Posts

Showing posts with the label 1733 June 25

इस मौसम में नैचुरल टोनर और वाटर बेस्ड सीरम से बरकरार रखें चेहरे की रौनक

Image
हर मौसम में त्वचा की देखभाल करने का तरीका बदल जाता है। अब क्योंकि बारिश आ चुकी है, तो इस मौसम के अनुसारत्वचा की देखभाल करनाभी शुरु कर दीजिए। बारिश के मौसम में बार-बार तापमान में अंतर आने से उमस और नमी के कारण त्वचा पर असर पड़ता है। स्किन केयर से जुड़ी कुछ बातें जानकर आप चेहरे की रौनक बनाए रख सकती हैं। 1. मेकअप कम करें कम से कम मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करें। मेकअप की परत त्वचा के रोमछिद्र बंद कर सकती है जिससे मुंहासे हो सकते हैं। अगर बाहर जाना होता है, तो लौटकर त्वचा से गंदगी हटाने के लिए प्राकृतिक टोनर जैसे ग्रीन-टी, नींबू का रस, गुलाब जल, खीरे के पानी का उपयोग कर सकती हैं। 2. एक्सफोलिएट करें कुछ एक्सफोलिएटर आप घर मेंबना सकती हैं जैसे तीन बड़े चम्मच कॉफी, एक बड़ा चम्मच पानी और आधा छोटा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 15-20 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इसी तरह दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसी तरह शक्कर, बेकिंग सोडा, पपीते और ओट्स भी उपयोग कर सकती हैं। 3. चेहरा साफ़ रखें शाम के समय गुनगुने पानी से चेहरा, हाथो...

93 साल की पंछू बाई वाट्सएप की मदद से 40 साल बाद पहुंची अपने गांव, गांव वालों ने रोते हुए कहा अलविदा

Image
डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से बिछड़े हुए लोगो को किस तरह मिलाया जा सकता है, अगर इस बात को समझना है तो पंछू बाई के बारे में जानिएजहां सोशल मीडिया की वजह से लंबे समय से बिछड़ा हुआ परिवार एक बार फिर मिल गया। मराठी में ही बात करती थीं लगभग 53 साल पहले पंछू बाई पर मध्यप्रदेश के दमोह गांव में मखुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जब नूर खान नाम के एक शख्स ने न सिर्फ उनकी जान बचाई बल्कि उन्हें अपने घर में जगह भी दी।नूर खान के घर में रहते हुए भी पंछू बाई सिर्फ मराठी में ही बात करती थी। नूर के परिवार का हिस्सा बन गईं हालांकि कुछ ही समय में वे नूर के परिवार का हिस्सा बन गईं। परिवार के सब लोग उन्हें मौसी कर कर बुलाने लगे।2007 में नूर खान इस दुनिया में नहीं रहे। फिर उनके बेटे इसरार और पूरे परिवार ने पंछू बाई की अच्छी देखभाल की। वे उन्हें अपनी दादी मानते थे और उनकी अच्छी केयर भी करते थे। कुछ शब्दों को गूगल किया एक दिन मोबाइल पर इंटरनेट देखते हुए इसरार ने पंछू बाई से उनके गांव के बारे में पूछा। मराठी में जितना उन्होंने बताया उसे समझते हुए इसरार ने कुछ शब्दों को गूगलकिया। कुछ ही देर में इसरार ने पंछू बा...

शादी डॉट कॉम पर स्किन टोन फिल्टर के विरोध में हेतल लखानी ने दायर की याचिका, मेघन नागपाल के प्रयास को मिला समर्थन

Image
प्रिया और राहुल ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की। सांवले रंग की वजह से जो अपमान प्रिया ने सहा वो उसे अपने शब्दों में बताते हुए कहती है कि मेरी सास ने मुझे कभी पसंद नहीं किया। उनका कहना है कि मेरे गोरे बेटे के लिए सांवली प्रिया बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। इतना ही नहीं जब कभी मैं राहुल के साथ किसी फंक्शन या पार्टी में जाती हूं तो मुझे अपने सांवलेपन को लेकर ताने सुनने को मिल ही जाते हैं। भारत में एक सोच जो सदियों से चली आ रही है, वह यह है कि लड़का चाहे गोरा हो या काला लेकिन जब उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश की जाती है तो हमेशा गोरी ही लड़की हर लड़के और उसके घर वालों की पहली पसंद होती है। आए दिन आने वाले विवाह विज्ञापनों और मैट्रीमोनियल साइट पर भी गोरी कन्या को प्राथमिकता दिए जाने की बात होती है। गोरेपन को बढ़ावा दिया जाता है गोरेपन को बढ़ावा देने वाले कई प्रोडक्ट की मार्केट में भरमार है। वहीं टीवी धारावाहिक से लेकर फिल्मों में गोरेपन को बढ़ावा दिया जाता है। इस सोच के चलते अधिकांश लड़कियां ये मानती हैं कि गोरापन कॅरिअर से लेकर शादी-ब्याह में सफल होने का मंत्र बनकर सामने आ रहा है। स्किन ...

भाई ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया और एमपीपीएससी की टॉपर बन गईं वसीमा शेख, अब डिप्टी कलेक्टर बनकर करेंगी गांव का नाम रोशन

Image
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) में महिला टॉपर्स की लिस्ट में तीसरा स्थान पाने वाली वसीमा शेख अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगी। फिलहाल सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहीं वसीमा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने में तमाम तकलीफें देखीं। उनके परिवार ने पढ़ाई पर जोर दिया और आज नतीजा है कि वह टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं वसीमा की पढ़ाई के लिए रिक्शा चलाने वाले उनके भाई खुद भी एमपीएससी की तैयारी कर चुके हैं। नांदेड़ के सांगवी नाम के छोटे से गांव की रहने वाली वसीमा के पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। मां दूसरों के खेत में काम करके घर चलाती थीं। वसीमा के भाई पैसों की कमी के चलते एमपीएससी की परीक्षा नहीं दे पाए। गांव में पैदल पढ़ने जाती थीं वसीमा अपनी कामयाबी का सारा श्रेय भाई और मां को देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाई मुझे नहीं पढ़ाते तो मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। मां ने बहुत मेहनत की। वसीमा नांदेड़ से लगभग 5 किलोमीटर दूर जोशी सख वी नामक गांव में पैदल पढ़ने जाती थीं। अमीरी-गरीबी कोई मायने नहीं रखती वसीमा 4 बहनों और 2 भाइयों में चौथे नंबर की हैं। वस...

अधिकांश महिलाओं को रात में ही क्यों होता है लेबर पेन? एक्सपर्ट बॉयोलॉजिक हिस्ट्री से मानते हैं इसका संबंध, हार्मोन सीक्रिशन भी है जिम्मेदार

Image
अक्सर हमने फिल्मों में देखा है कि महिला को लेबर पेन हुआ और डिलिवरी हो गई। हमारे दिगाम में लेबर पेन को लेकर कोई निश्चित समय की बात कभी नहीं आती। लेकिन सच तो यह है कि अधिकांशमहिलाओं को लेबर पेन दिन में नहीं बल्कि रात में होता है। 2018 में लंदन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार इंग्लैंड में पिछले दस सालों के दौरान 50 लाख से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ। कॉलेज लंदन एंड सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और नेशनल चाइल्ड बर्थ ट्रस्ट में हुई रिसर्च के अनुसार 2018 में इंग्लैंड में पैदा हुए अधिकांश बच्चों का जन्म रात में हुआ।इनके जन्म का समय रात 1 से सुबह 8 बजे के बीच रहा। रात में लगभग चार बजे पैदा होने वाले बच्चों की संख्या भी अधिक है। लेकिन इसकी वजह क्या है? इसका जवाब कुछ मेटरनिटी एक्सपर्ट ने अपनी रिसर्च केअनुसारइस तरह दिया : मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को सुरक्षा देता है हेल्थ बे पॉली क्लिनिक के लेक्टेशन कंसल्टेंट ड्रू कैंपबेल के अनुसार रात में लेबर पेन कासंबंध हमारी बॉयोलॉजिक हिस्ट्री से है। इस स्टडी के मुख्य लेखक यूसीएल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड हेल्थ के एक्सपर्ट डॉ. पीटर मार्टिनथे। मार्...