सर्दी, खांसी, सिरदर्द और गले की खराश दूर करने के लिए पिएं लेमन चाय, सांस की बीमारी में फायदेमंद है मुलेठी की चाय
सुबह-सुबह चाय के प्याले से ही हम भारतीयों को ताज़गी मिलती है। यही चाय अगर तन-मन में स्फूर्ति लाने के साथ-साथ सेहत के लिए फ़ायदेमंद औषधीय गुणों से भरपूर भी हो, तो सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा। चाय हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाना ज़रूरी है। इसके लिए रोज़ाना की चाय में साधारण चाय पत्तियों की जगह या उनके साथ कई औषधियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी चाय का हर दिन संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए, तो वह रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और रोगों से बचाती है। औषधीय गुणों से भरपूर कुछ ऐसी ही स्वाद और सेहत वाली चाय के बारे में बता रहे हैं। इन औषधीय तत्वों को अपने बाग़ीचे में भी लगा सकते हैं। लेमन चाय यह चाय नींबू के अलावा लेमन ग्रास की पत्तियों से भी बना सकते हैं। लेमन ग्रास को बीजों या तना कटिंग के माध्यम से लगा सकते हैं। सामान्य चाय बनाते वक़्त इसकी पत्तियां डाली जा सकती हैं या फिर सिर्फ़ इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। इसकी चाय सर्दी, खांसी, सिरदर्द और गले की खराश में बहुत फ़ायदेमंद है। इसी तरह लेमन बेसिल यानी नींबू तुलसी की पत्तियों से भी लेमन चाय...