Posts

Showing posts with the label 1733 August 21

हैदराबादी कपल सचिन और श्वेता ने 'फार्म इन द बॉक्स कॉन्सेप्ट' से की खेती की शुरुआत, मेट्रो सिटीज में सब्जियों व एडिबल फ्लॉवर्स के बने सबसे बड़े सप्लायर

Image
हैदराबाद के सचिन और श्वेता दरबारवर केमिकल और पेस्टिसाइड फ्री ताजा सब्जियां और फल लोगों को उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से इस कपल ने हैदराबाद में ग्रीन हाउस की स्थापना की। आज ये दोनों अपने एग्री टेक स्टार्ट अप 'सिंपली फ्रेश इंडिया' को पूरी कामयाबी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वे हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल खेती के लिए करते हैं। इस तरह मिलने वाली खाने की चीजें इतनी शुद्ध होती है जिन्हें आप बिना धोए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे अपने ग्रीन हाउस में पूरे साल मेडिसिनल प्लांट और इसी तरह की अन्य खाने की चीजें उगाते हैं। पानी और बिजली की खपत कम होती है हाइड्रोपोनिक तकनीक में बिना मिट्टी के उपज होती है। इस टेक्नोलॉजी के तहत पौधा जमीन से लगभग 2 फीट ऊंचाई तक बढ़ता है। बीज और पौधे की सिंचाई पानी और मिनरल्स के मिश्रण की सहायता से की जाती है। पारंपरिक खेती के तरीको के बजाय इस तकनीक में पानी और बिजली दोनों की खपत कम होती है। वे अपने ग्रीन हाउस में पौधों के अच्छे विकास के लिए पंखे, एयर कंडिशनर या केमिकल बेस्ड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। रेस्टोरेंट और कैफे जैसे सेगमे...

बिजली के खंभे पर बिना सीढ़ी के तेजी से चढ़ जाती हैं उषा जगदाले, लोगों को बिना किसी रूकावट के बिजली सुविधा देना चाहती है ये 'वायर वुमन'

Image
सारी दुनिया की महिलाएं खुद को पुरुषों के बराबर साबित करने के लिए हर उस काम को कर रही है जिसके लिए यह कहा जाता है कि यह काम महिलाएं नहीं कर सकतीं। हाल ही में आल इंडिया रेडियो न्यूज के ट्विटर पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक महिला बिजली के खंभे पर आसानी से चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पॉवर सप्लाय ठीक कर वह फूर्ति से उतरती भी दिख रही है। ये महिला महाराष्ट्र के बीड जिले की उषा जगदाले है। लॉकडाउन के दौरान जब बिजलीकर्मी समय पर नहीं पहुंच पाते थे, तब उषा ने अनेक लोगों की मदद कर पॉवर सप्लाय की शिकायतें दूर की थीं। तारों को जोड़ देती हैं उषा बिना किसी सीढ़ी के बिजली के खंभे पर चढ़ जाती हैं और बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के टूटे हुए तारों को जोड़ देती हैं। इससे पहले किसी महिला को इस तरह खंभे पर चढ़कर तार या कनेक्शन ठीक करते नहीं देखा गया है। उषा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में लाइन वुमन का काम करती हैं। उनकी बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। वे एक खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 11 गोल्ड मेडल जीते। वे महाराष्ट्र स्टेट लेवल खो-खो टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। फी...

निधि शर्मा ने कोरोना वॉरियर्स थीम पर बनाई श्री गणेश की इको फ्रेंडली मूर्तियां, चॉकलेट से बनी मूर्तियों से जरूरतमंदों में बांट रहीं खुशियां

Image
गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाने वाले लोगों की तादाद हर साल बढ़ती जा रही है। इस काम में महिलाएं भी काफी आगे हैं। इंदौर की एक महिला ने इको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियां बनाने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपनी थीम कोरोना वॉरियर्स रखी है। चॉकलेट के बाद अब वे दूध से गणेश भगवान की मूर्तियां बना रही हैं। निधि अपनी मूर्तियों से कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे डॉक्टर्स और पुलिस को सम्मान देना चाहती हैं। निधि मानती हैं कि श्री गणेश के आशीर्वाद से ही कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होगा। उन्होंने कोरोना वायरल को दर्शाने के लिए चॉकलेट से बनी बॉल भी बनाई है। उन्होंने अपनी मूर्ति के माध्यम से बताया है कि किस तरह श्री गणेश इस बॉल को अपने पैर से कुचल कर मार रहे हैं। निधि ने अपने मॉडल में चॉकलेट का इस्तेमाल कर 'कोरोना गो' भी लिखा है। वे कहती हैं मैं इस तरह के मूर्तियां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बनाती हूं। ये काम मैंने पिछले साल से ही शुरू किया है। इस साल मैंने दूध में चॉकलेट मिलाकर गणपति जी मूर्तियां बनाई हैं। इन मूर्तियों को मैं जरूरतमंदों में बांटूंगी।...

औरतों के लिए संकट बना कोरोनाकाल, दुनियाभर में 19 लाख महिलाओं को नहीं मिली गर्भनिरोधक दवाएं; सिर्फ भारत में अनचाही प्रेग्नेंसी के 13 लाख मामले मिले

Image
लॉकडाउन का एक बड़ा असर दुनियाभर की महिलाओं पर भी पड़ा है। महामारी के दौरान 19 लाख महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं नहीं मिलीं। ऐसी महिलाओं की तादाद भी अधिक रही जिनके लिए सुरक्षित अबॉर्शन कराना भी मुश्किल रहा। दुनियाभर को अबॉर्शन और काॅन्ट्रासेप्टिव सर्विस उपलब्ध कराने वाली मैरी स्टॉप्स इंटरनेशनल की 114 देशों में हुई रिसर्च कहती है, इस साल के शुरुआती कुछ महीनों में अनवांटेड प्रेग्नेंसी के 9 लाख मामले सामने आए। इनमें से 15 लाख मामले असुरक्षित गर्भपात के थे। वहीं, 3,100 मामले प्रेग्नेंसी से जुड़ी मौत के थे। महामारी का महिलाओं की प्रेग्नेंसी पर कितना असर पड़ा, 5 बड़ी बातों से समझें #1) 13 लाख महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से जूझीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल 5 से 12 % महिलाएं असुरक्षित गर्भपात की वजह से अपनी जान गवां देती हैं। मैरी स्टॉप्स इंटरनेशनल ने अपनी रिसर्च में बताया कि भारत में लॉकडाउन के दौरान 13 लाख महिलाएं न चाहते हुए भी मां बनने को मजबूर हुईं। इनमें से 9 लाख 20 हजार महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा मिली। #2) महज 37 देशों में ही सुरक्षित अबॉर्शन की सुविध...