Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:30PM

लॉकडाउन में पुरुषों से ज्यादा एक्टिव रहीं महिलाएं, आउटडोर एक्सरसाइज न कर पाने की वजह से पुरुषों की सक्रियता हुई कम

Image
कोविड-19 काल में रिसचर्स ने ये साबित किया कि लॉकडाउन के दौरान पुरुषों और टीनएजर्स की अपेक्षा महिलाएं शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रहीं। बीएमजे ओपन स्पोर्ट में प्रकाशित इस रिसर्च के लिए 911 ब्रिटेनके वयस्कों को चुना गया। ये एक ऑनलाइन सर्वे था जो 17 मार्च से शुरू हुआ।इस स्टडी के मुख्य लेखक डॉ. ली स्मिथ एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड के प्रोफेसरहैं। इस गाइडलाइन का पालन करते हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार कोरोना काल में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 150 मिनट की मॉडरेट फिजिकल एक्टिविटी हर हफ्ते करना चाहिए। शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्रिटेन के 75% वयस्क WHO की इस गाइडलाइन का पालन करते हैं। लॉकडाउन के दौरान महिलाएं पुरुषों से वर्कआउट में रहीं आगे टीनएजर्स की संख्या महिलाओं से अधिक थी अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक रहने वाले युवाओं की संख्या कोरोना काल में बढ़ी है। कोरोना काल से पहले किए गए शोध ने ये साबित किया था कि ब्रिटेन के लगभग 66% वयस्क फिजिकली एक्टिव हैं। इस शोध में अपनी फिटनेस पर ध्यान देने वाले पुरुषों और टीनएजर्स की संख्या महिलाओं से अध...

रूखापन, फटी एड़ियों से पाएं छुटकारा, पैरों को मुलायम- खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के कारण अक्सर पैरों की केयर को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लिहाजा पैरों में रूखापन, एड़ियों का फटना जैसी समस्या बनी रहती है। ऐसे में आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। क्यूटिकल्स हटाएं : हर हफ्ते अपने पैर की उंगलियों की अच्छे से सफाई करें। नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल रगड़ें और 10 मिनट के लिए अपने पैरों को हल्के गर्म पानी में भिगोएं। पेडीक्योर किट से क्यूटिकल्स को हटाएं। एक्सफोलिएट करें : पैरों को मुलायम रखने के लिए उन्हें एक्सफोलिएट करें। हर दिन पैरों की सफाई कर डेड स्किन हटाएं। पैरों को अच्छे से स्क्रब करें और एड़ियों को रगड़ कर साफ करें। पैरों को गुनगुने पानी में भिगोने से डेड स्किन आसानी से निकल जाती है। मॉइश्चराइजर लगाएं : पैरों को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। रात में फुट क्रीम लगाकर सोने से पैर मुलायम रहते हैं। पैरों की अंगुलियों पर अच्छे से मसाज करें। ज्यादा गर्म पानी में न डालें पैर : अपने पैरों को ज्यादा गर्म पानी में न भिगोएं। गर्म पानी आपके पैरों की त्वचा को रूखा कर सकता है। पैरों को साफ करने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने ...

क्या दिन भर काम करते हुए आप पानी पीना भुल जाती हैं, इन 4 तरीकों से डालें बार-बार पानी पीने की आदत

Image
गर्मियां विदाई लेने चौखट पर खड़ी हैं और बारिश का मौसम दस्तक देने ही वाला है। यह समय सेहत के लिएमुश्किलें पैदा कर सकता है। सबसे ज़्यादा असर पड़ता है पानी पीने की आदत पर। इस मौसम में वैसे भीप्यास का अहसास कम हो जाता है, तो पानी पीना भी याद नहीं रहता। रिसर्च के मुताबिक एक इंसान बिना भोजन के 15 दिन तक भी जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के 5वें दिन उसकी मौत हो सकती है।शरीर में 1% भी पानी की कमी होती है तो आपको प्यास लगने लगती है।जब ये कमी 5% तक पहुंच जाती है तो शरीर की नसें खिंचने लगती है और स्टेमिना में कमी महसूस हो जाता है। 1. अलार्म लगाएं ज़रूरी कामों की सूची में पानी भी शामिल करिए। इसे लिख लीजिए या मोबाइल में रिमाइंडर लगा लीजिए। मोबाइल फिटनेस एप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हर बार पानी पीने के बाद इसमें टिक का निशान भी लगा सकते हैं, जिससे पता रहेगा कि दिनभर में आपने कितना पानी पिया। 2. पानी कास्वाद बढ़ाइए पानी की बोतल में नींबू का रस और कुछ अदरक के टुकड़े डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा एक जग में पानी भरकर इसमें नींबू, अदरक के टुकड़े और तुलसी की पत्तियां डालकर रातभर फ्रिज में रख सकते हैं। ...