Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:48PM

सब्जी में मिर्च ज्यादा हो तो उबले आलू मिलाएं, अदरक-लहसुन के पेस्ट को ज्यादा दिनों तक रखने के लिए थोड़ा सा तेल और नमक डालकर रखें

Image
कई बार खाना बनाते वक्त अगर छोटी-छोटी बातों का ख्याल न रखा जाए तो खाने का मजा कम हो जाता है। यहां बताए गए कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। इससे खाना एकदम परफेक्ट बनेगा। 1. बेसन के लड्‌डू बनाते समय उसमें गुठलियां न पड़े, इसके लिए लड्‌डू बनाते समय बेसन को लगातार चम्मच से हिलाते रहें। अगर गुठली कहीं दिखने लगे तो उसे चम्मच से हटाते हुए हिलाते जाएं। बेसन से कच्चापन दूर करने के लिए उसे धीमी आंच पर भूनें और फिर लड्‌डू बनाएं। 2. अगर सब्जी में अधिक मिर्च हो जाए तो तीखापन कम करने के लिए आप उसमें उबला हुआ आलू मिला सकते हैं। आलू तीखापन जल्दी सोख लेता है। इसके अलावा आप चाहें तो इसमें मलाई, फ्रेश क्रीम या फिर दही मिला लें। 3. चाशनी की कोई चीज बनाने जा रही हैं तो कड़ाही में थोड़ी-सी चिकनाई लगाना न भूलें। कड़ाही के चारों किनारों पर लगी चिकनाई से चाशनी चिपकेगी नहीं और आसानी से बनेगी। 4. घर में तैयार अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्ट को ज्यादा समय तक रखने के लिए उसमें 1 टीस्पून गरम तेल और नमक मिलाएं। 5. हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में होने वाली जलन से बचने के लिए उंगलियों को शकर मिले हुए ठंडे दूध ...

मेकअप हटाने के लिए यूज करें वैसलीन, चोट के निशान और खुजली दूर करने के लिए भी इसे लगाएं

Image
इस मौसम में वैसलीन अधिकांश घरों में यूज होता है। आमतौर पर लोग इसे फटे होंठो पर या एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए लगाते हैं। लेकिन इसके और भी कई उपयोग है। इसे आप मेकअप रिमूवर की तरह या दरवाजे से आ रही आवाज दूर करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। यहां बताए जा रहे ये पांच टिप्स आपके जरूर काम आएंगे। 1. वैसलीन आपके घावों को नर्म रखने में मदद करता है। इससे घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। ये चोट के निशान और खुजली दूर करने में भी मदद करता है। अगर घाव मामूली है तो उसे गुनगुने पानी से साफ करें, और फिर वैसलीन लगाएं। 2. इसे आप मेकअप रि‍मूवर की तरह उपयोग कर सकते हैं। अपना मेकअप साफ करने के लिए वैसलीन लगाकर रूई से साफ कर लें और चेहरा धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। 3. अगर नाखूनों के क्यूटिकल्स निकल जाते हैं तो रात को सोने से पहले नाखून और उसके आसपास अच्छी तरह वैसलीन लगा कर मसाज कर लें। फिर दस्ताने पहन कर सो जाएं। इससे आपकी समस्या दूर होगी। 4. आप लंबे नाखून रखना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार नाखून बार-बार टूटने लगते हैं तो नाखूनों पर रोज वैसलीन लगाएं। इससे नाखूनों की ग्रोथ बढ़ेगी और वह मजबूत होंगे। 5. ...

शहीदों की विधवाओं की जिंदगी संवार रहीं सुभाषिनी वसंत, अपने विधवा होने का गम भुलाकर दूर कर रहीं दूसरों का दुख

Image
जब सुभाषिनी वसंत ने शहीद पत्नियों के साथ एक प्रोजेक्ट के तहत फंड जुटाने के लिए बेंगलुरु में कॉर्पोरेट्स के पास जाने की कोशिश की, तो यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप में मिले एक अधिकारी के उनसे पूछा कि क्या हम इस समारोह में बियर सर्व कर सकते हैं। वे चुपचाप वहां से चली गईं। लेकिन ये सोचने पर मजबूर हो गईं कि साउथ इंडिया में शहीदों की पत्नियों को लेकर जागरूकता कितनी कम है। वे शहीद जिन्होंने अपने देश के लिए जान की बाजी लगा दी। उनकी पत्नियों को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो आज भी यहां नहीं मिला है। तभी सुभाषिनी ये ठान लिया कि वे शहीदों की विधवाओं के हक में काम करेंगी। इसी विचार के साथ उन्होंने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की शुरुआत की। ये संस्था कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जवानों की विधवाओं की मदद के लिए बनाया गया। सुभाषिनी के पति कर्नल वसंत वेणुगोपाल जम्मू-कश्मीर में 31 जुलाई, 2007 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। पति की मौत के तीन महीने बाद सुभाषिनी ने ''वसंतरत्न फाउंडेशन फॉर आर्ट्स'' की नींव रखी जिसका मकसद शहीदों की विधवाओं की जिंदगी को नई राह दिखाना है। ...