Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:13PM

लॉकडाउन में सरिता शर्मा का सफल प्रयास, घर की दीवारों से लेकर दरवाजों के साथ किया नया प्रयोग ताकि सूदिंग इफेक्ट पा सकें

Image
साउथ वेस्ट लंदन के करीब स्थित सर्बिटॉन में सरिता शर्मा रहती हैं। सरिता एक इंटीरियर डिजाइनर हैं जो हाई स्ट्रीट हाउस को नया लुक देने के लिए जानी जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान अपनी शादी के 22 साल बाद उन्हें इतना समय मिला कि वे अपने चार मंजिला घर को नया लुक दे सकें। अपने काम में व्यस्त रहने वाली सरिता शर्मा को ये भी याद नहीं था कि उन्होंने विभिन्न यात्राओं के दौरान कई ऐसी चीजें भी खरीदी थी जिनका इस्तेमाल नहीं किया। ये चीजें उनके घर के लॉफ्ट वाले हिस्से में सालों से रखी हुईं थीं। लॉकडाउन के दौरान मिले फुर्सत के पलों का उपयोग इस महिला ने कम बजट में घर का मेकओवर करने में किया। उन्होंने कुछ स्टाइल टिप्स से लोगों के सामने इस बात की मिसाल रखी कि किस तरह एक बुटिक होटल को लग्जीरियस घर में बदला जा सकता है। अपने बेडरूम को इस तरह खूबसूरती से सजाया। सरिता कहती हैं ''मेरे दोनों बच्चों लिबर्टी और टोबियाज को ये घर बिल्कुल पसंद नहीं था। वे कहते थे इस घर में चारो ओर सिर्फ पेंटिंग ही नजर आती हैं''। घर को नया लुक देने के लिए इस महिला ने यूटिलाइज और रियूज का मंत्र अपनाया। घर का मेकओवर करने ...