Posts

Showing posts with the label 1733 June 26

कोरोना काल में हेल्दी व बैलेंस्ड डाइट बनी पसंद, रेस्टोरेंट में ऑर्डर हो रहीं थाई डिशेज और यूरोपियन ब्रेड

Image
इस साल मानसून का क्रेज कुछ नए अंदाज में नजर आ रहा है। कोरोना के डर से मानसून में तली-भुनी पारंपरिक रेसिपीज की जगह हेल्दी व बैलेंस्ड डाइट का ट्रेंड आ गया है।आजकल नॉर्मल कॉफी की जगह चारकोल कॉफी, खाने में ढेर सारी सब्जियों से बनी थाई करी, नॉन-वेज की जगह वीगन मॉक मीट, रोटियों की जगह सारडो ब्रेड और मीठे में फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ने ले ली है। फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ऑर्डर हो रहे हैं पोलैंड की ज्यूइश कम्युनिटी ने बब्का ब्रेड बनाने की शुरुआत की। आजकल बन रहीब्रेड में दालचीनी व चॉकलेट जैसे पारंपरिक इंग्रीडिएंट्स के साथ पीनट बटर व किशमिश को भी जोड़ा गया है। साथ ही रेस्टोरेंट मेंकेक से ज्यादा फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ऑर्डर हो रहे हैं। जाे जीरो प्रिजर्वेटिव से बनते हैं। प्लांट बेस्ड डाइट में थाई डिशेज नई पसंद कोरोना इन्फेक्शन केडर सेप्लांट बेस्ड डिशेज की डिमांड पहले से करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस तरह की डाइट में एनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सारे एलिमेंट्स प्लांट्स से आते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स भी उपयोग में नहीं लिए जाते। इस डाइट को फॉलो करने वालाें का रुझान थाई डिशेज में बढ़ा ...

लंबे चेहरे पर अच्छे लगते हैं राउंड शेप ईयरिंग्स, ओवल फेस शेप लड़कियों के लिए बेस्ट ओवल ईयरिंग्स

Image
आउटफिट के साथ डिजाइनर ज्वेलरी को मैच न किया जाए, तब तक लुक फीका ही रहता है। कई एक्ट्रेस भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। जानिए किस फेस पर कौन सेईयरिंग्स अच्छे लगते हैं। 1. हार्ट शेप फेस अगर आपके चेहरे का आकार दीपिका पादुकोण जैसा है यानी दिल के आकार का तो आपको हमेशा कर्व्स वाले ईयररिंग्स चुनने चाहिए। ऐसे ईयररिंग्स हार्ट शेप्ड चेहरे को सुन्दर और संतुलित दिखाते हैं। हार्ट शेप फेस के लिए झुमके भी सही विकल्प हैं। आप चाहें तो ट्रायंगल शेप के ईयरिंग्सभी ट्राय कर सकती हैं, जो चेहरे पर बहुत खूबसूरत लगेंगे। 2. राउंड फेस अगर आपके चेहरे का आकार ऐश्वर्या राय या प्रीति जिंटा की तरह गोल है, तो आपकोऐसे ईयररिंग्सपहनने चाहिए जिनसे आपका चेहरा अधिक भरा हुआ न लगे। आप अगर सही ईयररिंग्स का चुनाव करती हैं तो आपकागोल चेहरा भी लंबा नजर आने लगेगा। ऐसे चेहरे के लिए ट्रायंगल या आयताकार ईयररिंग्सबेस्ट रहेंगे। ये चेहरे के चौड़ेपन में कमी लाएंगे। कभी भी गोल चेहरे पर गोल ईयररिंग्स, झुमके और स्टड का यूज ना करें वरना ये लुक खराब करदेगा। 3. ओवल फेस अगर आपका चेहरा कैटरीना कैफ की तरह ओवल है, तो यह सबसे अच्छा फेस...

हल्दी और च्यवनप्राश के फ्लेवर से बनी इम्यूनिटी बढ़ाने वाली आइसक्रीम, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Image
कोरोना वायरस के असर को देखते हुए इन दिनों ऐसी कई चीजें मार्केट में लॉन्च हो रही हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों की डिमांडसबसे ज्यादा है। इसी तर्ज पर इन दिनों कई फूड ब्रांड्स और कंपनीज अलग-अलग फूड आइटम्स लॉन्च कर रही हैं। केरल के एक ब्रांड ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली आइसक्रीम की ऐसी रेंज लॉन्च की है जिसमें हल्दी और च्यवनप्राश जैसे फ्लेवर उपलब्धहैं। हेल्थ को बूस्ट करने का काम कर सकती है इस आइसक्रीम कंपनी का दावा है कि यह भारत में बनने वाली पहली ऐसी आइसक्रीम है जोरोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकती है। हालांकि इस तरह की आसइक्रीम आपकी हेल्थ को बूस्ट करने का काम कर सकती है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लोग इस आइसक्रीम पर तरह-तरह के कमेंट्स कर हैं। आइसक्रीम एक बुरे सपने की तरह है ट्विटर अकाउंट पर किसी नेकहा च्यवनप्राश वाली आइसक्रीम एक बुरे सपने की तरह है। आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थ को खाकर आनंद सा महसूस होता है और इसमेंच्यवनप्राश मिला देना लोगों में गुस्से की भावना पैदा कर रहा है। यही नहीं बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा क...

कोरोना वायरस पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं में मौत के आंकड़े कम लेकिन गंभीर रूप से बीमारी की आशंका अधिक होती है

Image
हाल ही में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोलने 8,200 कोरोना वायरस पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं पर स्टडी की।इन पर की गई मल्टी सेंटर स्टडी औरसेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की नई रिसर्च से ये साबित होता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से रेस्पिरेटरी सिस्टम और इम्यूनिटी में बदलाव होता है। इम्यूनिटी कम होने की वजह से गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ जाती हैं। सीडीसीने लगभग छह महीने तक 15 से 44 साल की 325,000 युवतियों पर अध्ययन किया। इनमें से 8,200 महिलाएं गर्भवती थीं। स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ रिसर्चर्स ने पाया कि कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं में मौतके आंकड़े सामान्य महिलाओं की अपेक्षा कम थे। वहीं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। यहां तक कि कई बार तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। महिलाएं आईसीयू में एडमिट रहीं इनमें से 5.4 बार इन महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। 1.5 बार प्रेग्नेंट महिलाएं आईसीयू में एडमिट रहीं। 1.7 बार इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की स्टडी से ये साबित हुआ कि इन महिलाओं को गर्भ में पल रहे ...