Posts

Showing posts with the label 1733 December 10

बासी चावल से बनाएं पकौड़े, रात की सब्जी बच गई है तो सुबह कटलेट बनाकर सॉस या चटनी के साथ लें मजा

Image
रात में बचे हुए खाने का सही इस्तेमाल कैसे करें, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। अगर घर में दाल, चावल या सब्जी बच गई हैं तो इन चीजों से एक नई चीज बनाएं। इन चीजों में यूज होने वाली सामग्री घर में आसानी से मिल जाती है। चावल से बनाएं पकौड़े बचे हुए चावल से कुरकुरे पकौड़े बनाएं। इसे बनाने के लिए चावल में बेसन, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कटे धनिये की पत्ती, नमक और लाल मिर्च मिलाएं। सबसे पहले चावलों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। फिर एक बाउल पिसे चावलों सहित सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिलाएं। इन पकौड़ों में डीप फ्राई करके सॉस या चटनी के साथ सर्व करें। दाल से बनाएं पराठे अगर रात को बनी दाल बच जाए तो इसका उपयोग परांठा बनाने में करें। इसे बनाने के लिए दो कप आटा लेकर उसमें बची हुई दाल, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, कटा हुआ धनिया और तेल मिलाकर आटा गूंध लें। इस आटे की लोई बनाकर पराठें बनाएं। सब्जी से बनाएं कटलेट सादी सब्जी या ग्रेवी वाली डिश से भी टेस्टी कटलेट बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सब्जी का पानी सूखा लें। ग्रेवी वाली सब्जी से कटलेट बना रही हैं तो इसे ड्राई...

महामारी में ट्रैवलिंग इंडस्ट्री से लेकर वेडिंग प्लानिंग का किया काम, फिलहाल अपने टी वेंचर के जरिये 4,000 से 20,000 रुपए किलो बेच रहीं चाय

Image
शालिनी राज को ट्रेवलिंग का बहुत शौक है। अपने इसी शौक के चलते महामारी से पहले उसने गुरुग्राम में ट्रेवल कंपनी की शुरुआत की। उसके बाद जब सारी दुनिया में महामारी फैली तो शालिनी का बिजनेस भी प्रभावित हुआ। उनके क्लाइंट्स ने एडवांस बुकिंग के लिए जमा किए गए पैसे वापिस मांग लिए। उस वक्त शालिनी के लिए इन ग्राहकों को पैसा लौटना मुश्किल था। तब शालिनी को इस बात का अहसास हुआ कि लॉकडाउन ही वह समय है जब उसे अपने बिजनेस प्लान के बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। फिर शालिनी ने वेडिंग प्लानिंग सेक्टर के लिए काम करना शुरू किया। उनका सपना था कि वे स्माल कस्टमाइज्ड वेडिंग प्लान करें। महामारी के दौरान जब इसी तरह की शादियां प्लान की जाने लगी तो शालिनी को अपना सपना सच होते दिखा। शालिनी ने मेकअप आर्टिस्ट, फायनेंशियल एडवाइजर, स्ट्रेस मैनेजमेंट और लाइफ कोच जैसे कामों को भी अपने बिजनेस में जगह दी। इन सब कामों के लिए इस मल्टी टैलेंटेड महिला ने ऑनलाइन वर्कशॉप की शुरुआत की। फिलहाल शालिनी का लेटेस्ट वेंचर डिफरेंट टी ब्लेंड्स है। इनकी कीमत 4,000 से 20,000 के बीच है। अपने इस काम की शुरुआत के बारे में शालिनी ने बताया...

कर्नाटक के न्यूली वेड्स कपल ने समुद्र में फैली गंदगी देखने के बाद कैंसिल किया हनीमून का प्लान, 9 दिनों में साफ कर दिया 600 किलो कचरा

Image
आमतौर पर शादी के बाद लोग हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। जो नहीं जा पाते वे एक दूसरे के साथ रहकर एंजॉय करते हैं। लेकिन कर्नाटक के एक कपल ने जो काम किया, वो वाकई तारीफ के काबिल है। अनुदीप हेगड़े और मिनुषा कांचा की हाल ही में शादी हुई है। शादी के बाद वे कुछ दिनों के लिए अपने होमटाउन बैंदूर में रहे। उन्हीं दिनों वे अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे थे। एक दिन वे घर से तीन किमी दूर समुद्र किनारे घूमने गए। इस समुद्र को लोग सोमेश्वर के नाम से जानते हैं। इस कपल को यह समझ नहीं आ रहा था कि हनीमून के लिए वे लक्षद्वीप या हिमाचल प्रदेश में से कहां जाएं। समुद्र को देखने के बाद उन्हें ये अहसास हुआ कि यहां चारों ओर गंदगी फैली है। कहीं शराब की बॉटल दिखाई दे रही हैं तो कहीं दवाएं, कीचड़, चप्पल या प्लास्टिक पड़ा हुआ है। तभी अनुदीप ने अपने हनीमून को कैंसिल कर समुद्र की सफाई का फैसला किया। जब अनुदीप ने ये बात मिनुषा को बताई तो उसने भी हां कर दी। इस कपल ने कचरा रखने के लिए थैले और हाथों में पहनने के लिए ग्लव्स खरीदें। 27 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच इस कपल ने 600 किलो कचरा साफ किया। जब अन्य लोगों ने इस दोनों को ...

मेघालय के जंगलों में मिलने वाले मशरूम रात के अंधेरे में हरी रोशनी से जगमगाते हैं, गांव के लोग इसका उपयोग टॉर्च की तरह करते हैं

Image
जंगली इलाकों में बारिश के बाद कुछ कवक यानी मशरूम अपने आप उग जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे मशरूम देखे हैं जो रात के अंधेरे में हरे रंग की रोशनी जैसे चमकते हों? आपको सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे, लेकिन वैज्ञानिकों की एक टीम ने हमारे ही देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बांस के जंगलों में मशरूम की एक ऐसी प्रजाति खोजी है जो रात के अंधेरे में हरे रंग की रोशनी से जगमगाते हैं। मशरूम की यह विशेष प्रजाति मेघालय में मिली है। इन्हें बायोल्यूमिनिसेंट कहा जाता है। ये जीवित प्रजातियों की वो किस्म है जो रात के अंधेरे में प्रकाश छोड़ती है। रिसर्चर्स ने ये पाया कि इस तरह के मशरूम रोरिडोमायसिस जीनस के सदस्य हैं जो एक नई स्पीशिज है। ये रिसर्च बॉटनी जर्नल फाइटोटेक्सा में प्रकााशित हुई। इसका शीर्षक 'रोरिडोमाइसिस फाइलोस्टेकाइडिस' था। आमतौर पर बायोल्यूमिनिसेंट समुद्र में पैदा होते हैं। लेकिन ये जमीन पर उगते हुए भी देखे गए हैं। इनसे जो लाइट निकलती है वो इसमें मौजूद केमिकल प्रॉपर्टीज की वजह से होती है। मेघालयवासी ये नहीं जानते कि इस तरह के मशरूम खाने लायक है या नहीं। वे इसका इस्तेमाल अंधेरे में ट...

कुछ डिफरेंट खाने का मन है तो गाजरी कोफ्ते ट्राय करें, कोफ्तों को डीप फ्राई करके भूने मसाले में डालें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today If you feel like eating something different then try Gajri Kofta, deep fry the Kofta and add it to the spices from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33XIi8d https://ift.tt/37OPHb9