कैटी ने अपने डॉगी का मेटरनिटी फोटोशूट करवाया, वे चाहती हैं इससे लोग प्रेरित हों और गलियों में घूमने वाले डॉगीज को घर में जगह दें
हस्टन टेक्सास की कैटी एवर्स ने एक स्ट्रीट डॉगी को पाला। उसे अपनों की तरह प्यार-दुलार दिया। यहां तक कि जब वह मां बनने वाली थी, उससे पहले उसके लिए मेटरनिटी फोटोशूट का आयोजन किया। इस फोटोशूट के तीन दिन बाद डॉगी ने आठ पप्पीज को जन्म दिया। इस डॉगी का नाम ली-मी है। फोटोशूट से पहले कैटी ने उसे फूलों से बना टियारा पहनाया। कैटी ने ली के साथ बेबी स्कैन की फोटो भी बताई। फोटो साभार : metro.co.uk कैटी ने बताया कि ''इस फोटोशूट का मकसद डॉग्स की मदद करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। ये फोटो देखकर लोग एक बार फिर सोचने पर जरूर मजबूर हो जाएं कि वे अपने डॉगी की किस तरह देखभाल करते हैं। अगर इनकी जन्म के बाद सही केयर नहीं होती तो ये ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहते हैं। तेज ठंड के मौसम में भी इनके बार-बार बीमार होने का डर रहता है। ली के फोटोशूट का आइडिया मेरा खुद का था क्योंकि ऐसा करके मुझे बहुत मजा आया। मेरी एक फोटोग्राफर दोस्त ने ये फोटोशूट किया''। इस फोटो में ली का बैली तो दिख ही रहा है, साथ ही यह भी समझ में आ रहा है कि कैटी ने इसे कितने प्यार से रखा है। उसने ली की सेहत का पूरा ख्य...