुशी एक साथ मिली। गरिमा की नौकरी से उनके ससुराल में सभी बहुत खुश हैं। गरिमा बचपन से पढ़ाई में आगे रही हैं। उनके दादा उदयराज सिंह, पापा चंद्रशेखर सिंह और चाचा राज कुमार सिंह ने उन्हें पढ़ाई में हमेशा सपोर्ट किया। उन्होंने एम ए, बी एड व कम्प्यूटर शिक्षा की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की। उन्होंने एक साल ठूठीबारी क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में बीटीसी स्टूडेंट को इंग्लिश और कम्प्यूटर की शिक्षा दी। उसके बाद वे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कैम्पियरगंज में इंग्लिश की फुल टाइम टीचर के पद पर रही। गरिमा कहती हैं - ''लड़कियों के लिए कॅरिअर...