एम्मा ने अपनी विकलांग बेटी के लिए बनाया स्पोर्ट्स क्लब, इसके जरिये 10,000 अपंग बच्चों को बांट रहीं खुशियां
एम्मा एक विकलांग बेटी ग्रेस की मां हैं। एम्मा को ग्रेस के बास्केटबाल शौक का पता तब चला जब ग्रेसने न्यूयॉर्क में विकलांग लोगों के लिए आयोजित होने वाले बास्केटबाल प्रोग्राम में हिस्सा लिया। एम्मा जब अपनी बेटी के साथ लंदन लौटी तो उन्होंने देखा कि ग्रेस यहां भी बास्केटबाल खेलती थी। तब एम्मा ने ग्रेस और उसी जैसे अन्य बच्चों के लिए एक स्पोर्ट्स क्लब बनानेका फैसला किया। इस क्लब का नाम ''दसेफ हेवन बास्केटबाल क्लब'' रखा गया। काम करने कीइच्छाशक्ति बढ़ी एम्मा कहती हैं फिटनेस मेरे जीवन का खास हिस्सा है। एम्मा के तीन बच्चे हैं। अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद वे एक जिम में इंस्ट्रक्टर का काम करने लगीं। वे कहती हैं यहां काम करने के दौरानमैं ऐसे कई लोगों से मिली जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैंने जिम में योगा, पिलाटेऔर अन्य एक्सरसाइज सिखाने में अपना काफी वक्त बिताया। इससे काम करने की मेरी इच्छाशक्ति बढ़ी। अपनी बेटी ग्रेस के साथ एम्मा स्पोर्ट्स खास हिस्सा बने एम्मा को अपने तीनोंबच्चों और पति के साथ टेनिस खेलने का शौक है। उनके तीनों बच्चे स्पोर्ट्स में एक्टि...