Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:21PM

मिशिगन में एक कपल के घर 14 बेटों के बाद हुआ बेटी मैगी का जन्म, उन्होंने माना अब हुई फैमिली कंप्लीट

Image
मिशिगन का एक कपल अपने घर 14 बेटों के जन्म के लिए जाना जाता है। फिलहाल ये कपल एक बार फिर 14 बेटों के बाद पहली बेटी के पैदा होने की वजह से चर्चा में है। इन बच्चों की मां केटरी श्वांट ने इसी महीने बेटी को जन्म दिया। इसका नाम मैगी जेन रखा गया। इस बच्ची का वजन 3.4 किलोग्राम है। यह अपने 14 भाईयों की इकलौती बहन है। मैगी के पापा जै श्वांट के अनुसार, वे और उनकी पत्नी दोनों की उम्र 45 साल है। वे अपने परिवार में मैगी को शामिल कर बेहद खुश हैं। मर्सी हेल्थ सेंट मैरीज हॉस्पिटल में इस बच्ची के जन्म के बाद एक भव्य आयोजन हुआ। ये कपल एक लाइव प्रोग्राम का आयोजन करता है जिसका नाम '14 आउटडोर्स मेन' है। मां की गोद में मैगी। उनके सबसे बड़े बेटे टेलर श्वांट की उम्र 28 साल है। वे कहते हैं - ''हमारे घर में एक लड़की की कमी थी। जिसके चलते कभी कोई पिंक कलर की चीज घर में नहीं आई। मेरी मां ने भी कभी पिंक कलर के कपड़े नहीं खरीदे। लेकिन मैगी के आने से अब पिंक कलर की चीजें घर में आएंगी। टेलर अपने माता-पिता से कुछ ही दूरी पर 200 एकड़ में बने खेत में रहता है। जल्दी ही उसकी शादी होने वाली है। मैगी का फ...

चेन्नई की पांच साल की संजना ने बनाया रिकॉर्ड, 13 मिनट में बिना रुके चलाए 111 तीर

Image
पांच साल की उम्र में चेन्नई की रहने वाली संजना ने वह काम कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाएं। संजना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिना रुके सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। संजना ने तीरंदाजी में जो रिकॉर्ड बनाया, वो आज तक प्रोफेशनल खिलाड़ी भी नहीं बना पाए हैं। 10 साल की उम्र तक बनाएगी रिकॉर्ड बेटी की इस उपलब्धि पर संजना के पिता, प्रेम ने कहा कि "संजना ये रिकॉर्ड बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह स्वतंत्रता दिवस पर हर साल एक रिकॉर्ड बनाएगी, जब तक वह 10 साल की नहीं हो जाती है। इसके बाद वह साल 2032 वह में ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण लेंगी और कई स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित करेंगी।" रिकॉर्ड को गिनीज बुक ने दर्ज करने की तैयारी संजना इस दुनिया की एक मात्र ऐसी बच्ची है, जिसने सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। इतना ही नहीं इस दौरान उसने 15 सेकेंड के अप-डाउन पोजिशन में भी यह कारनामा कर दिखाया। अब उसके इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Meet Five-year-old Sanjana of Chennai who s...

घर के काम में व्यस्तता के बीच ना करें हाथ और पैरों की अनदेखी, इन आसान नुस्खों से करें हाथ-पैरों की देखभाल

Image
कोरोना के कारण बार-बार हाथ धोना मजबूरी बन गई है। वहीं महिलाओं को घर के कार्यों के चलते खुद की देखभाल का वक़्त नहीं मिल पा रहा है। इसलिए समय निकालिए और हाथ-पैरों की देखभाल पर ध्यान दीजिए। रूखापन दूर करें एक चम्मच ग्लिसरीन को गुलाब जल में मिलाकर रख लें। इस मिश्रण को सोते समय हाथ-पैरों पर लगा लें। इससे हाथ-पैरों में नमी बनी रहेगी और वे कोमल बनेंगे। इसके साथ ही एक चम्मच शक्कर में नींबू का रस मिलाकर हाथ-पैरों की मालिश करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू के रस के मिश्रण से नियमित मालिश करने से पैर मुलायम रहते हैं। कच्चे दूध की मालिश दूध उबालने से पहले उसे थोड़ा-सा निकालकर फ्रिज में रख लें। जब भी समय मिले इस दूध को हाथ-पैरों पर मल लें और धीरे-धीरे मालिश करें। इससे हाथ-पैरों पर जमी गंदगी दूर होती है, साथ ही त्वचा मुलायम बनती है। अगर तैलीय त्वचा की समस्या नहीं है तो चेहरे पर भी कच्चे दूध की मालिश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को रोज़ दुहरा सकते हैं या फिर 1-2 दिन के अंतराल में भी कर सकते हैं। कपड़े धोने के बाद यदि डिटर्जेंट/साबुन युक्त पानी में हाथ-पैर अधिक सम...

कॉर्न की करी बनाएं या बॉल्स, इससे बनी ये 3 डिशेज घर में सबको आएंगी पसंद

Image
सिके भुट्टों पर नींबू का रस और नमक लगाकर खाने का बारिश में मज़ा ही अलग है। आप चाहें तो भु्ट्टों का आनंद अन्य चटपटे रूपों में भी ले सकते हैं। यहां जानिएनाश्ते या भोजन में परोसे जा सकने वाले ऐसे ही कुछव्यंजन, जो स्वाद में बेमिसाल हैं और बनाने में आसान भी हैं। इसे बनाने का तरीका : 1. पैन में तेल गर्म करके तेजपत्ता और जीरा तड़काएं। प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भुनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें। 2. कटा हुआ टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं। इसके बाद सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब काजू का पेस्ट मिलाएं। फिर उबले हुए कॉर्न के दाने और एक कप पानी मिलाएं। 3. इसे धीमी आंच पर दस मिनट तक चलाते हुए पकाएं। गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया मिलाएं। इसे गर्म सर्व करें। इसे बनाने का तरीका 1. आलू छीलकर मसल लें। मक्के के दाने मिक्सर में पीस लें। एक बाउलमें आलू, भुट्टे के दाने, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। इनकी बॉल्स बना लें। 2. इनके बीच में एक-एक चीज़ का टुकड़ा भरकर गोल कर लें। अब कटोरी मेंमक्के का आटा और पानी का घोल बनाएं। एक थाली में ...