Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:02PM

ग्लिटर से लेकर एंब्रॉयडरी वाले मास्क बने फैशन का हिस्सा, कंफर्ट वियर और पेस्टल कलर्स रहे वार्डरोब की शान

Image
फैशनेबल कपड़ों का क्रेज कभी कम नहीं होता। फिर चाहे इस साल लॉकडाउन के बीच कंफर्ट वियर और मैचिंग मास्क की बात करें या लॉकडाउन के बाद शादियों के मौसम में छाए फ्रिंजेस और शियर ब्लाउज की। एक नजर इस साल के टॉप फैशन ट्रेंड पर जिन्हें खूब पसंद किया गया। 1# मास्क महामारी के बीच मास्क की एक से बढ़कर एक वैरायटी मार्केट में देखने को मिली। इको फ्रेंडली फैब्रिक पसंद करने वालों के लिए जहां कॉटन या अन्य ऑर्गेनिक कपडों से बने मास्क पसंद किए, वहीं लिनेन, सिल्क और वेल्वेट से बने मास्क को देश-विदेश के टॉप फैशन शोज में भी जगह मिली। ग्लिटर युक्त ऐसे डिजाइनर मास्क भी डिजाइन किए गए जिन्हें पार्टी वियर के साथ पहनकर आपके लिए स्टाइल फ्लॉन्ट करना आसान रहा। वहीं हाइजीन और सेफ्टी स्टेंडर्ड का पूरा ध्यान रखते हुए आसानी से धोने और दोबारा इस्तेमाल करने वाले मास्क ऑन डिमांड रहे। 2# कंफर्ट वियर लॉकडाउन के बाद से अब तक जारी वर्क फ्रॉम होम ने इंडिया में कंफर्ट वियर और होजियरी मार्केट को तेजी से बढ़ाया। ओवरसाइज्ड ड्रेस, ट्रेक पैंट्स, टी शर्ट, लोअर को अपने वार्डरोब में लगभग हर उम्र के लोगों ने शामिल किया। ट्रैक पैंट के ...