ओडिशा की 20 वर्षीय श्रुति ने कैंसर पेशेंट की मदद के लिए अपने लंबे बाल दान किए, वे कहती हैं मेरे बालों से कीमती इन मरीजों की मुस्कान है
ओडिशा की 20 साल की श्रुति मैति को भी हर लड़की की तरह अपने बालों से प्यार था। लेकिन उसने अपने लंबे बाल कैंसर पेशेंट के लिए विग बनाने में दान कर दिए। वे कहती हैं- ''मेरे बालों से ज्यादा कीमती एक कैंसर पेशेंट के चेहरे की मुस्कान है''। श्रुति एमपीसी ऑटोनोमस कॉलेज में थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं । श्रुति ओडिशा के बारिपदा क्षेत्र में रहती हैं। उसने बताया कि ''अपने बाल कैंसर पेशेंट के लिए दान करने का विचार मेरे मन में तब आया जब मैं अपनी एक सहेली की मां से मिली। वे कैंसर पेशेंट हैं और उन दिनों उनकी कीमोथैरेपी चल रही थी जिसके चलते वे अपने बाल खो चुकी थीं। मैंने उनकी मदद करने का फैसला किया''। कैंसर पेशेंट के लिए विग। श्रुति खुद एनएसएस की वालंटियर हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पार्लर से अपने बालों का विग बनाने की बात कही। लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। उसके बाद वह एक एनएसएस वॉलंटियर से मिली जिसका नाम आनंदमयी है। उसकी सलाह से श्रुति ने इंटरनेट पर उस संस्था से संपर्क किया जो इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए विग बनाती है। तीन दिन बाद श्रुति ने एक लोकल नाई से अपने बाल क...