Posts

Showing posts with the label 1733 October 13

49 साल की सुजैन गिब्स हूबहू बच्चे के शक्ल वाली सिलिकॉन डॉल्स बनाती हैं, उनकी बनाई एक डॉल की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है

Image
सुजैन गिब्स कनाडा में रहती हैं। उनकी उम्र 49 साल है। वे खिलौने के तौर पर न्यूबोर्न बेबीज बनाने और उन्हें हूबहू बच्चों की शक्ल में पेंट करने के लिए जानी जाती हैं। वे 2010 से ये काम कर रही हैं। कभी-कभी इन खिलौनों को बनाते हुए उन्हें इनसे इतना प्यार हो जाता है कि वे इन्हें बेचना भी पसंद नहीं करतीं। उन्हें अपने इस काम को करते हुए बहुत गर्व महसूस होता है। सुजैन को बचपन से डॉल बहुत पसंद थी। वे तब भी यही सोचती थी कि जब मैं बड़ी होकर बच्चों की शक्ल वाली डॉल बनाऊंगी। उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी से इस काम को संभव कर दिखाया। सुजैन ने पहली बार 2009 में इन खिलौनों को ऑनलाइन देखा था। इन्हें देखकर उनके लिए ये यकीन करना मुश्किल था कि ये असली नहीं, बल्कि खिलौना हैं। सबसे पहले उन्होंने एक खिलौना खरीदा। उसके बाद दो और खरीद लिए। फिर उन्हें ये महसूस हुआ कि इन खिलौनों की कीमत इतनी ज्यादा है जिसकी वजह से उन्हें जमा करके रखना मुश्किल है। उसके बाद उसने खुद इन खिलौनों को बनाना शुरू किया। सबसे पहले सुजैन ने ये खिलौने अपने परिवार और खुद के लिए बनाए। धीरे-धीरे उसने सिलिकॉन डॉल्स बनाना शुरू की। फिलहाल सुजैन सारी...

आईएएस ऑफिसर सौम्या पांडे ने डिलिवरी के 14 दिन बाद ऑफिस किया रिजॉइन, तीन हफ्ते की बेटी को ऑफिस लेकर आईं और निपटाए सारे काम

Image
अपने काम के प्रति ये एक महिला की लगन ही है जिसके चलते उसने डिलिवरी के मात्र 14 दिन बाद ही ऑफिस रिजॉइन कर लिया। ये महिला एक आईएएस ऑफिसर हैं और गाजियाबाद जिले में कोरोना काल के दौरान एसडीएम ऑफिसर के रूप में तैनात हुई हैं। सौम्या का कहना है कि ''मैं एक आईएएस अधिकारी हूं। इसलिए मुझे अपने काम को देखना होगा। कोविड-19 के दौरान ये हम सभी का फर्ज है कि हम अपने काम को सही तरीके से अंजाम दें। मैं भी वही कर रही हूं। वैसे भी ईश्वर ने महिलाओं को इतना सशक्त बनाया है जिसके चलते वे एक बच्चे को जन्म देती हैं और जन्म के बाद उसकी अच्छी परवरिश भी करती हैं। गांव की महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान घर से जुड़े सभी काम करती हैं और बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी देखभाल भी करती हैं। इसी तरह, यह ईश्वर का आशीर्वाद है कि मैं अपने तीन हफ्ते की बच्ची के साथ प्रशासनिक काम करने में सक्षम हूं''। सौम्या के अनुसार, ''इन हालातों में 'मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट दिया। मेरी पूरी तहसील और गाजियाबाद जिला प्रशासन भी मेरे लिए परिवार की तरह ही है, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद मेरा स...

सान्वी एम प्राजित ने 1 घंटे में बनाई 33 डिश, सबसे कम उम्र में इतने पकवान बनाने वाली इस बच्ची का नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ

Image
पूरे भारत में यंग टैलेंट की कमी नहीं है। ऐसा ही एक टैलेंट केरल के एर्नाकुलम की सान्वी एम प्राजित में देखा जा सकता है। सान्वी ने एक घंटे से भी कम समय में सबसे कम उम्र की बच्ची द्वारा 33 डिशेज बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। इसका नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। सान्वी ने जो चीजें बनाई उसमें इडली, वेफल, कॉर्न, फिटर्स, मशरूम टिक्का, उत्तपम, पनीर टिक्का, एग बुल्स आई, सैंडविच, पापड़ी चाट, फ्राइड राइस, चिकन रोस्ट, पैनकेक, अप्पम शामिल हैं। सान्वी एयर फोर्स के विंग कमांडर प्राजित बाबू की बेटी हैं। उनकी मां का नाम मंजिमा है। विशाखापट्‌टनम के अपने घर में सान्वी का 33 डिश बनाते हुए ऑनलाइन वीडियो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अथॉरिटीज ने देखा। मंजिमा ने बताया कि सान्वी को बहुत कम उम्र से कुकिंग का शौक है। वे जब छोटी थी तो अपने पैरेंट्स और दादा-दादी को कुकिंग करते हुए देखती थी। यहीं नहीं, इस बच्ची का अपना यू ट्यूब चैनल भी है जहां वे दर्शकों को आसान तरीके से खाना बनाना सिखाती हैं। सान्वी को इस काम की प्रेरणा अपनी मां मंजिमा से मिली। मंजिमा खुद स्टार शेफ और कुकरी शो की फाइनलिस्ट हैं...

बार्बी डॉल बनाने वाली कंपनी 'मेटल' ने जातिवाद और रंगभेद के खिलाफ लॉन्च की बार्बी डॉल, बताया काले होने पर लोग कैसे रिएक्ट करते हैं

Image
दुनिया में यूं तो रंगभेद के खिलाफ लगातार आवाजें उठती रही हैं। लेकिन इस बार विश्व प्रसिद्ध बार्बी डॉल ने भी इसका विरोध करते हुए वीडियो जारी किया है। बार्बी बनाने वाली कंपनी मेटल ने बताया कि बार्बी ड्रीम गैप प्रोजेक्ट के तहत जेंडर इक्वेलिटी और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। ताजा वीडियो उसी का उदाहरण है। इस एपिसोड का मकसद बच्चों को सिर्फ यह समझाना है कि जातिवाद के खिलाफ कैसे बड़ी जंग चल रही है। आइकॉनिक प्लास्टिक डॉल बार्बी जिसकी यूरोपियन ब्यूटी स्टैंडर्ड को नॉर्मलाइज करने के लिए आलोचना होती रही है, उसने अब रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई है। इस प्लास्टिक मेटल डॉल ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया। उसने अपनी फ्रेंड निकी जो कि ब्लैक डॉल है, से बार्बी ब्लॉग एपिसोड में चर्चा की। यह एनिमेटेड वीडियो जातिवाद भेदभाव के खिलाफ है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। वीडियो में निक्की बताती है - ''मुझे हर समय रंगभेद का सामना करना पड़ता है। निक्की और बार्बी में एक स्टिकर बेचने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ, जिसे लेकर दोनों पिछले महीने बीच पर पहुंचे थे''। जब निक्की बीच पर पहुंची तो सिक्योरिटी ने...