Posts

Showing posts with the label 1733 October 08

पीरियड्स छिपाने वाली बात नहीं क्योंकि दाग अच्छे हैं, इस कविता में छिपे लड़कियों के वो जज्बात जिससे हर महीने उन्हें गुजरना पड़ता है

Image
दिल्ली में इनकम टैक्स, डेप्यूटी कमिश्नर डॉ. भागीरथ मांडा ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये लोगों तक पहुंचाया है। डॉ. भागीरथ ने पीरियड्स के दौरान लड़कियों से किए जाने वाले भेदभाव को एक कविता के माध्यम से बयां किया है। वे कहते हैं ''इस कविता में बहुत ही सुंदर संदेश छिपा हुआ है। आप इसे सुनिए और रीट्विट कीजिए ताकि अधिक से अधिक लोग पीरियड्स को लेकर अपनी दकियानूसी मानसिकता से बाहर आ सकें''। डॉ. भागीरथ का संबंध एक किसान परिवार से है। उनके पिता किसान थे। भागीरथ ने एमबीबीएस की डिग्री ली। उसके बाद 2015 में उन्होंने इंडियन रेवेन्यू सर्विस जॉइन की। वैसे भी पीरियड्स के दौरान की जाने वाली छूआछूत पुराने जमाने की बात है। आज जब हम हर क्षेत्र में लड़कियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को खत्म करने की बात करते हैं, तो इसकी पहल सबसे पहले हमारे अपने ही घरों से होना चाहिए। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को यूजर्स की खूब तारीफ मिल रही है। एक आईआरएस ऑफिसर अमनप्रीत ने लिखा - ''थैंक्स। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही एक ऐसा कल्चर डेवलप होगा जहां पीरियड्स के संबंध में बात करना स्वागत योग्...

कहानी 'चंगा पो' बयां करती है लॉकडाउन में दादी को मिला परिवार का सुख, वहीं कविता 'दिमाग वाली स्त्री' से जानें आधुनिक नारी के ख्यालात

Image
कहानी...चंगा-पो लेखक : अतुल कनक पिता की परवाह की सीमा उनकी सम्पत्ति है, इसका अहसास बाबूजी को था। उन्होंने वसीयत की, अपनी अहमियत को ध्यान में रखते हुए। कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ तो देश भर में अजीब-सी दहशत का माहौल बन गया। पोती दूसरे शहर में पढ़ रही थी, लेकिन उन्होंने बेटे से ज़िद करके उसे भी अपने पास ही बुला लिया। जान से ज़्यादा क़ीमती थोड़े ही होती है पढ़ाई। ज़्यादा से ज़्यादा क्या होगा! यही न कि एक साल ख़राब हो जाएगा। लेकिन उस पराए शहर में बेटी को कुछ हो गया तो? हालांकि वापसी के बाद पोती ने बताया कि उसका काॅलेज दो दिन बाद बंद हो जाएगा और कब खुलेगा- यह पता नहीं। प्रिंसिपल ने कहा है कि वो काॅलेज के सोशल मीडिया ग्रुप में ख़बर कर देंगी। पोती को लौटे कुछ दिन ही हुए थे कि देश भर में लाॅकडाउन की घोषणा हो गई। अब वो सबको समझाते हुए कहने लगीं- ‘मैं तो जानती थी कि ऐसा ही कुछ होगा। तभी तो मैंने पोती को भी बुला लिया था। आंखों की रोशनी कमज़ोर हुई है, लेकिन पच्यासी सालों में इन आंखों ने दुनिया को इतना देखा है कि बहुत सारी चीज़ों को समझने के लिए कुछ भी देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।’ फिर वो अपनी पसंद की क...

पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर हैं 27 वर्षीय बेओंसी लेश्राम, कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर काम कर बनाई अपनी खास पहचान

Image
हम चाहे देश में हुए विकास की कितनी ही बातें करें लेकिन अभी भी ऐसे कई समुदाय हैं जिन्हें समाज में बराबरी का हक नहीं मिला है। इन्हीं में से एक ट्रांसजेंडर्स भी है जो अपने अथक प्रयास के बाद भी लोगों के बीच वे सम्मान नहीं पा सके जिसके वे हकदार हैं। मणिपुर की रहने वाली बेओंसी लेश्राम की कहानी ट्रांसजेंडर्स के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। 27 साल की बेओंसी इंफाल के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। वह सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर हैं। फिलहाल वे इंफाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। उन्हें इस अस्पताल में पीपीई किट पहने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते देखा जा सकता है। महामारी के बीच मरीजों की सेवा कर वे कोरोना वॉरियर के तौर पर तारीफ पा रही हैं। बेओंसी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। आजकल वे पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। बेओंसी जन्म से लड़का थीं लेकिन 9 वी और 10 कक्षा में इम्फाल के एचआरडी एकेडमी से पढ़ाई करते हुए उनके नाम के साथ पुरुष जेंडर नहीं लिखा गया। लेश्राम के पिता को जब...