ऑनलाइन पढ़ाई जब बच्चे के लिए समझना हो मुश्किल तो अपनाएं ये 4 तरीके, नोट्स बनाकर और टीचर से बात करके निकालें हल
मौजूदा हालात में बच्चों के स्कूल बंद होने के कारण उनकी ऑनलाइन क्लासेस लगाई जा रही हैं। इसी तरह परीक्षाएं भी ऑनलाइन ली जाने लगी हैं। ऐसे में बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें समुचित संवाद से लेकर समय प्रबंधन तक में दिक़्क़त हो रही है। 1. समझने में मुश्किल बच्चों को इस तरह पढ़ने की आदत नहीं है, इसलिए उन्हें समझने में वक़्त लगता है। ऐसे में शिक्षक की बात ठीक से सुनने, उसे समझने और नोट्स बनाने में मुश्किल और समय की कमी जैसी समस्याएं आती हैं। समाधान बच्चे को समझाएं कि जब शिक्षक पढ़ाएं तो पूरी तरह ध्यान लगाकर पढ़ें, और अपने नोट्स ख़ुद बनाएं न कि शिक्षक के नोट्स पर निर्भर रहें। इससे उनका रिवीज़न भी होगा और विषय-ज्ञान भी दुरुस्त होगा। 2. कनेक्टिविटी समस्या ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सबसे आम समस्या जो देखने में आती है वो है कनेक्टिविटी की है। इसमें बच्चे कई बार समय पर लॉग-इन नहीं कर पाते या जब तक लॉग-इन हो पाता है क्लास शुरू हो चुकी होती है। कई बार कनेक्शन स्लो होने पर प्रक्रिया रुक जाती है और रीफ्रेश करना पड़ता है। इस कारण समझना मुश्किल होता है कि टॉपिक कहां पहुंच गया है या क...