दिवाली पर एथनिक अवतार में नजर आईं अनुष्का शर्मा, 26,900 रुपए है अनिता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत
अनुष्का शर्मा पिछले दो महीनों के दौरान दुबई में रहते हुए मेटरनिटी फैशन को लेकर चर्चा में रहीं। इन दिनों दिवाली पर अनुष्का अपने एथनिक लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने दिवाली लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसकी यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट अनारकली के साथ चूड़ीदार पहना। उनके सिंपल लुक को कोल्हापुरी जूतियां कंप्लीट कर रहीं हैं। इसके साथ उन्होंन मैच करता हुआ द्पट्टा और लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं।

इस बॉलीवुड ब्यूटी के लिए ये ड्रेस फैशन डिजाइन अनिता डोंगरे ने डिजाइन की है। उन्होंने इस डिजाइनर ड्रेस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एंब्रॉयडरी का इस्तेमाल किया है। टेसल दुपट्टे के फ्रंट को अनिता ने पैनल से डेकोरेट किया है। ट्रांसपरेंट स्लीव्स इस ड्रेस की ब्यूटी बढ़ा रही हैं, वहीं मोटिफ्स का प्रयोग भी अनिता की क्रिएटिविटी को दर्शाने वाला है।
अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत 26,900 रुपए है। इसे सिंपलसिटी का सबसे अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। अनुष्का ने यकीनन इस ड्रेस से गर्भवती महिलाओं के लिए मेटरनिटी वियर का परफेक्ट ऑप्शन पेश किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IrkLJ
https://ift.tt/2Kgnd1Q
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com