Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:43PM

मॉडल से शेफ बनी सारा टोड, वे विदेशों में भारतीय खाने के प्रति लोगों की गलत धारणा को बदलना चाहती हैं

Image
मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया में इंडियन डिशेज से लोगों को दिलों में खास जगह बनाने वाली सारा टोड का जन्म ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुआ। 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए वे सिडनी चली गईं। एक सफल मॉडल बनने के बाद पिछले पांच सालों से वे सेलिब्रिटी शेफ के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। उन्होंने भारत के प्रति प्रेम को गोवा में अपने पहले रेस्टोरेंट की ओपनिंग से बढ़ाया है। इंडियन कुजीन के बारे में बात करते हुए सारा कहती हैं - ''भारत के हर राज्य यहां तक कि गांव के खाने की भी अपनी खासियत है। असम से लेकर कश्मीर और गोवा में हर बार घूमने के दौरान यहां खाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तकनीक को मैंने करीब से जानने का प्रयास किया है''। इसी तकनीक का इस्तेमाल मैंने अपने खाने में किया। सारा के अनुसार ''भारत विविधता वाला देश है। यहां रहकर मैं रिजनल कुजीन को बढ़ावा देना चाहती हूं ताकि लोगों को यहां खाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और फूड टेक्नोलॉजी के बारे में पता चल सके''। सारा की योजना दिल्ली में अपना रेस्टोरेंट खोलने की है। वह भारतीय खाने के प्रति लोगों की ग...