Posts

Showing posts with the label 1733 September 15

अरुणाचल प्रदेश में गुरुंग मीना ने पहली 'स्ट्रीट लायब्रेरी' की शुरुआत की, वे चाहती हैं उनकी कोशिश से युवाओं को अच्छी किताबें पढ़ने का मौका मिले

Image
अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की मीना गुरुंग ने रीडर्स के लिए 'स्ट्रीट लायब्रेरी' की शुरुआत की है। उन्होंने यहां रीडर्स के बैठकर पढ़ने का इंतजाम भी किया। मीना गुरुंग एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वे कहती हैं - ''इस स्ट्रीट लाइब्रेरी को शुरू हुए सिर्फ 10 दिन हुए हैं और पाठकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है''। मीना ने इस लायब्रेरी की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के पापम पारे राज्य के निर्जुली कस्बे में की है। मीना को इस बात की खुशी है कि यहां दस दिन से बिना किसी ताले के बावजूद किताबें चोरी नहीं हुई हैं। उन्हें इस बात की भी कभी फिक्र नहीं होती है कि इस लायब्रेरी से किताबें चोरी हो भी सकती हैं। मीना कहती हैं ''अगर कभी ये किताबें चोरी हो भी जाएं तो मुझे खुशी होगी क्योंकि जो भी इसे चुराकर ले जाएगा, वो इसका इस्तेमाल पढ़ने के लिए ही करेगा''। मीना को मिजोरम की 'मिनी वे साइड लायब्रेरी' से अपनी स्ट्रीट लायब्रेरी की प्रेरणा मिली। मीना के एक दोस्त दीवांग होसाई ने इंग्लिश ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। मीना ने अपने इसी दोस्त के साथ मिलकर इस...

कंफर्ट वियर के लिए परफेक्ट ब्लॉक प्रिंट पैटर्न, सारा अली खान से लेकर ईशा अंबानी की पसंद बनी इसकी यूनिक डिजाइंस

Image
मौसम है ढीले-हवादार आउटफिट्स का। बेहद आरामदायक ब्लॉक प्रिंट कुर्ते दोबारा फैशन में हैं। अगर एथलीज़र पसंद नहीं करती हैं तो स्ट्रक्चर्ड फिट ब्लॉक प्रिंट कुर्ते पहन सकती हैं। इनके साथ स्लिम या लूज़ सिगरेट पैंट्स टीम की जा सकती हैं। आप चाहें तो दुपट्‌टा स्किप कर सकती हैं। आजकल सेलेब्रिटीज़ भी कंफर्ट के लिए इन्हें ही चुनते हैं। इन्हें कैजुअल वियर की तरह या घर पर लंच के दौरान पहना जा सकता है। 1. जाह्नवी कपूर ने बेहद खूबसूरत मैरून कुर्ता पहनना है। इस सूट के साथ कोल्हापुरी जूतियां उन पर फब रही हैं। इस सिंपल आउटफिट को ग्लैमराइज़ करने के लिए झुमके पहने हैं जो उनकी स्टाइल में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। 2. विद्या बालन के कुर्ते का डीप रिच ब्लू इंडिगो कलर प्राचीन डाई से लिया गया है। ये जयपुर हैंड ब्लॉक से प्रेरित हैंडलूम कॉटन है। ब्लॉक प्रिंट्स समय के साथ काफी बदल गई है और नए रूप में दिखाई दे रही है। 3. सारा अली खान ने पिंक और एक्वा ग्रीन पेस्टल शेड्स के ब्लॉक प्रिंट चुने हैं। पूरा कुर्ता फ्लोरल पैटर्न पर है। पैंट्स पर ज्योमेट्रिकल डिजाइन है। 4. ईशा अंबानी के आइवरी कुर्ते पर नेचर इंस्प...

3 मिनट में 10 जैम डोनट्स खाकर ली शटकीवर का नाम गिनीज बुक में हुआ दर्ज, इसी साल 1 मिनट में आठ टमाटर खाने का रिकॉर्ड भी है उनके नाम

Image
यूनाइटेड किंगडम निवासी ली शटकीवर ने 3 मिनट में 10 जैम डोनट्स खाने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना बनाया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड कोरोना महामारी के बीच 16 मई को अपने नाम किया था लेकिन गिनीज विश्व रिकॉर्ड ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। गौरतलब है, इससे पहले यह रिकॉर्ड 3 मिनट में 6 जैम डोनट्स खाने का था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्विटर के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया। इसमें ली शटकीवर तीन मिनट में ज्यादा से ज्यादा डोनट्स खाने की कोशिश करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में उनके सामने एक टेबल रखा हुआ है। इस टेबल पर दो प्लेट्स में जैम की फीलिंग वाले 10 डोनट्स रखे हुए हैं। इसके पास ही एक काउंटडाउन टाइमर रखा है। वे अपने चैलेंज को पूरा करने के लिए जल्दी-जल्दी डोनट्स खा रही हैं। विश्व रिकॉर्ड समिति का एक अन्य नियम यह भी है कि डोनट्स खाने के दौरान अपने होंठ चाटने की अनुमति नहीं है। इस वजह से भी ली के लिए ये टास्क मुश्किल था। लेकिन उन्होंने दोनों प्लेटों में रखे दस डोनट्स को खाकर ये काम कर दिखाया। ली शटकीवर खुद को ब्रिटेन का नंबर वन फीमेल कॉम्पिटिटर ईटर मानती हैं। उनके नाम 7 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द...

संजू ने शादी के दबाव से तंग आकर घर छोड़ा, 7 सात तक सिविल सर्विसेस की तैयारी कर बनी पीसीएस ऑफिसर, अब वे कलेक्टर बनना चाहती हैं

Image
28 साल की संजू रानी वर्मा ने अपने घर वालों का विरोध करके घर छोड़ा। वे ये जानती थीं कि अगर अपने घर में रहीं तो परिवार के लोगों द्वारा की गई शादी की जिद के सामने कभी अपने सिविल सर्विसेस में सफल होने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकेंगी। 2013 में संजू की मां के गुजर जाने के बाद उन पर भी शादी का दबाव बनाया जाने लगा। संजू का जन्म ऐसे परिवार में हुआ, जहां लड़कियों की पढ़ाई को महत्व नहीं दिया जाता है। इसी सोच की वजह से उनकी बड़ी बहन की शादी इंटर पास करने के बाद ही कर दी गई थी। जैसे ही उन्होंने इंटर पास किया तो घरवाले संजू को भी आगे पढ़ने से मना करने लगे। संजू कहती हैं ''मेरे घर छोड़ने के फैसले से परिवार के सभी लोग नाराज थे। लेकिन मेरे पीसीएस ऑफिसर बनने से अब ये लोग खुश हैं। मैं जानती हूं कि परिवार के प्रति मेरी क्या जिम्मेदारी है। अब मैं अपने परिवार को हर तरह से सपोर्ट करूंगी। लेकिन मुझे समाज द्वारा लड़कियों के लिए बनाया गया ये दबाव कभी समझ में नहीं आता। लोग कहते हैं लड़कियों को पढ़ाओ मत, बड़े होते ही शादी कर दो। क्या ये सही है''? अपना घर छोड़ने से पहले संजू ने मेरठ के आर डी डिग्री कॉ...

अहमदनगर के एमबीबीएस स्टूडेंट ने लॉकडाउन में कम किया 15 किलो वजन, जो लोग पहले उनके मोटापे का मजाक उड़ाते थे, वहीं अब उनकी तारीफ करते हैं

Image
एक मेडिकल स्टूडेंट होने के नाते लायब्रेरी में घंटों बैठना शामिल होता है। ऐसे में अगर आप होस्टल में रह रहे हैं तो सादा खाना कम और जंक फूड ज्यादा खाने लगते हैं। अहमदनगर, महाराष्ट्र में एमबीबीएस के थर्ड ईयर स्टूडेंट फरहान के साथ भी यही हुआ। सैयद मोहम्मद फरहान इरफान डॉ. विट्‌ठल राव विखे पाटिल फाउंडेशंस मेडिकल कॉलेज एंड मेमोरियल हॉस्पिटल, अहमदनगर से एमबीबीएस कर रहे हैं। वे कहते हैं अगर आपके दोस्त भी खाने के शौकीन हो तो मेस के खराब खाने से बचने के लिए रोज ही बाहर का खाना खाने में आता है। कभी-कभार बाहर का खाना तो अच्छा लगता है लेकिन अगर रोज ऐसा ही खाना आपकी आदत बन जाए तो आप खुद को थका हुआ और सुस्त महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आपका वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। फरहान अपने बढ़ते वजन से परेशान रहने लगे थे। ऐसा ही कुछ फरहान के साथ भी हुआ और उनका वजन 85 से 90 किलो हो गया। लॉकडाउन के दौरान 15 किलो वजन कम करने वाले फरहान ने अपनी वेट लॉस जर्नी खुद अपने शब्दों में कुछ इस तरह से बयां की। वे चाहते हैं उनके बारे में जानकर दूसरे लोग भी अपने वजन को नियंत्रित करना सीखें और सेहतमंद रहें : एमबीबीएस की प...