Posts

Showing posts with the label 1733 June 21

मां की तरह ही पिता के साथ भी रिश्ता बनाएं सहज, नाराज पिता को इन 6 बातों से मनाएं आप दोनों का रिश्ता होगा मजबूत

Image
बच्चे का मां के साथ रिश्ता सहज होता है। हालांकि पिता कई बार इसी असहजता के चलते हमसे नाराज हो जाते हैं। जानिए किस तरह नाराज पिता को मना सकते हैं, जिससे वे खुश होंगे और साथ ही साथ आपका रिश्ता मजबूत भी होगा। 1. वजह जानें जाहिर है पिता अगर नाराज हैं तो कोई वजह जरूर होगी। सबसे पहले वजह जानें, उनसे बात करें उनका नजरिया समझें। ये हमेशा याद रखें पिता की नाराजगी हमारे भले के लिए ही होती है। वो किसी भी हालत में हमारा बुरा नहीं सोच सकते। अपनी गलती मानें और माफी मांगने में न देर करें और न ही संकोच। 2. पहचानें उनका प्यार परिवार में पिता की छवि थोड़ी कठोरता लिए हुए ही होती है। हमें जरूरत है उस कठोरता के पीछे छुपे प्यार को समझने और महसूस करने की। कई बार उनके ओढ़े इस कठिन व्यवहार से डर कर हम उनसे एक दूरी बना लेते हैं। हमें समझना होगा उनके इस अनुशासित व्यवहार ने ही हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार किया है। 3. नापसंद का ध्यान रखें गलती से भी वो काम न करें जो उन्हें दोबारा नाराज होने का मौका दे। उनकी पसंद, नापसंद का ख्याल रखें। हमारी छोटी-छोटी हरकतें जिनके लिए वो अक्सर हमें टोकते हैं जैसे देर ...

4 सेलिब्रेटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों में असरदार योगासन; फिजिकल, मेंटल स्ट्रेस की वैक्सीन योग

Image
कोविड के इस माहौल में जहां अच्छी इम्यूनिटी की जरूरत है, वहीं मौजूदा बीमारियों पर भी रोक बहुत जरूरी है। आज योग दिवस पर सेलिब्रिटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों पर रोकथाम के आसन। ये वे योग गुरु हैं, जोे मेट्रोज में कई फिल्मी, राजनीतिक हस्तियों और बिजनेस टाइकून को योग सिखा रहे हैं। 1. डायबिटीज के लिए धनुरासन कैसे करें: कम्बल पर पेट के बल उल्टे लेट जाएं। दोनों पैर मिल हों और उन्हें घुटनों से मोड़ें। हाथों को पीछे ले जाकर पैरों को टखनों से पकड़ें। श्वास भरते हुए छाती को जमीन से उपर उठाएं और पैरों को कमर की ओर खींचें। जितना हो सके उतना सिर को पीछे लाएं। दृष्टि भी ऊपर एवं पीछे की ओर रहना चाहिए। समग्र शरीर का बोझ केवल नाभिप्रदेश के ऊपर ही रहेगा। इस आसन में शरीर की आकृति खींचे हुए धनुष जैसी बनती है। लंबी गहरी श्वास लेते हुए आसन में विश्राम करें। इसके लाभ : धनुरासन पैंक्रियाज को एक्टिव रखने का काम करता है, जो कि मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मानसिक तनाव से भी मुक्त करता है। रखें ध्यान : अगर कमर में दर्द है, तो इस आसन में ज्यादा जोर न लगाएं। पेट में अल्सर, हार्...

एक ही परिवार की पांच बहनों ने सीएसएस एग्जाम पास कर रचा इतिहास, अपने पापा को मानती हैं रोल मॉडल

Image
पाकिस्तान के रावलपिंडी निवासी मलिक रफिक अवान की पांचों बेटियां आज शेर सिस्टर्स के रूप में सारी दुनिया में जानी जाती हैं। इन पांचों बहनों ने सीएसएस एग्जाम पास एक बार लड़कियों के लिए आदर्श स्थापित किया है। ये पांचों बहनेंकामयाबी का क्रेडिट अपने पापा को देती हैं। जोहा मलिक के पिता मलिक रफिक अवान वाटर एंड पॉवर डेवलपमेंट अथॉरिटी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी लैला मलिक शेर ने 2008 में सीएसएस परीक्षा पास की। लैला फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू कराची में डेप्यूटी कमिश्नर हैं। उन्होंने अपनी बहनों ने सामने कामयाब होने का आदर्श स्थापित किया। लैला की छोटी बहन शीरीन मलिक शेर ने 2010 में सीएसएस एग्जाम पास की। वे नेशनल हाईवे अथॉरिटी की डायरेक्टर हैं। उनसे छोटी बहन सासी मलिक शेर अंडर ट्रेनिंग लाहौर कंटनमेंट में सीईओ हैं। मार्वी मलिक शेर ने 2017 में सीएसएस एग्जाम पास कर परिवार का नाम रोशन किया। वे एब्टाबाद में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। पिछले साल सबसे छोटी बहन जोहा मलिक शेर ने सीएसएस एग्जाम पास कर एक ही परिवार में पांच बहनों द्वारा सीएसएस एग्जाम पास करने का इतिहास रचा है। जोहा कहती हैं मेरे पा...

पिता को समर्पित दो लघुकथा और एक कविता जो एक बार फिर आपको पापा के करीब ले जाएंगी

Image
लघुकथा :पा पा ने बनाया सकारात्मक लेखक : माणिक राजेंद्र देव पापा से बात करने के बाद यूं तो हर तरह का तनाव और चिंता नौ दो ग्यारह हो जाती है, परंतु कोरोना काल में इस बात का गहराई से अहसास हुआ। बच्चों के बाहर रहने और पति के बैंक में कार्यरत होने की वजह से पूरे लॉकडाउन में मुझे दिनभर घर में अकेले ही रहना पड़ा। छोटे शहर में एसबीआई की एक ही शाखा होने के चलते कुछ दिन काम बंद रखे जाने का विकल्प नहीं था। टीवी पर कोरोना के मरीज़ों की बढ़ती संख्या देखकर मैं चिंताग्रस्त हो जाती। अकेले में चिंताएं बेलगाम होकर अधिक परेशान करती हैं। उस पर एक मां को तो जैसे ईश्वर ने ही चिंता करने का नैसर्गिक गुण प्रदान किया है। शाम को जब दिन भर मास्क की वजह से पति का सूजा चेहरा देखकर और सैनेटाइज़र की तेज़ गंध से परेशान हो जाती तो अनायास ही मन उन डॉक्टरों और नर्सों के प्रति श्रद्धानत हो जाता जो रात-दिन कोरोना मरीज़ों की जान बचाने में लगे हुए हैं। बैंक के बाहर तेज़ धूप में सरकार द्वारा भेजे रुपयों के लिए लगी मज़दूरों की लंबी लाइनें देखकर तो दिल कांप जाता। पापा से बात करना मेरी दिनचर्या में शामिल है। मैंने अपनी मनःस्थिति क...