Posts

Showing posts with the label 1733 May 31

छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में होने वाले तनाव से बचें, ये 4 काम बनाएंगे आपके संबंधों को मजबूत

Image
आमतौर पर माता-पिता, भाई-बहन और सास, ननंद, देवर आदि के साथ कई बार छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो जाता है। अच्छे संबंध के लिए एक अच्छा लिसनर होना जरूरी है। जानिए 4 कारण, जो संबंध मजबूत बनाए रखते हैं। 1. परिवार के सदस्य बोलें, तो बीच में न टोकें: परिवार के बीच मौजूद होने पर कई बार हमसे ऐसे टॉपिक्स पर भी चर्चा होती है, जिनमें हमारी दिलचस्पी नहीं होती है। उनकी बात बीच में काटने की भूल ना करें। यथासंभव शांत रहें। 2. खुद पर ना केंद्रित हो बातचीत : कई महिलाएं किसी भी विषय पर होने वाली बातचीत को खुद पर केंद्रित कर लेती हैं। यह गलती संबंधों में खटास लाती है। किसी विषय पर अपने अनुभव के बजाय उनकी बातें ध्यान से सुनना जरूरी है। 3. अच्छी नहीं है हड़बड़ी : घर परिवार से लेकर ऑफिस तक हो सकता है आप पर कई जिम्मेदारियां हों, लेकिन परिवार के सदस्यों से जल्दबाजी में बात करना और उन्हें कहने के लिए पर्याप्त समय ना देना आपके लिए अच्छा नहीं है। 4. नजरें मिलाकर बात करना जरूरी: परिवार में इमोशंस का महत्व होता है। सिर्फ शब्द ही नहीं, बल्कि भाव भंगिमाएं भी मायने रखती हैं। जब आप परिवार के सदस्यों से नजरें मिलाक...

मां से जुड़ी ये 5 बातें बच्चों को अपनाना चाहिए, इससे आपसी रिश्ता संवारने में मिलेगी मदद

Image
मां अपना सब कुछ अलग रखकर बच्चे की परवरिश में खुद को खो देती है। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य होना चाहिए कि कैसे अपनी मां को ये अहसास कराएं कि वो हमारे लिए क्या हैं? इन 5 बातों का यदि हम अनुसरण करेंगे तो अपनी मां को दिल की गहराई से रूबरू करा सकते हैं। 1. यादें ताजा करें सबसे ज्यादा खुश मां तब होती है जब वो ये याद करती है कि उसके बच्चे ने बचपन में क्या शरारतें की थीं और वो कैसे खेला करते थे। कभी मां से पूछें कि वो अपने बचपन के दिनों में क्या किया करती थीं। मां से बातों के दौरान आप गौर करें कि उनकी आंखें उसी दौर में पहुंच चुकी होंगी, जब आप छोटे थे। वो आपको सिर्फ अच्छी आदतें ही बताएंगी और बस खुश होती चली जाएंगी। 2. उनकी मदद करें लॉकडाउन के दौरान हमें जो समय मिला है, इन सबके बीच सबसे ज्यादा भला हुआ है उस मां का जो हमेशा चाहती थी कि मेरे बच्चे कुछ समय बिना दुनिया जहान की परवाह किए मेरे पास बैठें। वैसे भी हर घर में पत्नी और बच्चों के लिए पुरुष कितना भी बिजी हो समय निकाल ही लेता है, पर मां के लिए ये संभव नहीं होता है। ऐसा करने से मां को आपके जीवन में उनकी अहमियत पता चलेगी। 3. उनकी परवाह करें...