Posts

Showing posts with the label 1733 November 17

शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश खरीदें, सॉफ्ट लेदर है तो पॉलिश के लिए हॉर्स हेयर ब्रश का इस्तेमाल करें

Image
सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी लेदर के शूज पहनना पसंद करती हैं। वैसे भी हर साल ठंड आते ही लेदर के शूज की डिमांड बढ़ जाती है। वैसे ऑफिस के लिए अलग और कैजुअल वीकेंड वेयर के लिए अलग शूज़ रखना बेहतर होगा। इन शूज़ का ठीक से ख्याल रखा तो ये सालों साल तक आपका साथ देंगे। इस तरह के शूज को हफ्ते में एक बार ज़रूर साफ करें। अगर आपके पास भी लेदर के शूज हैं तो यहां जानिए इसे पॉलिश करने का आसान तरीका ताकि आपके जूतों की चमक बनी रहे। 1. सॉफ्ट लेदर है, तो हॉर्स हेयर ब्रश से पॉलिश कर सकते हैं। यह सॉफ्ट होता है और जूते पर स्क्रैच बिल्कुल नहीं लगने देता। हॉर्स हेयर ब्रश को लिक्विड वॉश से आसानी से साफ किया जा सकता है। 2. पहले एक छोटे ब्रश के साथ जूते पॉलिश करें जिससे पॉलिश पूरे जूते पर लग जाए। अब रात भर इन्हें ऐसा ही रखे रहने दें। सुबह हॉर्स हेयर ब्रश लेकर जूतों पर पहले सूखी ब्रशिंग करें। इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े से चमका लें। 3. शूज़ के कलर से मैच करती हुई पॉलिश ही खरीदें। न्यूट्रल वैक्स का इस्तेमाल नहीं करें तो बेहतर होगा। ये जूते के क्रीज के अंदर घुस जाती है और सफेद लाइनों वाली फिनिश देती है। Downlo...

दिवाली पर एथनिक अवतार में नजर आईं अनुष्का शर्मा, 26,900 रुपए है अनिता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत

Image
अनुष्का शर्मा पिछले दो महीनों के दौरान दुबई में रहते हुए मेटरनिटी फैशन को लेकर चर्चा में रहीं। इन दिनों दिवाली पर अनुष्का अपने एथनिक लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने दिवाली लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसकी यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट अनारकली के साथ चूड़ीदार पहना। उनके सिंपल लुक को कोल्हापुरी जूतियां कंप्लीट कर रहीं हैं। इसके साथ उन्होंन मैच करता हुआ द्पट्‌टा और लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं। इस बॉलीवुड ब्यूटी के लिए ये ड्रेस फैशन डिजाइन अनिता डोंगरे ने डिजाइन की है। उन्होंने इस डिजाइनर ड्रेस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एंब्रॉयडरी का इस्तेमाल किया है। टेसल दुपट्‌टे के फ्रंट को अनिता ने पैनल से डेकोरेट किया है। ट्रांसपरेंट स्लीव्स इस ड्रेस की ब्यूटी बढ़ा रही हैं, वहीं मोटिफ्स का प्रयोग भी अनिता की क्रिएटिविटी को दर्शाने वाला है। अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत 26,900 रुपए है। इसे सिंपलसिटी का सबसे अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। अनुष्का ने यकीनन इस ड्रेस से गर्भवती महिलाओं के लिए मेटरनिटी वियर का परफेक्ट ऑप्शन पेश किया है। Download Dainik Bhaskar App to...

अनामिका सेनगुप्ता को नौकरी से निकाला गया फिर शुरू की खुद की कपंनी, आज 50 से अधिक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए हैं मशहूर

Image
हर मां अपने बच्चे के लिए वो हर काम करना चाहती है, जो उसके लिए सबसे अच्छा हो। अगर आज हम अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बात करें तो ऐसी कई चीज हैं जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हैं। ऐसी ही चीजों में से एक है प्लास्टिक प्रोडक्ट्स जिनका इस्तेमाल हर घर में बड़ों के साथ ही बच्चे भी करते हैं। इन प्लास्टिक प्रोडक्ट्स से बच्चों को बचाने का प्रयास मुंबई की अनामिका सेनगुप्ता अपनी कंपनी 'अल्मित्रा सस्टेनेबल' से कर रही हैं। अनामिका उन महिलाओं में से एक हैं जो जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। गरीबी के चलते अनामिका के पास बचपन में किताबें खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक कंपनी में एचआर के तौर पर नौकरी करना शुरू किया। इस दौरान उन्हें आठ साल का अनुभव मिला। इसी बीच उनकी शादी भी हुई। लेकिन मेटरनिटी लीव लेने के बाद ऑफिस से उन्हें हटा दिया गया। उसके बाद अनामिका ने पति बिप्लव के साथ मिलकर अपनी कंपनी की शुरुआत की। यहां वे लगभग 50 ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को हस्तशिल्प कारीगरों की मदद से बनाती हैं। अपने इस काम की शुरुआत में अनामिका ने बेबी रैप बनव...

4 मिनट में 195 देशों के नाम बोल देती है यह बच्ची, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है इसका नाम

Image
इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के इस जमाने में बच्चे कितने टैलेंटेड बन रहे हैं, इसका उदाहरण है दुबई की यह पांच साल की बच्ची। यह 4 मिनट 23 सेकंड में 195 देशों के नाम उनकी राजधानियों के साथ बोल सकती है। गुड़गांव की भारतीय मूल की इस बच्ची का नाम प्रानवी गुप्ता है। बच्ची ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है। प्रानवी इससे पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुकी है। बच्ची के पिता प्रमोद के अनुसार, पहले उसे सभी नाम बोलने में 45 मिनट लगते थे। यह घटते हुए 11 मिनट हुए। अब उसे 4 मिनट 23 सेकंड लगते हैं। उसके द्वारा बोले जाने वाले शब्दों में एस से शुरू होने वाले देश ज्यादा हैं। प्रानवी की मां प्रियंका ने बताया कि प्रानवी ने टीवी पर आठ साल की बच्ची को देखा जो अमेरिका के सभी 50 राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम बता रही थी। उसके बाद उसने विश्व के देश और उनकी राजधानी के नाम बोलना शुरू कर दिए। इसके लिए मां ने एक लिस्ट बनाकर उसे दी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This girl speaks the names of 195 countries in 4 min...

मिनटों में तैयार करें किड्स स्पेशल पनीर डोसा; उन बच्चों के लिए, जो सादा डोसा खाना पसंद नहीं करते

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kids Special Paneer Dosa, roll it by stuffing the paneer and serve it with the sauce from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36KY070 https://ift.tt/3fhMKmR