Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:49PM

फैशन की दुनिया को छोड़ योग गुरु बनीं मालिनी रमानी, लोगों को योग की शिक्षा देकर बिताना चाहती हैं अपना जीवन

Image
फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बीता चुकी मालिनी रमानी ने पिछले दिनों फैशन की दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके दिल्ली और गोवा स्थित फैशन हाउस बंद हो चुकेहैं। बुटिक, टेलर्स, स्टिचिंग औार डिजाइनिंग से दूर अब वे अपना जीवन योग गुरू के तौर पर कुछ नया करके बिताना चाहती हैं। मालिनी के अनुसारकोरोना काल में अभी जिस तरह की स्थिति है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि हम सभी पर खतरों के काले बादल मंडरा रहे हैं। यह वक्तकिसी पार्टी के लिए चमकीले, स्टाइलिश परिधानों को डिजाइन का करने का नहीं है। लगभग बीस साल पहले 2000 में रमानी ने इंडियन प्रिंसेस कलेक्शन के साथ अपने कॅरिअर कीशानदार शुरुआत की थी। पिछले बीस सालों के दौरानउनके फैशन हाउस में विदेशी सेलेब्स की भीड़ देखती ही बनती थी। इस फेमस डिजाइनर के सेलिब्रिटी क्लाइंट्स में सारा जेन दियाज, तमन्ना भाटिया, शिल्पा शेट्‌टी, तापसी पन्नू, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी आदि नाम शामिल हैं। इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन पेरिस हिल्टन ने इनके द्वारा डिजाइन साड़ी पहनी थी। छह साल की उम्र से कीसीखने की शुरुआत मालिनी ने योग सीखने की शुरुआत छह साल की उम्र में उस वक्त ही जब उनकी ...