Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:37PM

आलू-मटर से बनने वाली 3 मजेदारी डिश, इसे मिलाकर बनाएं टिक्की, इसकी गर्मागर्म पूरी भी घर में सबको आएंगी पसंद

Image
इन दिनों बाजार में मटर और आलू दोनों खूब मिल रहे हैं। तेज ठंड के बीच अगर आप कुछ गर्मागर्म और मजेदार खाना चाहते हैं तो आलू और मटर से ये तीन डिश बना सकती हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगे। आलू-मटर की टिक्की इंग्रीडिएंट्स : आलू उबले- 4 हरा धनिया - 2 टीस्पून हरी मिर्च- 1/2 कप तेल - मटर तलने के लिए हरी चटनी - स्वादानुसार नमक- स्वादानुसार बनाने की विधि : - उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च नमक डालें। इस मिश्रण को ठीक से मिला लें। - इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हाथ से चपटा करें। - इसके बीच में कुछ मटर भरकर अच्छी तरह कवर करें और टिक्की का आकार दें। ऐसे ही सभी टिक्कियां तैयार कर लें। - पैन में तेल गर्म करके टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आलू मटर विद व्हाइट ग्रेवी सामग्री: छोटे आलू- 1 1/4 कप उबले हरे मटर- 1 कप घी- 1 चम्मच इलायची- 2 लौंग- 2 तेजपत्ता- 1 फ्रेश क्रीम- 1/4 कप फेंटा हुआ दही- 2 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार प...

अमृतसर के पांच दोस्तों ने सिंधु बॉर्डर पर लगाया 'पिज्जा लंगर', वे कहते हैं जो किसान पिज्जा के लिए आटा मुहैया कराते हैं, उन्हें भी पिज्जा मिलना चाहिए

Image
अमृतसर के पांच दोस्त जब किसान विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने तो उनके पास दाल-चपाती का लंगर लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं था। इसलिए उन्होंने हरियाणा के एक मॉल से पिज्जा लिए और सिंधु बॉर्डर पर स्टॉल लगा लिया। वहां इन दोस्तों ने लगभग 400 पिज्जा बांटे। पिज्जा देखकर भारी भीड़ इकट्‌ठी हुई और कुछ ही समय में सारे पिज्जा खत्म हो गए। इस लंगर की जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसकी आलोचना भी हो रही है। इस लंगर के आयोजक शानबीर सिंह सिंधु हैं जिन्होंने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर लंगर का आयोजन किया। संधु के अनुसार, ''यहां आने के बाद मुझे इतना समय नहीं मिला कि मैं दाल- चपाती लंगर लगा सकता। इसलिए मेरे दिमाग में पिज्जा लंगर का विचार आया। फिर जो किसान पिज्जा के लिए आटा मुहैया कराते हैं, उन्हें भी पिज्जा मिलना चाहिए। संधु खुद एक किसान हैं। वे अमृतसर की गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट हैं''। संधु की फ्रेंड शहनाज गिल ने बताया ''हम ये समझते हैं कि यहां रोज लोग एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं। इसलिए हमने सोचा कि हम उन्हें कुछ अच्छा खिलाएं ताकि उनका उत्साह ...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मेकअप आर्टिस्ट दिव्या प्रेमचंद की इंडियन स्नैक सीरीज, मैगी, कुरकुरे और पॉपिन्स की थीम पर किया शानदार मेकअप

Image
अगर आपको मेकअप करने का शौक है तो आप सोशल मीडिया के जरिये आए दिन मेकअप के नए-नए तरीके देखती होंगी। आपने अब तक मेकअप के जितने की तरीके अपनाएं होंगे, उनसे अलग मेकअप की तकनीक को ईजाद किया है 20 वर्षीय दिव्या प्रेमचंद ने। वैसे भी दिव्या मेकअप के जरिये नए-नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या की ओर लोगों का ध्यान तब आकर्षित हुआ जब उसने आइकॉनिक कहे जाने वाले इंडियन स्नैक्स पर आधारित मेकअप की फोटोज पोस्ट कीं। इसमें मैगी, हाजमोला, पॉपिन्स, 50-50 बिस्किट्स और कुरकुरे पर आधारित मेकअप शामिल था। दिव्या ने इसे इंडियन स्नैक्स सीरिज नाम दिया। कुरकुरे पर आधारित मेकअप करने के लिए दिव्या ने मेकअप के जरिये कुरकुरे के शेप वाली टेढ़ी-मेढ़ी आईब्रो बनाईं। उसे मेकअप के साथ ही अपने कपड़ों का सिलेक्शन भी इसी थीम को ध्यान में रखते हुए किया। कुरकुरे वाले मेकअप की कॉपी करने के लिए दिव्या ने ऑरेंज कलर का सूट पहना और इसी कलर की ज्वेलरी से हूबहू कुरकुरे की तरह लुक पाया। दिव्या ने हाजमोल जैसा लुक पाने के लिए पर्पल कलर का यूज आई शैडो से लेकर एसेसरीज में भी बखूबी किया है। मैगी मेकअप को यूनिक बनाने...