Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:41PM

इस बार क्रिसमस पर कम हुई प्लम और रम केक की मांग, लोगों की पसंद बने तुलसी, लौंग और दालचीनी वाले केक, विटामिन-सी रिच कुकीज

Image
क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी बिना केक के अधूरी है। यूं तो क्रिसमस पर रम और प्लम केक हमेशा से टॉप डिमांड में रहते हैं। लेकिन इस बार क्रिसमस केक के रिप्लेसमेंट के रूप में बाजार में काढ़ा केक, जिंजर केक, सेहत से भरपूर मसालों से बने केक, मिल्क केक, ऑरेंज पील के पसंद किए जा रहे हैं। केक में इस बदलाव का कारण है कि सेहत को लेकर लोगों में फिक्र बढ़ी है। बेकरीज पर केक के लिए आने वाली डिमांड में 35% लोग इम्युनिटी बूस्टर केक की मांग कर रहे हैं। कस्टमर की डिमांड पर लोग तुलसी, लौंग और दालचीनी वाले केक भी बना रहे हैं। बेकरी एक्सपर्ट निशा बलवानी ने बताया कि पहली बार इम्युनिटी बूस्टर काढ़े की सामग्री से केक तैयार किया गया है। इसमें तुलसी, दालचीनी, लौंग, कालीमिर्च और अदरक डाला गया है। यह केक ऑर्डर पर तैयार किए जा रहे हैं। सूखे मेवे के साथ क्लासिक क्रिसमस केक भी डिमांड में हैं। गिफ्ट देने के लिए जिंजर कुकीज भी बनाई जा रही हैं। इसमें सोंठ का इस्तेमाल किया गया है। नॉर्मल केक की तुलना में इसकी प्राइस में सिर्फ 10 से 20% का ही अंतर है। बेकरी शेफ बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि इम्युनिटी के साथ ड्राई फूट, ऑरें...

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स अवॉयड करें

Image
कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सिटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल की हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...