तेलंगाना के शशिकांत ने अपनी शादी के लिए छपवाए ईको फ्रेंडली वेडिंग कार्ड, इस अनोखी पहल से किया पर्यावरण बचाने का प्रयास
ऐसे कई लोग हैं जो पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास 2018 बैच के भारतीय ट्रैफिक सर्विस ऑफिसर शशिकांत कोरावथ ने भी किया। अपनी शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए शशिकांत ने ग्रीन वेडिंग कार्ड छपवाए। इन्हें सीड पेपर से बनाया गया है। अगर इस कार्ड के टुकड़ों को जमीन में बो दिया जाए तो इससे तीन अलग-अलग तरह की वैरायटी वाले फूल और पौधे उगाए जा सकते हैं। इसी तरह इस कार्ड के लिफाफे से 3 तरह की सब्जियों वाले पौधे उगाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस युवा ऑफिसर की क्रिएटिविटी को सराहा जा रहा है। शशिकांत के अनुसार, इंविटेशन कार्ड को देखने के बाद लोग फेंक देते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए हमें अपने प्रयास से पर्यावरण बचाना चाहिए। शादी से जिंदगी की नई शुरुआत होती है। यही वो वक्त है जब हम अच्छे कामों की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस कपल का प्रयास है कि उनकी शादी में प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sasikanth of Telangana got eco friendly wedding card pr...