इन दिनों कैसे बढ़ रहे हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप और क्या है इनसे बचने के उपाय बता रही हैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. निशा खन्ना
इन दिनों अदिति और सौरभ दोनों ही वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं। दोनों सुबह से ऑफिस के काम में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में ऑफिस के काम के साथ ही बच्चों की जिम्मेदारी सिर्फ अदिति को उठाना पड़ती है। काम को लेकर आए दिन सौरभ और अदिति में बहस होती रहती है। इससे वे दोनों ही नहीं बल्कि बच्चे भी तनाव में रहते हैं। निकिता पिछले चार साल से राहुल को डेट कर रही हैं। एक साल पहले तक दोनों के बीच सब ठीक था। लेकिन जब राहुल फेल हो गया और निकिता पढ़ाई में आगे निकल गई तो आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। बात-बात पर राहुल को गुस्सा आना और आए दिन दोस्तों के सामने निकिताको डांटना राहुल की आदत बन गई। बात यहां तक पहुंची कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिश्तों की बढ़ती दूरी है ये रिश्तों कीकड़वाहट जब लगातार बनी रहे और टूटने की कगार तक पहुंच जाएं तो उसे टॉक्सिक रिलेशनशिप कहते हैं। सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच भी रिश्तों की बढ़ती दूरी टॉक्सिक रिलेशनशिप के रूप में सामने आ रही है। इसकी चलते कई बार माता-पिता चाहते हैं कि बच्चा उनकी मर्जी से ही कपड़े पहने या अपने कॅरियर का चुनाव कर...