Posts

Showing posts with the label 1733 September 14

कॉफी में पीनट बटर मिलाकर पाएं डिफरेंट टेस्ट, इसमें चुटकी भर दालचीनी पाउडर डालने से मिलेगा मनचाहा फ्लेवर

Image
कॉफी लवर्स रोज एक ही तरह की कॉफी पीकर बोर हो गए हैं, तो यह छोटे-छोटे ट्विस्ट अपनाकर अपनी मॉर्निंग या ईवनिंग कप ऑफ कॉफी को घर पर ही अपग्रेड कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी कॉफी को फ्रीज़र में फ्रीज़ किया जा सकता है और इससे भविष्य में आइस्ड बेवरेज बनाए जा सकते हैं। नो-शुगर फ्लेवर्ड कॉफी भी ट्राय कर सकते हैं। हेज़लनट फ्लेवर इन दिनों सबसे ज्यादा मशहूर है। इसके बाद वनिला और मोका भी विकल्प हैं। आजकल बहुत से ब्रांड्स फ्लेवर्ड कॉफी ऑफर कर रहे हैं। 1. होम मेड वैनिला क्रीमर इसमें केवल दो इंग्रीडिएंट्स के साथ एक कप कॉफी तैयार की जा सकती है। नेचुरली स्वीट वनिला क्रीमर इस्तेमाल करने के लिए एक चौथाई कप दूध (ओट, आमंड, सॉय) को वनिला एक्सट्रैक्ट की 4-5 बूंदों के साथ मिक्स कर 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। 2. कोको : कॉफी कप में थोड़ा-सा कोको पाउडर मिला लेंगे तो बेहद स्वादिष्ट चॉकलेट फ्लेवर कॉफी आपको मिलेगी। इसमें मौजूद कोको फ्लेवेनॉल्स आपका ब्लड फ्लो सुधार कर हार्ट हेल्थ बेहतर करते हैं। 3. थोड़ा फिज़ : कॉफी बोरिंग और फ्लैट लग रही है तो उसे फिज़ी स्पिन भी दिया जा सकता है। आइस्ड कॉफी में थोड़ा ...

सोशल मीडिया पर महिलाओं ने शेयर की 40 प्लस के बाद मिलने वाली सफलता की दास्तां, बताया कामयाबी की राह में उम्र मायने नहीं रखती

Image
सफलता के लिए उम्र कोई रूकावट नहीं है। अगर महिलाओं के बारे में बात की जाए तो अधिक से अधिक महिलाएं पारंपरिक मानसिकता को तोड़ कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। ट्विटर यूजर डौग मुरानो ने लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से 40 प्लस के बाद मिली सफलता की कहानियों को शेयर करने के लिए कहा। वे ऐसे लोगों को सोशल मीडिया के जरिये प्रमोट करना चाहते हैं जिन्होंने बढ़ती उम्र में सफलता हासिल की। उन्होंने ऐसे कई लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने अपना सब कुछ खोने के बाद कामयाबी पाई। ऐसे तमाम लोग उनकी नजरों में तारीफ के काबिल हैं। ## एक ट्विटर यूजर मीना आनंद ने कहा- ''मैंने 50 साल की उम्र में लॉ स्कूल में एडमिशन लिया। उन दिनों मैंने एक ऐसी क्लास में पढ़ाई जहां सभी यंग थे। उन्हें लग रहा था मैं उनकी लेक्चरर हूं। मेरे लिए फिर से स्टूडेंट बनना अच्छा अनुभव था। मैंने लॉ डिग्री प्राप्त की। कानून जैसा कुछ नहीं...'' ## ब्रियाना ने ग्रेजुएशन के दौरान अनुभव को शेयर करते हुए लिखा - ''ग्रेजुएशन की पढ़ाई में और 90 के दशक की शुरुआत में ...

क्रिस वाल्टन के नाखूनों की लंबाई 10 फीट 2 इंच के करीब, विश्व में सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला के रूप में दर्ज हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

Image
लड़कियों को नाखून बढ़ाना पसंद होता है। कई लड़कियां अक्सर काफी बड़े नाखून रखती हैं, ताकि वे स्टाइलिश लगें। लेकिन इतने बड़े नाखून देखकर आश्चर्य होगा कि इनकी केयर कैसे की जाती होगी। अमेरिका की क्रिस वाल्टन जो पेशेवर गायिका हैं, इनके नाखूनों की लंबाई 10 फीट 2 इंच के करीब है। जब ये अपने दोनों हाथ आगे कर चलती थीं तो उन्हें देखकर कोई भी डर जाता था। 2012 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया में सबसे लंबे नाखून वाली महिला के रूप में क्रिस का नाम दर्ज किया था। चमचमाते सुनहरे रंगों में रंगे वाल्टन के नाखून बढ़कर घुमावदार आकृतियों में ढल गए थे। क्रिस के दोनों हाथों के नाखुनों को जोड़ दिया जाए तो इनकी लंबाई 20 फीट होगी। वे इन्हीं नाखूनों की वजह से दुनिया में मशहूर थीं। इतने बड़े नाखून होने के बाद भी वे अपने काम आसानी से कर लेतीं थीं। हालांकि क्रिस ने गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के कुछ समय बाद नाखूनों को कटवा दिया। जब उन्हें अपने जेब या पर्स से कुछ निकालना होता था तो दिक्कत होती थीं। इसलिए उन्होंने जैकेट की बांह पर बटन या जिपर लगवा रखे थे ताकि इसे पहनने में आसानी हो। हालांकि मोबाइल को वे ऑपरे...